SSC Exam Calendar 2026: कर्मचारी चयन आयोग ने 9 मार्च 2026 को एसएससी एक्जाम कैलेंडर 2026-27 जारी कर दिया है इस कैलेंडर में वर्ष 2026 में होने वाली सभी परीक्षाओं की जानकारी दी गई है अभ्यर्थी इसमें देख सकते हैं कि किन भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा, उनके आवेदन की अंतिम तिथि क्या है और परीक्षा की संभावित तिथियां कब हैं इससे अभ्यर्थी एसएससी एक्जाम कैलेंडर 2026 के अनुसार अपनी तैयारी को आसानी से प्लान कर सकते हैं।
SSC Exam Calendar 2026 Latest News
कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली 12 भर्तियों का SSC Exam Calendar जारी कर दिया है इसमें सभी भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन की तिथि, आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा की संभावित तिथियां दी गई हैं एसएससी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी इस कैलेंडर के अनुसार अपनी तैयारी व्यवस्थित रूप से कर सकते हैं।
एसएससी द्वारा CGL 2026 का नोटिफिकेशन मार्च 2026 में जारी होगा और आवेदन अप्रैल 2026 तक आमंत्रित किए जाएंगे इसके बाद परीक्षा मई और जून 2026 में आयोजित की जाएगी एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 का नोटिफिकेशन भी मार्च 2026 में आएगा, आवेदन की अंतिम तिथि अप्रैल 2026 है और परीक्षा मई से जुलाई 2026 के बीच होगी।
SSC CHSL के लिए नोटिफिकेशन अप्रैल 2026 में जारी होगा, आवेदन की अंतिम तिथि मई 2026 और परीक्षा जुलाई से सितंबर 2026 तक आयोजित होगी इसी तरह एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती का नोटिफिकेशन जून 2026 में आएगा आवेदन की अंतिम तिथि जुलाई 2026 और परीक्षा सितंबर से नवंबर 2026 तक होगी अन्य भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम भी इसी कैलेंडर में शामिल है।
How to Download SSC Exam Calendar 2026
सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
इसके बाद SSC Exam Calendar 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
लिंक पर क्लिक करने के बाद एक्जाम कैलेंडर की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
अब अभ्यर्थी इसमें सभी परीक्षाओं की तिथियां और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से देख सकते हैं।
Aadhaar Supervisor Operator Recruitment 2026: सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है इस भर्ती में 12वीं पास महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इसमें आवेदन प्रक्रिया विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जाएंगी।
इसमें विभिन्न राज्यों में जिला स्तर पर कुल 252 पदों पर भर्ती की जाएंगी यह पद केवल एक अवधि एक वर्ष की अवधि के लिए पूरी तरह से अनुबंध पर आधारित है आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदन 11 फरवरी 2026 से लेकर 10 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।
अथवा 10वीं के साथ 2 साल का आईटीआई कोर्स होना चाहिए।
अथवा 10वीं के साथ 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना चाहिए।
इनके अलावा आवेदक के पास UIDAI द्वारा अधिकृत परीक्षण और प्रमाणन एजेंसी द्वारा जारी आधार ऑपरेटर/ सुपरवाइजर सर्टिफिकेट होना चाहिए।
Aadhaar Supervisor Operator Recruitment 2026 Selection Process
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग के जरिए किया जाएगा आवश्यकता पड़ने पर योग्य अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जा सकता है अंतिम चयन एक वर्ष की संविदा अवधि के लिए किया।
How to Apply Aadhaar Supervisor Operator Recruitment 2026
सबसे पहले कॉमन सर्विस सेंटर की आधिकारिक वेबसाइट csc.gov.in पर जाना है।
इसके बाद आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर भर्ती 2026 के नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है और अपनी पात्रता को सुनिश्चित कर लेना है।
फिर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
सभी आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड कर देने हैं।
अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें एवं भविष्य के लिए प्रिंट आउट संभाल कर सुरक्षित रख लें।
Aadhaar Supervisor Operator Recruitment 2026 Important Links
Start Aadhaar Supervisor Operator Recruitment 2026 form
Rajasthan RTE Admission 2026: राजस्थान के गैर सरकारी या प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं राजस्थान में आरटीई शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क एडमिशन फॉर्म 20 फरवरी 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 रखी गई है राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी अभिभावक स्वयं आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं या नजदीकी ईमित्र केंद्र पर जाकर प्राइवेट स्कूल वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
