Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026 राजस्थान ग्राम पंचायत चुनाव के लिए नई मतदाता सूची जारी, यहां से देखें

Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026: राजस्थान में आयोजित होने वाले ग्राम पंचायत चुनावों के लिए नई मतदाता सूची जारी कर दी गई है राजस्थान में होने वाले पंचायत राज चुनाव के अंतर्गत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव हेतु वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दी गई है, जिसमें अभ्यर्थी अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं यदि किसी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं है, तो वह अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर अपना नाम जुड़वा सकता है।

Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026 Overview

चुनाव का नामRajasthan Gram Panchayat Election 2026
विषयग्राम पंचायत चुनाव के लिए नई वोटर लिस्ट
राज्यराजस्थान
वोटर लिस्ट का प्रकारPanchayat Voter List (ग्रामीण मतदाता सूची)
जारी करने वाली संस्थाराज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान
वर्ष2026
मतदाता पात्रता18 वर्ष या उससे अधिक आयु (कट-ऑफ तिथि अनुसार)
शामिल क्षेत्रसभी ग्राम पंचायतें
वोटर लिस्ट की स्थितिनई/अपडेटेड सूची जारी
मतदाता सुधारनाम जोड़ना, हटाना, संशोधन संभव
उपयोगग्राम पंचायत चुनाव में मतदान हेतु
Official Websitesec.rajasthan.gov.in

Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026 Latest News

राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है राजस्थान में पंचायती राज चुनाव में वोट देने वाले अभ्यर्थी का वोटर लिस्ट नाम होना चाहिए जिन अभ्यर्थियों का वोटर लिस्ट में नाम होगा वही मतदान कर सकेंगे इस लिए समय समय पर यह चेक करना जरूरी है कि आपका नाम वोटर लिस्ट में हैं या नहीं है चुनाव आयोग की तरफ से पंचायत या पुरानी पंचायत जो भी आपकी लगती है उसकी अनुसार वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है।

आप जिस पंचायत के अन्दर आते हैं आप उस क्षेत्र एवं वार्ड की वोटर लिस्ट चेक कर सकते हैं और उसमें अपना नाम देख सकते हैं यदि परिवार के किसी सदस्य का नाम लिस्ट में नहीं है तो अपने क्षेत्र के बीएलओ को आवश्यक दस्तावेज देकर नाम जुड़वा सकते हैं।

राजस्थान में प्रत्येक 5 साल में पंचायत चुनाव होते हैं इसके अन्दर ग्राम पंचायत मुखिया सरपंच और वार्ड पंचों का प्रत्यक्ष चुनाव जनता द्वारा किया जाता है जबकि उपसरपंच का चुनाव चुने हुए वार्ड पंच अपने बीच करते हैं इस तरह पंचायत समिति स्तर पर पंचायत समिति सदस्य एवं प्रधान और उप-प्रधान का चयन जबकि जिला परिषद स्तर जिला परिषद सदस्य, जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख का चयन किया जाता है इस तरह से पंचायत राज के सभी पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाती है।

How to Check Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026

  • सबसे पहले राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट sec.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको E-Roll और Electoral Roll के विकल्प दिखाई देंगे।
  • यदि आपको अपना नाम वोटर लिस्ट में सर्च करना है तो आपको E-Roll Search पर क्लिक करना होगा।
  • यदि आप अपनी पंचायत या वार्ड की वोटर लिस्ट PDF डाउनलोड करना चाहते हैं तो Electoral Roll Download पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को अपनी पूछी गई आवश्यक जानकारी भरकर सर्च पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आप अपनी वोटर लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं और लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026 Important Links

Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter list 2026 Name CheckClick Here
Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter list 2026 PDF DownloadClick Here
Rajasthan SIR Final Voter ListClick Here
Official Websitesec.rajasthan.gov.in

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड फॉर्म 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास आवेदन शुरू

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026: राजस्थान BSTC प्री डीएलएड 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है 12वीं पास अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं राज्य के विभिन्न अध्यापक शिक्षा संस्थानों में दो वर्षीय डीएलएड सामान्य व संस्कृत पाठ्यक्रम, सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी।