राजस्थान आरटीई एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 10 मार्च 2026 तक चलेंगे इसके बाद 6 मार्च 2026 को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी लॉटरी परिणाम घोषित होने के बाद अभिभावक 6 मार्च से लेकर 11 मार्च 2026 तक विद्यालय चयन क्रम में संशोधन कर सकेंगे फिर स्कूलों में प्रथम चरण में सीटों का आवंटन 13 मार्च 2026 को किया जाएगा इसके बाद अभिभावक को 13 मार्च से लेकर 21 मार्च 2026 तक संबंधित विद्यालय में दस्तावेज सत्यापन करवाना होगा इसके बाद द्वितीय चरण की सीट आवंटन 27 मार्च 2026 को किया जाएगा फिर स्कूलों में दस्तावेज सत्यापन 27 मार्च से लेकर 4 अप्रैल 2026 तक होगा।
Rajasthan RTE Admission 2026 Overview
विभाग का नाम
प्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान
योजना का नाम
आरटीई के अंतर्गत निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश 2026-27
लागू अधिनियम
निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009
राजस्थान में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार राजस्थान 1 अप्रैल 2010 से लागू हुआ है इस अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों की प्रवेश स्तर कक्षाओं में 25% सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के लिए आरक्षित की जाती हैं पहले यह व्यवस्था कक्षा 8 तक निःशुल्क शिक्षा के लिए थी लेकिन अब राज्य सरकार की योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा तक निःशुल्क शिक्षा का लाभ दिया जा रहा है।
आरटीई अधिनियम के तहत प्रत्येक प्राइवेट विद्यालय में पूर्व प्राथमिक शिक्षा एवं कक्षा-1 में प्रविष्ट कुल विद्यार्थियों की संख्या के 25% तक सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के लिए आरक्षित रखनी होगी राजस्थान में आरटीई के अंतर्गत लगभग 40,000 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय संचालित हैं अभिभावक अपने निवास क्षेत्र (ग्राम पंचायत या शहरी निकाय) के अंतर्गत आने वाले अधिकतम 5 विद्यालयों का चयन कर सकते हैं ध्यान रहे कि आवेदन केवल उसी क्षेत्र के विद्यालयों में किया जा सकता जाएगा जहां बच्चा निवास करता है।
आरटीई के तहत राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में सत्र 2026-27 के लिए निशुल्क प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है इसके लिए अभिभावक 20 फरवरी से लेकर शुरू होंगे 2026 तक संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं इसके बाद ऑनलाइन लॉटरी द्वारा मेरिट लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी की जाएगी और सीटों का आवंटन 13 मार्च 2026 को होगा अभ्यर्थी राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
क्र. सं.
विवरण / गतिविधि
टाइमफ्रेम
दायित्व निर्धारण
1
विज्ञापन जारी करना
दिशा-निर्देश जारी होने के तत्काल बाद
निदेशालय व संबंधित निजी विद्यालय
2
विद्यालय प्रोफाइल अपडेट करना
17 फरवरी 2026 तक
संबंधित विद्यालय
3
ऑनलाइन आवेदन व दस्तावेज अपलोड
20 फरवरी 2026 से 4 मार्च 2026 तक
संबंधित अभिभावक
4
ऑनलाइन लॉटरी द्वारा वरीयता क्रम निर्धारण
6 मार्च 2026
राज्य स्तर पर एनआईसी
5
विद्यालय चयन क्रम में परिवर्तन (Choice Filling)
6 मार्च 2026 से 11 मार्च 2026 तक
अभिभावक
6
प्रथम चरण आवंटन (राजकीय/गैर-राजकीय विद्यालय)
13 मार्च 2026
राज्य स्तर पर एनआईसी
7
दस्तावेज सत्यापन (प्रथम चरण)
13 मार्च 2026 से 21 मार्च 2026 तक
गैर-राजकीय विद्यालय
8
प्रथम चरण से संबंधित परिवेदनाओं का निस्तारण
13 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक
सीबीईओ/जिशिअ/संयुक्त निदेशक
9
द्वितीय चरण आवंटन
27 मार्च 2026
राज्य स्तर पर एनआईसी
10
दस्तावेज सत्यापन (द्वितीय चरण)
27 मार्च 2026 से 4 अप्रैल 2026 तक
गैर-राजकीय विद्यालय
11
द्वितीय चरण परिवेदनाओं का निस्तारण
27 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक
सीबीईओ/जिशिअ/संयुक्त निदेशक
12
शेष रिक्त सीटों पर आवंटन (तृतीय चरण आवश्यक होने पर)
13 अप्रैल 2026
राज्य स्तर पर एनआईसी
13
दस्तावेज सत्यापन (तृतीय चरण)
13 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक
गैर-राजकीय विद्यालय
14
तृतीय चरण परिवेदनाओं का निस्तारण
13 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक
सीबीईओ/जिशिअ/संयुक्त निदेशक
Rajasthan RTE Admission 2026 Age Limit
क्र.सं.
कक्षा का नाम
प्रवेश हेतु आयु
1
Pre Primary 3+ (PP.3+)
3 वर्ष या उससे अधिक, परंतु 4 वर्ष तक
2
Pre Primary 4+ (PP.4+)
4 वर्ष या उससे अधिक, परंतु 5 वर्ष तक
3
Pre Primary 5+ (PP.5+)
5 वर्ष या उससे अधिक, परंतु 6 वर्ष तक
4
First
6 वर्ष या उससे अधिक, परंतु 7 वर्ष तक
Rajasthan RTE Admission 2026 Required Documents
बच्चों की आयु के लिए जन्म प्रमाण पत्र या आधार कार्ड या आंगनबाड़ी अभिलेख।
बालक/ अभिभावक का निवास संबंधी प्रमाण पत्र।
दुर्बल वर्ग के बालकों के लिए अभिभावक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए तक होने का प्रमाण पत्र।
जाति प्रमाण पत्र।
अन्य कोई दस्तावेज जिसका अभ्यर्थी लाभ चाहता है।
How to Apply Rajasthan RTE Admission 2026
अभिभावक अपने कैचमेंट एरिया के गैर सरकारी या प्राइवेट विद्यालयों में निशुल्क सीट्स पर एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकता है।
अभिभावक स्वयं अथवा अपने नजदीकी ईमित्र केंद्र पर जाकर प्राइवेट स्कूल व पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
अभ्यर्थी को आवेदन करने से पहले राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है एवं अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
अभ्यर्थी को अपने आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर की सहायता से एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड को प्राप्त करना है।
अभ्यर्थी को आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है और सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
अभिभावक अपने गांव या परिक्षेत्र की अधिकतम पांच इच्छित विद्यालयों का विकल्प वरीयता अनुसार भर सकता है।
सभी जानकारी सही से भरकर आवेदन फॉर्म सबमिट करें एवं प्रिंटआउट संभाल कर सुरक्षित रखें।
रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा के एग्जाम सिटी की जानकारी 7 मार्च 2026 को जारी कर दी गई है जिन अभ्यर्थियों ने रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल भर्ती CEN 06/2025 के लिए आवेदन फॉर्म भरा था वे आधिकारिक वेबसाइट Railway Recruitment Board पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके एग्जाम सिटी की जानकारी चेक कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा कब और किस शहर में आयोजित होगी।
RRB NTPC Graduate Level Exam City 2026 Overview
Recruitment Organization
Railway Recruitment Board (RRB)
Post Name
Graduate Level Posts
Advt No.
CEN No. 06/2025
Vacancies
5810 Posts
Job Location
All India
Mode of Apply
Online
Application Form Date
21 October to 27 November 2025
Application Status
20 January 2026
Exam Date
16 to 27 March 2026
Exam City Release
10 Days Before Exam
Admit Card
4 Days Before Exam
Official Website
rrbapply.gov.in
RRB NTPC Graduate Level Exam City 2026 Latest News
रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अक्टूबर से लेकर 27 नवंबर 2025 तक भरे गए थे इस भर्ती परीक्षा का आयोजन कुल 5810 पदों के लिए किया जा रहा है रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम 16 मार्च से लेकर 27 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा की एग्जाम सिटी 7 मार्च 2026 को जारी कर दी गई है, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा की एग्जाम सिटी परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाती है और एडमिट कार्ड चार दिन पहले उपलब्ध कराए जाते हैं आपको बता दें कि रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा 16 मार्च से लेकर 27 मार्च 2026 तक आयोजित होगी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट Railway Recruitment Board पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन करके अपना परीक्षा शहर चेक कर सकते हैं परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड और आधार कार्ड साथ में लेकर जाना आवश्यक होगा और परीक्षा से जुड़े सभी नियमों का पालन करना होगा।
RRB NTPC Exam City 2026 Kaise Check Kare
सबसे पहले Railway Recruitment Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
इसके बाद RRB NTPC Graduate Level City Intimation Slip 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
अब अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
लॉगिन करने के बाद एग्जाम सिटी की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
इसके बाद अभ्यर्थी इसमें दी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक कर सकते हैं।
RRB NTPC Graduate Level Exam City 2026 Important Links