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Overview

परीक्षा का नामप्री डी.एल.एड. परीक्षा 2026 (पूर्व में BSTC)
कोर्स2 वर्षीय डी.एल.एड. (सामान्य/संस्कृत)
आयोजक संस्थावर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा
सत्र2026-27
अधिसूचना संख्या01/2026
आवेदन प्रारंभ तिथि2 दिसंबर 2025
आवेदन अंतिम तिथि2 अप्रैल 2026
योग्यता12वीं पास
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुल्क (एक कोर्स)₹450/-
आवेदन शुल्क (दोनों कोर्स)₹500/-
Official Websitepredeledraj2026.com

Important Dates

EventDate
Application Start Date2 December 2025
Application Last Date2 April 2026
Exam DateTo be notified

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Latest News

राजस्थान में वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है इसके लिए अभ्यर्थियों को प्री डीएलएड 2026 की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा राजस्थान BSTC Pre Deled 2026 के आवेदन 2 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक भरे जाएंगे‌।

प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (सामान्य/संस्कृत) प्रवेश परीक्षा 2026 के आयोजन के लिए वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी को नोडल एजेंसी बनाया गया है इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राजस्थान के 376 से अधिक डीएलएड कॉलेजों में लगभग 26,000 सीटों पर प्रवेश मिलेगा ध्यान दें कि प्राइमरी स्कूलों में लेवल 1 टीचर बनने के लिए 2 साल का डीएलएड कोर्स करना अनिवार्य है जो विद्यार्थी राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक बनना चाहते हैं, उनके लिए यह कोर्स जरूरी है।

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Application Fee

डीएलएड सामान्य या डीएलएड संस्कृत में से किसी एक कोर्स के लिए आवेदन करने पर 450 रुपये शुल्क देना होगा वहीं जो अभ्यर्थी दोनों सामान्य व संस्कृत पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें 500 रुपये आवेदन शुल्क देना पड़ेगा बता दें कि सभी वर्गों के लिए शुल्क समान निर्धारित किया गया है आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

Course OptionApplication Fee
डीएलएड सामान्य (General)₹450
डीएलएड संस्कृत (Sanskrit)₹450
दोनों (General + Sanskrit)₹500
शुल्क (सभी वर्गों के लिए समान)समान शुल्क
भुगतान का माध्यमऑनलाइन

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Age Limit

राजस्थान BSTC प्री डीएलएड 2026 के लिए न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष रखी गई है आयु की गणना परीक्षा तिथि को आधार मानकर की जाएगी इसके अतिरिक्त विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा में कोई प्रतिबंध नहीं है साथ ही आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

CategoryAge Limit
न्यूनतम आयु सीमाकोई सीमा नहीं
अधिकतम आयु सीमा28 वर्ष
आयु गणना का आधारपरीक्षा तिथि
विधवा / तलाकशुदा / परित्यक्ता महिलाएंकोई आयु सीमा नहीं
आरक्षित वर्गनियमानुसार छूट

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Educational Qualification

राजस्थान BSTC प्री डीएलएड 2026 के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है जबकि ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, दिव्यांग, विधवा, परित्यक्ता व तलाकशुदा महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Selection Process

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2026 में अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को पसंदीदा और नजदीकी कॉलेज मिलने की संभावना अधिक होगी तथा अंकों के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Exam Pattern

भागविषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
Aराजस्थान की सामान्य जानकारी50150
Bमानसिक योग्यता50150
Cशिक्षण अभिक्षमता50150
D (i)भाषा योग्यता (अंग्रेजी)2060
D (ii/iii)भाषा योग्यता (संस्कृत या हिंदी)3090
कुल200600
  • यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे और OMR शीट पर हल करने होंगे।
  • इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी और कुल 200 प्रश्न होंगे और परीक्षा 600 अंकों की होगी अभ्यर्थियों को परीक्षा की समय अवधि 3 घंटे होगी।

How to Apply Rajasthan BSTC Pre Deled 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को प्री डीएलएड परीक्षा 2026 की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाना होगा।
  • इसके बाद राजस्थान BSTC Pre Deled 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है।
  • होम पेज पर दिए गए Apply Online / Form 2026 लिंक पर क्लिक करें आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही और सावधानीपूर्वक भर देना है।
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड कर देना है।
  • इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें सभी जानकारी को एक बार अच्छे से जांच लें और फिर Final Submit कर देना है।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें, जो आगे काम आएगा।

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Important Links

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Form Start Date2 December 2025
Last Date to Apply Online2 April 2026
Notice of Extension of Last DateCheck Here
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload Here
BSTC SyllabusClick Here
Official Websitepredeledraj2026.com