Rajasthan Police Home Guard Admit Card 2026: राजस्थान होमगार्ड फिजिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड 8 मार्च 2026 को जारी कर दिए गए हैं जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था वे अब राजस्थान होमगार्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं यदि किसी अभ्यर्थी को अपनी एप्लीकेशन आईडी याद नहीं है, तो वह Forget Application ID विकल्प पर क्लिक करके मोबाइल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से इसे फिर से प्राप्त कर सकता है राजस्थान होमगार्ड फिजिकल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी नीचे उपलब्ध कराया गया है।
Rajasthan Police Home Guard Admit Card 2026 Overview
Recruitment Organization
Home Guard Department, Rajasthan
Post Name
Home Guard Volunteer
Advt No
2022-23/654-702
Vacancies
3842 Posts
Job Location
Rajasthan
Category
Rajasthan Home Guard PET PST Admit Card 2026
Mode of Apply
Online
Application Form Date
12 January 2023 to 11 February 2023
Physical Exam Date
Starting from 16 March 2026
Selection Process
Physical Test (25 Marks) + Special Ability (20 Marks)
Admit Card Release Date
8 March 2026
Official Website
home.rajasthan.gov.in
Rajasthan Police Home Guard Admit Card 2026 Latest News
राजस्थान पुलिस होमगार्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 12 जनवरी 2023 से लेकर 11 फरवरी 2023 तक भरे गए थे इस भर्ती में शहरी क्षेत्र के लिए 3545 पद और सीमा गृह रक्षक के लिए 297 पद निर्धारित किए गए हैं राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक माप-तौल परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा राजस्थान होमगार्ड फिजिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड 8 मार्च 2026 को जारी कर दिए गए हैं।
राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 की फिजिकल परीक्षा के संबंध में आधिकारिक नोटिस 19 फरवरी 2026 को जारी किया गया था इसके तहत राजस्थान गृह रक्षा के विभिन्न जिला प्रशिक्षण केंद्रों, उप-केंद्रों और सीमा गृह रक्षा दल की बटालियनों में स्वयंसेवकों के 3842 रिक्त पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक माप-तौल परीक्षा का आयोजन 16 मार्च 2026 से शुरू किया जाएगा।
राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के 25 अंक और विशेष योग्यता के 20 अंक के आधार पर किया जाएगा यानी कुल 45 अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी इस भर्ती की फिजिकल परीक्षा अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर जिलों में आयोजित की जाएगी राजस्थान होमगार्ड फिजिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग एक सप्ताह पहले जारी किए जाते हैं, जिन्हें अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Police Home Guard Admit Card 2026 Physical Efficiency Test (PET)
शारीरिक दक्षता परीक्षा में सबसे पहले दौड़ का आयोजन किया जाएगा यदि कोई अभ्यर्थी दौड़ में 0 अंक प्राप्त करता है तो उसे अगले चरण में शामिल नहीं किया जाएगा शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ के लिए उम्मीदवार को केवल एक ही मौका दिया जाएगा।
पुरुष वर्ग – 1000 मीटर दौड़
समय
अंक
3 मिनट 30 सेकंड तक
15 अंक
3 मिनट 45 सेकंड तक
10 अंक
4 मिनट तक
5 अंक
4 मिनट से अधिक
0 अंक
महिला वर्ग – 800 मीटर दौड़
समय
अंक
3 मिनट 30 सेकंड तक
15 अंक
3 मिनट 50 सेकंड तक
10 अंक
4 मिनट 10 सेकंड तक
5 अंक
4 मिनट 10 सेकंड से अधिक
0 अंक
पुरुष वर्ग – चिन अप (Chin Up)
चिन अप
अंक
10 चिन अप
10 अंक
7 चिन अप
7 अंक
5 चिन अप
5 अंक
5 से कम
0 अंक
महिला वर्ग – गोला फेंक (4 Kg)
दूरी
अंक
16 फीट
10 अंक
15 फीट
7 अंक
14 फीट
5 अंक
14 फीट से कम
0 अंक
Rajasthan Police Home Guard Admit Card 2026 Physical Standard Test (PST)
शारीरिक माप-तौल में यदि कोई अभ्यर्थी अयोग्य घोषित किया जाता है, तो वह ₹500 निर्धारित शुल्क जमा करके शारीरिक माप-तौल परीक्षण बोर्ड के अध्यक्ष के समक्ष एक बार अपील कर सकता है।
मापदण्ड
सामान्य क्षेत्र (पुरुष)
सामान्य क्षेत्र (महिला)
बारां जिले के सहरिया (पुरुष)
बारां जिले के सहरिया (महिला)
न्यूनतम ऊँचाई
168 सेमी
152 सेमी
160 सेमी
145 सेमी
सीना (केवल पुरुषों के लिए)
बिना फुलाए 81 सेमी, फुलाने पर 86 सेमी (कम से कम 5 सेमी फुलाव)
लागू नहीं
बिना फुलाए 74 सेमी, फुलाने पर 79 सेमी (कम से कम 5 सेमी फुलाव)
लागू नहीं
वजन (केवल महिलाओं के लिए)
लागू नहीं
47.5 किग्रा
लागू नहीं
43 किग्रा
Rajasthan Police Home Guard Admit Card 2026 Special Qualification
क्र.सं.
विवरण
अधिकतम अंक
(i)
नेशनल कैडेट कोर (NCC) का प्रमाण-पत्र – A Certificate: 2 अंक, B Certificate: 4 अंक, C Certificate: 6 अंक
6 अंक
(ii)
कम्प्यूटर शिक्षा के लिए RKCL द्वारा जारी RS-CIT प्रमाण-पत्र अथवा NIELIT (पूर्व DOEACC Society) द्वारा प्रदत्त कंप्यूटर प्रमाण-पत्र या NCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई संस्थानों से कंप्यूटर शिक्षा प्रमाण-पत्र
Rajasthan 4th Grade Result 2026: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल और लिस्ट जारी राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 16 जनवरी 2026 को जारी कर दिया गया है इसके साथ ही कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं आपको बता दें कि राजस्थान 4th ग्रेड परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर, 20 सितंबर और 21 सितंबर 2025 को किया गया था इस परीक्षा की आधिकारिक आंसर की 18 अक्टूबर 2025 को जारी की गई थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 16 जनवरी 2026 को परिणाम घोषित किया गया है जिसे अभ्यर्थी आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
राजस्थान 4th ग्रेड कर्मचारी भर्ती की नाम वाइज, रोल नंबर वाइज और रैंक वाइज मेरिट लिस्ट 17 जनवरी 2026 को जारी की गई थी इसके अलावा फाइनल आंसर की 21 जनवरी 2026 को जारी कर दी गई थी राजस्थान 4th ग्रेड कर्मचारी रिजल्ट का स्कोर कार्ड 26 जनवरी 2026 को जारी किया गया रिजल्ट स्टेटस में कई उम्मीदवारों को Pass लिखा दिखाई दे सकता है लेकिन केवल कट ऑफ में आने वाले अभ्यर्थियों को ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा भर्ती परीक्षा में शामिल लगभग 1 लाख 41 हजार उम्मीदवारों की OMR शीट्स भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं इसके बाद राजस्थान 4th ग्रेड कर्मचारी भर्ती का संशोधित रिजल्ट 6 फरवरी 2026 को जारी किया गया है।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च से लेकर 19 अप्रैल 2025 तक भरे गए थे इसके बाद परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर, 20 सितंबर और 21 सितंबर 2025 को किया गया है आपको बता दे की राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का आयोजन 53749 पदों के लिए किया जा रहा है इसमें नॉन टीएसपी के 48199 पद और टीएसपी क्षेत्र के 5550 पद रखे गए हैं।
राजस्थान फोर्थ ग्रेड कर्मचारी भर्ती परीक्षा के लिए कुल 2471066 अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म भरा था जबकि परीक्षा में 2117198 अभ्यर्थी उपस्थित हुए हैं इस तरह लगभग प्रत्येक पद के लिए 40 अभ्यर्थियों के बीच कंपटीशन रहेगा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा का आयोजन राजस्थान के 38 जिलों में सफलतापूर्वक किया गया था यह परीक्षा कुल 6 पारियों में आयोजित की गई थी राजस्थान 4th ग्रेड परीक्षा की फाइनल आंसर की 21 जनवरी 2026 को जारी कर दी है।
राजस्थान फोर्थ ग्रेड रिजल्ट 16 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा जिसे अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकेंगे राजस्थान फोर्थ ग्रेड कर्मचारी रिजल्ट के साथ कैटिगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे राजस्थान फोर्थ ग्रेड रिजल्ट 16 जनवरी 2026 को पीएफ के रूप में जारी किया जाएगा इसके कुछ दिनों बाद ही स्कोर कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा।
Release Date
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की बैठक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का अनुमोदन कर दिया है राजस्थान 4th ग्रेड रिजल्ट 16 जनवरी 2026 को शाम 5:00 बजे के बाद आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
राजस्थान फोर्थ ग्रेड कर्मचारी रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स भी जारी हो जाएंगे जबकि नाम और रोल नंबर वाली मेरिट लिस्ट 17 जनवरी 2026 को जारी होगी।
How to Check Rajasthan 4th Grade Result 2026
सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
इसके बाद होम पेज पर कैंडिडेट कॉर्नर ऑप्शन में रिजल्ट्स के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
फिर Rajasthan 4th Grade Employees Result 2025-26 के लिंक पर क्लिक करना है।
जिसमें रिजल्ट की पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
अब अभ्यर्थी इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं और रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी चेक कर सकते हैं।
RIICO Vacancy 2026: राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एक ओर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है इसमें कुल 121 पद पर भर्ती निकाली है इसके लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं बस 12वीं पास अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं राजस्थान रीको भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जनवरी 2026 से शुरू होकर 7 मार्च 2026 तक भरे जाएंगे।
RIICO Vacancy 2026 Overview
Recruitment Organization
Rajasthan State Industrial Development & Investment Corporation Limited
Post Name
Various Posts
Advt No.