Rajasthan 3rd Grade Teacher Category Wise Total Form राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती में कैटेगरी वाइज भरे गए कुल फॉर्म की संख्या अब जारी

Rajasthan 3rd Grade Teacher Category Wise Total Form: राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती में भरे गए कुल फॉर्म की संख्या जारी कर दी गई है अब आप कैटेगरी वाइज देख सकते हैं कि किस कैटेगरी से कितने पुरुष और कितनी महिलाएँ आवेदन कर चुकी हैं इसके अलावा, साइंस, मैथ्स और सोशल साइंसेज विषय के लिए भरे गए आवेदन फॉर्म की संख्या भी उपलब्ध कराई गई है इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस कैटेगरी और विषय में प्रतियोगिता अधिक है इस भर्ती का आयोजन 7759 पदों के लिए किया जा रहा है।

Rajasthan 3rd Grade Teacher Level-1 Category Wise Total Form

राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2025-26 में लेवल-1 के लिए कुल 2,52,199 आवेदन प्राप्त हुए हैं लेवल-1 में विभिन्न कैटेगरी के फॉर्म इस प्रकार हैं।

CategoryMaleFemaleTotal
GEN11,35815,63026,988
EWS13,43716,26129,698
MBC10,0076,54316,550
OBC45,48353,41398,896
SC18,22818,88537,113
ST21,66821,11842,786
Saharia12246168
Total2,52,199

Rajasthan 3rd Grade Teacher Level-2 Social Sciences Total Form

राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर लेवल-2 में सामाजिक विज्ञान विषय के लिए कुल 2,33,604 आवेदन प्राप्त हुए हैं विभिन्न कैटेगरी के फॉर्म इस प्रकार हैं।

CategorySocial Studies
GEN9,648
EWS23,610
MBC11,513
OBC99,893
SC44,364
ST44,406
Saharia170
Total2,33,604

Rajasthan 3rd Grade Teacher Level-2 Science Maths Total Form

राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर लेवल-2 में विज्ञान और गणित विषय के लिए कुल 2,26,074 आवेदन प्राप्त हुए हैं विभिन्न कैटेगरी के आवेदन इस प्रकार हैं।

CategoryScience Maths
GEN25,318
EWS27,457
MBC8,095
OBC1,05,332
SC32,382
ST27,475
Saharia15
Total2,26,074

Rajasthan 3rd Grade Teacher Category Wise Total Form Important Links

Rajasthan 3rd Grade Teacher Category Wise Total Form PDFClick here
Rajasthan 3rd Grade Teacher Answer KeyClick here

Rajasthan LDC Category Wise Total Forms राजस्थान एलडीसी भर्ती में कैटेगरी अनुसार भरे गए कुल आवेदन संख्या जारी

Rajasthan LDC Category Wise Total Form: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा एलडीसी भर्ती 10,644 पदों के लिए आयोजित की जा रही है इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 15 जनवरी से लेकर 13 फरवरी 2026 तक भरे गए थे जबकि परीक्षा 5 और 6 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी अब राजस्थान एलडीसी भर्ती में भरे गए कुल फॉर्म की संख्या जारी कर दी गई है यानी महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के आवेदन कैटेगरी वाइज भी उपलब्ध करवा दिए गए हैं जिससे पता चल सके कि किस कैटेगरी में कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं।

Rajasthan LDC Category Wise Total Forms Latest News

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित एलडीसी भर्ती परीक्षा में कैटेगरी वाइज भरे गए आवेदन फॉर्म की संख्या जारी कर दी गई है इससे अभ्यर्थियों को अंदाजा हो जाएगा कि प्रत्येक कैटेगरी में लगभग कितना कंपटीशन देखने को मिलेगा आपको बता दें कि राजस्थान एलडीसी भर्ती में कुल 5,92,818 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें पुरुष अभ्यर्थी 4,04,720 और महिला अभ्यर्थी 1,88,098 हैं।

  • सामान्य वर्ग (GEN) – 23,414 आवेदन
  • ईडब्ल्यूएस (EWS) – 64,566 आवेदन
  • एमबीसी (MBC) – 33,866 आवेदन
  • ओबीसी (OBC) – 2,43,119 आवेदन
  • अनुसूचित जाति (SC) – 1,22,507 आवेदन
  • अनुसूचित जनजाति (ST) – 1,05,110 आवेदन
  • सहरिया क्षेत्र – 236 आवेदन