2/2025
Vacancies
121 Posts
Salary/ Pay Scale
Pay Matrix Levels 5 to 16
Job Location
Rajasthan
Category
RIICO Vacancy 2026
Mode of Apply
Online
Application Dates
21 January to 7 March 2026
Official Website
riico.rajasthan.gov.in
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
Event
Date
Application Start Date
21 January 2026
Application Last Date
7 March 2026
Exam Date
To be notified
Vacancy Details (पदों का विवरण)
राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कुल 121 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है इन पदों के लिए वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल 5 से लेकर लेवल 16 तक रखा गया है।
क्र.सं.
पद का नाम
वेतनमान
पदों की संख्या
1.
कम्पनी सचिव
पे मैट्रिक्स लेवल 16
1
2.
सहायक नगर नियोजक
पे मैट्रिक्स लेवल 14
1
3.
प्रोग्रामर
पे मैट्रिक्स लेवल 12
1
4.
सहायक लेखाधिकारी–द्वितीय
पे मैट्रिक्स लेवल 11
22
5.
कनिष्ठ विधि अधिकारी
पे मैट्रिक्स लेवल 10
14
6.
निजी सहायक ग्रेड–द्वितीय
पे मैट्रिक्स लेवल 10
19
7.
प्रारूपकार
पे मैट्रिक्स लेवल 8
9
8.
कनिष्ठ सहायक
पे मैट्रिक्स लेवल 5
54
कुल
121
Application Form Fee (आवेदन शुल्क)
राजस्थान रीको भर्ती 2026 में पद संख्या 1 से लेकर 6 तक के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार रखा गया है।
सामान्य वर्ग ओर अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹1000
अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹750
अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं सभी दिव्यांगजन के लिए आवेदन शुल्क ₹500
राजस्थान रीको भर्ती 2026 में पद संख्या 7 से लेकर 8 के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार रखा गया है।
सामान्य वर्ग ओर अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹700
अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹525
अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं सभी दिव्यांगजन के लिए आवेदन शुल्क ₹350
आपको बता दें कि अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा जबकि किसी भी वर्ग के परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है तो उन्हें राजस्थान के एससी एसटी अभ्यर्थियों के समान ही शुल्क देना होगा और राजस्थान से बाहर के अभ्यर्थियों को सामान्य वर्ग में माना जाएगा।
Age Limit Details (आयु सीमा)
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु:40 वर्ष
आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।
Age Relaxation (आयु में छूट)
सामान्य वर्ग की महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस के पुरुष अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई है।
विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं।
Educational Qualification
कनिष्ठ सहायक और निजी सहायक पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है और उसके पास RSCIT या समकक्ष डिप्लोमा डिग्री होनी चाहिए अन्य पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा और अनुभव होना जरूरी है अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से देख सकते हैं।
Selection Process (चयन प्रक्रिया)
राजस्थान रीको भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा कुछ पदों के लिए दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार भी आयोजित किए जा सकते हैं।लिखित परीक्षा के बाद अगले चरण के लिए लगभग पांच गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
How to Apply RIICO Vacancy 2026
सबसे पहले अभ्यर्थी को राजस्थान रीको की आधिकारिक वेबसाइट riico.rajasthan.gov.in पर जाना है।
इसके बाद होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट्स न्यूज ऑप्शन में RIICO Vacancy 2/2025 के लिंक पर क्लिक करना है।
फिर आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारी चेक कर लेनी है और अपनी पात्रता को सुनिश्चित कर लेना है।
इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है और रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी है।
अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में स्कैन करके अपलोड करने हैं।
अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करना है एवं अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।
Yantra India Limited Recruitment 2026: यंत्र इडिया लिमिटेड द्वारा 59वें बैच के ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमे यंत्र इडिया लिमिटेड द्वारा कुल 3979 पदों पर अप्रेंटिस की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है इसके लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं। इसमे 10वीं पास और ITI पास दोनों प्रकार के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यंत्र इडिया लिमिटेड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 फरवरी 2026 से 3 मार्च 2026 तक चलेगी।
Note: इस भर्ती के लिए भारत के सभी राज्यों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
Application Fee
यंत्र इडिया लिमिटेड भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 रखा गया है। वही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Category
Application Fee
Application Fee
₹200
SC / ST / PwBD / Women / Transgender
₹100
Payment Mode
Online
Age Limit
यंत्र इडिया लिमिटेड भर्ती 2026 में अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है हालांकि, खतरनाक उद्योगों से संबंधित ट्रेडों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है इस भर्ती में आयु की गणना 3 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
Minimum Age: 14 Years
Maximum Age: 35 Years
Age Calculation Date: Based on 3 March 2026
Educational Qualification
यंत्र इडिया लिमिटेड भर्ती 2026 में Non-ITI पदों के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है साथ ही अभ्यर्थी के गणित और विज्ञान विषय में प्रत्येक में कम से कम 40% अंक होने चाहिए वहीं ITI ट्रेड पदों के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाण पत्र होना जरूरी है ITI श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 10वीं और ITI दोनों में न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य हैं।
Post Name
Total Post
Qualification
Apprentice (Non-ITI)
1136
10th Pass with 50% Marks
Apprentice (Ex-ITI)
2843
10th Pass with 50% Marks + ITI in Related Trade
Selection Process
यंत्र इडिया लिमिटेड भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन सीधे मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।
Non-ITI वाले अभ्यर्थियों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी ITI वाले अभ्यर्थियों की मेरिट 10वीं + ITI में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार की जाएगी। इसमें शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का फिर दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा।
How to Apply Yantra India Limited Recruitment 2026
सबसे पहले अभ्यर्थी को यंत्र इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद Yantra India Limited Apprentice Recruitment 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
फिर Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
नए उम्मीदवार पहले Registration प्रक्रिया पूरी करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी Login ID और Password से लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
जहां प्रशिक्षण लेना है, उस Factory/Unit का चयन करें।
सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
सभी जानकारी अच्छे से चेक करने के बाद Final Submit करें।
आवेदन फॉर्म और भुगतान रसीद का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Railway Group D Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के लिए 22195 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इस भर्ती के लिए भारत के सभी राज्यों के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए 10वीं पास उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित रेलवे रीजन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से लेकर 9 मार्च 2026 तक चलेगी, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 मार्च 2026 निर्धारित की गई है इसके बाद अभ्यर्थी 5 मार्च से लेकर 14 मार्च 2026 तक आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे।
Railway Group D Recruitment 2026 Overview
Recruitment Organization
Railway Recruitment Board (RRB)
Post Name
Group-D (Level-1)
Advt No.
CEN 09/2025
Vacancies
22,195 Posts
Salary/ Pay Scale
Initial Pay ₹18,000 + Other Allowances
Job Location
All India
Category
RRB Group D Recruitment 2026
Mode of Apply
Online
Application form filling date
31 January 2026 to 9 March 2026
Official Website
indianrailways.gov.in
Important Dates
Event
Date
Short Notice Release Date
23 December 2025
Application Start Date
31 January 2026
Application Last Date
9 March 2026
Last Date for Application Fee Payment
4 March 2026
Exam Date
To be notified
Vacancy Details
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी की भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 22195 पदों के लिए जारी कर दिया गया है इस भर्ती के अंतर्गत रेलवे रीजन वाइज पदों की संख्या भी जारी की गई है रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से 9 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी यह भर्ती 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर है।
रेलवे जोन का नाम
कुल पदों की संख्या
वेस्टर्न रेलवे (मुंबई)
3148
उत्तर पश्चिम रेलवे (जयपुर)
974
उत्तर मध्य रेलवे (प्रयागराज)
1183
दक्षिण पश्चिम रेलवे (हुबली)
90
पश्चिम मध्य रेलवे (जबलपुर)
1147
पूर्व तटीय रेलवे (भुवनेश्वर)
803
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर)
1199
उत्तर रेलवे (नई दिल्ली)
3537
दक्षिण रेलवे (चेन्नई)
1036
उत्तर पूर्व रेलवे (गोरखपुर)
1196
पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (गुवाहाटी)
1776