हमने प्रत्येक कैटेगरी में पुरुष और महिला आवेदन की संख्या भी नीचे दी गई तालिका में शामिल की है जिसे आप देख सकते हैं।

CategoryMaleFemaleTotal
GEN13,7229,69223,414
EWS43,27221,29464,566
MBC26,8337,03333,866
OBC1,62,15380,9662,43,119
SC86,85735,6501,22,507
ST71,69133,4191,05,110
SAHARIA19244236
Total4,04,7201,88,0985,92,818

SSC CHSL Result 2026 एसएससी सीएचएसएल टियर 1 का परिणाम घोषित, यहां से देखें रिजल्ट

SSC CHSL Result 2026: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट 27 फरवरी 2026 को जारी कर दिया गया है जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं आपको बता दें कि एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 12 नवंबर 2025 से लेकर 30 नवंबर 2025 तक आयोजित की गई थी और कुल 3131 पद निर्धारित किए गए थे इसके साथ ही टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं।

SSC CHSL Result 2026 Overview

Recruitment OrganizationStaff Selection Commission (SSC)
Exam NameCombined Higher Secondary Level (CHSL) 2026
Vacancies3131 Posts
CategorySSC CHSL Tier 1 Result 2026
Mode of ApplyOnline
Application Start Date23 June 2025
Application Last Date18 July 2025
Exam Date12 November – 30 November 2025
Self Slot Selection22 October – 28 October 2025
Exam City Release5 November 2025
Admit Card3–4 Days Before Exam
Answer Key Release8 December 2025
Answer Key Challenge8 – 11 December 2025 (Till 6:00 PM)
Tier 1 Result Date27 February 2026
Official Websitessc.gov.in

SSC CHSL Result 2026 Latest News

SSC CHSL के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जून से लेकर 18 जुलाई 2025 तक स्वीकार किए गए थे जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2025 निर्धारित की गई थी इसके बाद आवेदन फॉर्म में संशोधन का अवसर 25 और 26 जुलाई 2025 को दिया गया था यह भर्ती कुल 3131 पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

SSC CHSL टियर 1 परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर से लेकर 30 नवंबर 2025 तक किया गया था परीक्षा के बाद टियर 1 की प्रोविजनल आंसर की 8 दिसंबर 2025 को जारी की गई और अभ्यर्थियों से 8 दिसंबर से लेकर 11 दिसंबर 2025 तक आपत्तियां आमंत्रित की गईं सभी प्रक्रियाओं के पश्चात SSC CHSL टियर 1 परीक्षा का परिणाम और कट ऑफ मार्क्स 27 फरवरी 2026 को जारी कर दिए गए हैं।

How to Check SSC CHSL Result 2026

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए Result सेक्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर इसके बाद SSC CHSL Tier 1 Result 2026 के लिंक को क्लिक करना है।
  • लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • अब अभ्यर्थी पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

SSC CHSL Result 2026 Important Links

SSC CHSL Score Card 2026Click Here
SSC CHSL Final Answer KeyClick Here
SSC CHSL Result 2026List-1st, List-2nd, List-3rd
SSC CHSL Tier 1 Cut Off 2026Click Here
Official Websitessc.gov.in

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 आईडीबीआई बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 1300 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

IDBI Bank JAM Recruitment 2026: आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के कुल 1300 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इस भर्ती के लिए देशभर के सभी राज्यों के महिला एवं पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं इच्छुक अभ्यर्थियों को आईडीबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा आईडीबीआई बैंक मैनेजर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च 2026 तक जारी रहेगी।

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationIndustrial Development Bank of India (IDBI)
Post NameAssistant Manager Grade ‘A’, Junior Assistant Manager Grade ‘O’
Advt No6 & 7/2025-26
Vacancies1300 Posts
Salary/ Pay ScaleAs per post
Job LocationAll India
CategoryIDBI Bank JAM & AM Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date8 March to 19 March 2026
Official Websiteidbi.bank.in

Important Dates

EventDate
Application Start Date8 March 2026
Application Last Date19 March 2026
Exam DateTo be notified

Vacancy Details (पदों का विवरण)

Post NameTotal Posts
Junior Assistant Manager (JAM), Grade ‘O’1100
Assistant Manager Grade ‘A’200

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 Application Fee

आईडीबीआई बैंक मैनेजर भर्ती 2026 के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1050 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS1050 रुपए
SC / ST / PwBD250 रुपए
Payment ModeOnline

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 Age Limit

आईडीबीआई बैंक मैनेजर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 Educational Qualification

जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए जबकि SC, ST और PwBD वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55% अंक अनिवार्य रखे गए हैं।

असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक पास होना जरूरी है तथा संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 Selection Process

आईडीबीआई बैंक मैनेजर भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।

How to Apply IDBI Bank JAM Recruitment 2026

  • सबसे पहले Industrial Development Bank of India की आधिकारिक वेबसाइट idbi.bank.in पर जाना है।
  • इसके बाद Career / Current Openings सेक्शन में जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लेना है।
  • अब ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भर देना है।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड कर देना है।
  • फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर देना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 Important Links

Start IDBI Bank JAM Recruitment 2026 Form8 March 2026
Last Date Online Application Form19 March 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload Here
Official Websiteidbi.bank.in
Latest Jobs UpdateClick here

AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026 एम्स द्वारा 2551 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026: All India Institute of Medical Sciences दिल्ली द्वारा नर्सिंग ऑफिसर के 2551 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इसमें 80% सीटें महिलाओं के लिए तथा 20% सीटें पुरुषों के लिए आरक्षित रखी गई हैं इस भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा दिल्ली एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के आवेदन 24 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च 2026 तक भरे जाएंगे।

AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationAll India Institute of Medical Sciences (AIIMS)
Post NameNursing Officer
Advt No.17/2026
Vacancies2551 Posts
Salary/ Pay ScaleLevel 7 (Pay Band-2 ₹9300 – 34800, ग्रेड पे ₹4600)
Job LocationAll India
CategoryAIIMS NORCET 10 Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date24 February to 16 March 2026
Official Websiteaiimsexams.ac.in

Important Dates

EventDate
Application Start Date24 February 2026
Application Last Date16 March 2026 (5:00 PM तक)
Preliminary Examination11 April 2026
Main Examination30 April 2026

Vacancy Details (पदों का विवरण)

दिल्ली एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 में सामान्य वर्ग के लिए 1113 पद, ओबीसी के लिए 643 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 226 पद, अनुसूचित जाति के लिए 375 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 194 पद रखे गए हैं।

  • एम्स नई दिल्ली: 282
  • एम्स गोरखपुर: 203
  • एम्स कल्याणी: 205
  • एम्स पटना: 168
  • एम्स भोपाल: 104
  • सफदरजंग अस्पताल (SJH): 140
  • ESIC, नई दिल्ली: 219
  • JIPMER, पुडुचेरी: 88

AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026 Application Fee

All India Institute of Medical Sciences नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 में सामान्य एवं ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹3000 निर्धारित किया गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹2400 रखा गया है इसके अतिरिक्त दिव्यांग अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा एससी एवं एसटी अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने पर आवेदन शुल्क परिणाम घोषित होने के बाद वापस कर दिया जाएगा।

AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026 Age Limit

All India Institute of Medical Sciences नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 में आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है आयु की गणना 16 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026 Educational Qualification

All India Institute of Medical Sciences नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदक के पास भारतीय नर्सिंग परिषद या राज्य नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान की बीएससी ऑनर्स नर्सिंग या बीएससी नर्सिंग ओर पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग डिग्री होनी चाहिए साथ ही अभ्यर्थी का राज्य या भारतीय नर्सिंग परिषद में नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होना आवश्यक है।

अथवा जीएनएम डिप्लोमा के साथ न्यूनतम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।

AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026 Selection Process

All India Institute of Medical Sciences नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा आपको बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा 11 अप्रैल को और मुख्य परीक्षा 30 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।

प्रारंभिक परीक्षा में 80 प्रश्न नर्सिंग विषय के सिलेबस से तथा 20 प्रश्न सामान्य ज्ञान एवं योग्यता से संबंधित होंगे परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी और नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई अंक की रहेगी प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की होगी तथा मुख्य परीक्षा के लिए लगभग 5 गुना अभ्यर्थियों को क्वालीफाई किया जाएगा।

How to Apply AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को All India Institute of Medical Sciences की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है।
  • फिर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करके ओटीपी पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करनी है।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी।
  • अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर एवं बाएं अंगूठे का निशान निर्धारित प्रारूप में अपलोड करना है।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026 Important Links

Start AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026 Form24 February 2026
Last Date Online Application Form16 March 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload Here
Official Websiteaiimsexams.ac.in