पूर्व रेलवे (कोलकाता)
1173
मध्य रेलवे (मुंबई)
1979
पूर्व मध्य रेलवे (हाजीपुर)
993
दक्षिण पूर्व रेलवे (कोलकाता)
949
दक्षिण मध्य रेलवे (सिकंदराबाद)
1012
Application Form Fee (आवेदन शुल्क)
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के अंतर्गत सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, ईबीसी, अल्पसंख्यक, भूतपूर्व सैनिक तथा सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने के बाद सामान्य, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹400 की राशि रिफंड कर दी जाएगी।
वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग, अल्पसंख्यक, ईबीसी, ट्रांसजेंडर तथा सभी महिला अभ्यर्थियों को CBT परीक्षा में उपस्थित होने के बाद ₹250 की पूरी राशि उनके बैंक खाते में वापस कर दी जाएगी।
Age Limit Details (आयु सीमा)
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी इसके अलावा SC / ST / OBC / PwBD / EWS सहित सभी आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
Minimum Age: 18 Years
Maximum Age: 33 Years
Age Calculation Date: 1 January 2026
Age Relaxation: As per Government Rules
Educational Qualification
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदक का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है साथ ही, कुछ विशेष पदों के लिए उम्मीदवार के पास ITI प्रमाणपत्र होना भी आवश्यक है।
Selection Process
लिखित परीक्षा (Computer Based Test – CBT)
स्किल / फिजिकल टेस्ट (Skill / Physical Test)
दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
मेडिकल परीक्षा (Medical Examination)
अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसमें केवल सफल अभ्यर्थियों के नाम शामिल होंगे।
Exam Pattern
विषय (Subject)
प्रश्न संख्या (Questions)
अंक (Marks)
समय (Duration)
सामान्य विज्ञान (General Science)
25
25
90 मिनट
गणित (Mathematics)
25
25
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क क्षमता (General Intelligence & Reasoning)
30
30
सामान्य जागरूकता एवं करंट अफेयर्स (General Awareness & Current Affairs)
20
20
कुल (Total)
100
100
90 मिनट
<
इसमे लिखित परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी ओर सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
इस परीक्षा 10वीं कक्षा स्तर की होगी और कुल 100 प्रश्न होंगे ओर प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
नेगेटिव मार्किंग गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक कटेंगे ओर परीक्षा के लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा।
CBT परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित होगी CBT परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का तीन गुना चयन फिजिकल परीक्षा के लिए किया जाएगा।
फाइनल मेरिट लिस्ट CBT अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, क्योंकि फिजिकल परीक्षा केवल क्वालीफाई करने के लिए होगी CBT में न्यूनतम अंक सामान्य और EWS उम्मीदवार के 40% ओर अन्य वर्ग 30% दिव्यांग के लिए 2% अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
How to Apply Railway Group D Recruitment 2026
सबसे पहले अभ्यर्थी को रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा।
वेबसाइट पर जाकर अधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।
यह पहले ही तय कर लें कि आप किस रेलवे रीजन के लिए आवेदन करना चाहते हैं।
इसके बाद Apply Online पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
आवेदन शुल्क अपनी श्रेणी के अनुसार भुगतान करें।सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।
KVS NVS Result 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति भर्ती परीक्षा का परिणाम 28 फरवरी 2026 को घोषित कर दिया गया है अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके रिजल्ट देख सकते हैं केवीएस और एनवीएस भर्ती परीक्षा 10 एवं 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी वे अब ऑनलाइन माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों में कुल 14967 पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 14 नवंबर से लेकर 11 दिसंबर 2025 तक आमंत्रित किए गए थे इनमें केवीएस के लिए 9126 पद और एनवीएस के लिए 5859 पद निर्धारित किए गए हैं भर्ती परीक्षा 10 एवं 11 जनवरी 2026 को आयोजित हुई थी जबकि एडमिट कार्ड 8 जनवरी 2026 को जारी किए गए थे।
केवीएस और एनवीएस परीक्षा की आधिकारिक आंसर की 31 जनवरी 2026 को जारी की गई थी तथा अभ्यर्थियों से 4 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई थीं सभी प्रक्रियाओं के बाद भर्ती परीक्षा का परिणाम 28 फरवरी 2026 को घोषित कर दिया गया है परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर परिणाम देख सकते हैं।
How to Check KVS and NVS Result 2026
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
फिर होम पेज पर KVS NVS Exam Result 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करना है।
लॉगिन करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या पीडीएफ सेव कर लेना है।