PM Kisan Payment Status Check 2026 पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी कर दी गई है इस योजना के लाभार्थी किसान अब अपनी 22वीं किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹2000 की राशि ट्रांसफर कर दी गई है पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसान ऑनलाइन अपनी किस्त का पेमेंट स्टेटस आसानी से देख सकते है।

PM Kisan Payment Status Check 2026 Latest News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों के खातों में 22वीं किस्त जारी कर दी गई है इस किस्त के माध्यम से लगभग 9 करोड़ किसानों के खातों में करीब ₹18,000 करोड़ की आर्थिक सहायता भेजी गई है किसानों के बैंक खातों में ₹2000 की किस्त डीबीटी प्रणाली के जरिए सीधे ट्रांसफर की गई है इस प्रकार 9 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है किसान अब अपनी 22वीं किस्त के पैसे खाते में आए हैं या नहीं, यह ऑनलाइन चेक कर सकते हैं इसके लिए अभ्यर्थी पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बेनिफिशियरी स्टेटस देख सकते हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत छोटे और सीमांत किसानों को सिंचाई, बुवाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है इससे किसानों को बीज, उर्वरक और सिंचाई से जुड़े खर्चों में मदद मिलती है इस योजना के तहत किसानों को एक वर्ष में कुल ₹6000 की राशि तीन किस्तों में दी जाती है इसके अलावा राजस्थान सरकार द्वारा ₹3000 की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाती है 22वीं किस्त जारी होने के बाद कई किसान यह जानना चाहते हैं कि उनके खाते में किस्त आई है या नहीं इसके लिए पीएम किसान योजना की किस्त चेक करने की पूरी प्रक्रिया यहां बताई गई है, जिससे किसान घर बैठे ही ऑनलाइन अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना पेमेंट चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद फार्मर कॉर्नर के विकल्प पर क्लिक करें और यहां बेनिफिशियरी लिस्ट पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, इसमें राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने बेनिफिशियरी लिस्ट खुल जाएगी, जहां आप पूरी जानकारी देख सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से पेमेंट चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब अपना Registration Number और कैप्चा कोड दर्ज करें और गेट ओटीपी पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज कर वेरिफाई करना होगा।
  • वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपकी स्क्रीन पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त का पूरा स्टेटस दिखाई देगा, जहां से आप सभी जानकारी देख सकते हैं।

PM Kisan Payment Status Check 2026 Important Links

PM Kisan Payment Status Check 2026Check from Here
PM Kisan 22th Kist Beneficiary List CheckCheck from Here
Official Websitepmkisan.gov.in

CTET Answer Key 2026 सीटेट परीक्षा की ऑफिशियल आंसर की जारी, यहां से डाउनलोड करें

CTET Answer Key 2026: सीटेट परीक्षा की ऑफिशियल आंसर की 12 मार्च 2026 को जारी कर दी गई है अभ्यर्थी इसे सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं और अपनी OMR शीट से मिलान कर सकते हैं आपको बता दें कि सीटेट परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करके आंसर की देख सकते हैं।

CTET Answer Key 2026 Overview

Exam NameCentral Teacher Eligibility Test (CTET) 2026
Conducting AuthorityCentral Board of Secondary Education (CBSE)
Mode of ExaminationOffline (OMR-based)
Duration2.5 Hours per Paper
Validity of CertificateLifetime
Application Form Dates27 November – 18 December 2025
Exam Date7 February and 8 February 2026
Exam City Date23 January 2026
Admit Card Release5 February 2026
Unofficial Answer Key7 & 8 February 2026
Official Answer Key12 March 2026
Official Websitectet.nic.in

CTET Answer Key 2026 Latest News

सीटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 नवंबर से लेकर 28 दिसंबर 2025 तक आमंत्रित किए गए थे इसके बाद सीटेट परीक्षा की एग्जाम सिटी 23 जनवरी 2026 को और एडमिट कार्ड 5 फरवरी 2026 को जारी कर दिए गए थे फिर सीटेट परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की गई, जो दोनों दिनों में दो पारियों में हुई।

सीटेट परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थी अब इसकी ऑफिशियल आंसर की का इंतजार कर रहे थे अब 12 मार्च 2026 को सीटेट परीक्षा की आधिकारिक आंसर की ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करके आंसर की देख सकते हैं।

How to Check CTET Answer Key 2026

  • सबसे पहले केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना है।
  • इसके बाद CTET Answer Key 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब अभ्यर्थी को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरकर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आप अपनी आंसर की चेक कर सकते हैं और अपनी OMR शीट से मिलान कर सकते हैं।

CTET Answer Key 2026 Important Links

CTET Answer Key 2026Question Paper & Answer Key
Official Websitectet.nic.in

Rajasthan RTE Lottery Result 2026 राजस्थान आरटीई स्कूल एडमिशन लॉटरी रिजल्ट 2026 जारी, यहां से देखें मेरिट लिस्ट

Rajasthan RTE Lottery Result 2026 Overview

विभाग का नामप्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान (बीकानेर)
योजना का नामआरटीई के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश 2026–27
लागू अधिनियमनिःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009
आरक्षित सीटेंनिजी विद्यालयों में 25% सीटें
प्रवेश कक्षाएंप्री-प्राइमरी 3+, प्री-प्राइमरी 4+, प्री-प्राइमरी 5+ और कक्षा 1
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन अवधि20 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026 तक
लॉटरी तिथि12 मार्च 2026, सुबह 11:30 बजे
प्रथम चरण आवंटन17 मार्च 2026
Official Websiterajpsp.nic.in

Important Dates

विवरण / गतिविधिआरटीई समय सीमा
अभिभावकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन व दस्तावेज अपलोड20 February से 10 March 2026 तक
ऑनलाइन लॉटरी से बालकों का प्राथमिकता क्रम निर्धारित12 March 2026
अभिभावक / बालक द्वारा चयन क्रम में परिवर्तन (Choice Filling)12 March से 16 March 2026 तक
प्रथम चरण सीट आवंटन17 March 2026
विद्यालय द्वारा दस्तावेज सत्यापन17 March से 25 March 2026 तक
प्रथम चरण आवंटन से जुड़ी परिवेदनाओं का निस्तारण17 March से 02 April 2026 तक
द्वितीय चरण सीट आवंटन07 April 2026
द्वितीय चरण दस्तावेज सत्यापन07 April से 13 April 2026 तक

Rajasthan RTE Lottery Result 2026 Latest News

राजस्थान आरटीई स्कूल एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी से लेकर 10 मार्च 2026 तक स्वीकार किए गए थे इस योजना के तहत निजी विद्यालयों की एंट्री लेवल कक्षाओं की 25% सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अभावग्रस्त समूह के बच्चों के लिए आरक्षित रहती हैं इन विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए Rajasthan RTE Admission Form 2026 भरा है, उन्हें बता दें कि शिक्षा विभाग द्वारा प्रवेश के लिए प्राथमिकता क्रम तय करने हेतु ऑनलाइन लॉटरी 12 मार्च 2026 को जारी कर दी गई है।

राजस्थान आरटीई स्कूल एडमिशन लॉटरी रिजल्ट 12 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत निशुल्क प्रवेश के लिए लगभग 6.34 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है इसके बाद शिक्षा संकुल में शाम 4:00 बजे लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसे अभिभावक राजस्थान आरटीई की आधिकारिक वेबसाइट पर स्कूल की लोकेशन या स्कूल के नाम के माध्यम से देख सकते हैं चयनित अभ्यर्थियों को 16 मार्च 2026 तक निर्धारित प्रारूप में संबंधित विद्यालय में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

How to Check Rajasthan RTE Lottery Result 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी राजस्थान आरटीई की आधिकारिक वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर RTE Lottery Result विद्यालय वार लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब पहले विकल्प में स्कूल की लोकेशन और कैप्चा कोड दर्ज करके सर्च पर क्लिक करना है।
  • वहीं दूसरे विकल्प में अभ्यर्थी स्कूल के नाम के माध्यम से भी लॉटरी रिजल्ट देख सकते हैं।
  • इसके बाद RTE Lottery Result 2026 आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा, जहां आप स्कूल का नाम, वरीयता क्रम और अन्य जानकारी देख सकते हैं।
  • चयनित अभ्यर्थियों को 16 मार्च 2026 तक निर्धारित प्रारूप के अनुसार संबंधित विद्यालय में रिपोर्ट करना आवश्यक होगा।

Rajasthan RTE Lottery Result 2026 Important Links

Rajasthan RTE Lottery Result 202612 March 2026 (11:00 AM)
Rajasthan RTE Lottery Result CheckClick Here
Official Websiterajpsp.nic.in