Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड फॉर्म 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास आवेदन शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026: राजस्थान BSTC प्री डीएलएड 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है 12वीं पास अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं राज्य के विभिन्न अध्यापक शिक्षा संस्थानों में दो वर्षीय डीएलएड सामान्य व संस्कृत पाठ्यक्रम, सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी।

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Overview

परीक्षा का नामप्री डी.एल.एड. परीक्षा 2026 (पूर्व में BSTC)
कोर्स2 वर्षीय डी.एल.एड. (सामान्य/संस्कृत)
आयोजक संस्थावर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा
सत्र2026-27
अधिसूचना संख्या01/2026
आवेदन प्रारंभ तिथि2 दिसंबर 2025
आवेदन अंतिम तिथि2 अप्रैल 2026
योग्यता12वीं पास
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुल्क (एक कोर्स)₹450/-
आवेदन शुल्क (दोनों कोर्स)₹500/-
Official Websitepredeledraj2026.com

Important Dates

EventDate
Application Start Date2 December 2025
Application Last Date2 April 2026
Exam DateTo be notified

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Latest News

राजस्थान में वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है इसके लिए अभ्यर्थियों को प्री डीएलएड 2026 की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा राजस्थान BSTC Pre Deled 2026 के आवेदन 2 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक भरे जाएंगे‌।

प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (सामान्य/संस्कृत) प्रवेश परीक्षा 2026 के आयोजन के लिए वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी को नोडल एजेंसी बनाया गया है इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राजस्थान के 376 से अधिक डीएलएड कॉलेजों में लगभग 26,000 सीटों पर प्रवेश मिलेगा ध्यान दें कि प्राइमरी स्कूलों में लेवल 1 टीचर बनने के लिए 2 साल का डीएलएड कोर्स करना अनिवार्य है जो विद्यार्थी राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक बनना चाहते हैं, उनके लिए यह कोर्स जरूरी है।

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Application Fee

डीएलएड सामान्य या डीएलएड संस्कृत में से किसी एक कोर्स के लिए आवेदन करने पर 450 रुपये शुल्क देना होगा वहीं जो अभ्यर्थी दोनों सामान्य व संस्कृत पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें 500 रुपये आवेदन शुल्क देना पड़ेगा बता दें कि सभी वर्गों के लिए शुल्क समान निर्धारित किया गया है आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

Course OptionApplication Fee
डीएलएड सामान्य (General)₹450
डीएलएड संस्कृत (Sanskrit)₹450
दोनों (General + Sanskrit)₹500
शुल्क (सभी वर्गों के लिए समान)समान शुल्क
भुगतान का माध्यमऑनलाइन

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Age Limit

राजस्थान BSTC प्री डीएलएड 2026 के लिए न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष रखी गई है आयु की गणना परीक्षा तिथि को आधार मानकर की जाएगी इसके अतिरिक्त विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा में कोई प्रतिबंध नहीं है साथ ही आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

CategoryAge Limit
न्यूनतम आयु सीमाकोई सीमा नहीं
अधिकतम आयु सीमा28 वर्ष
आयु गणना का आधारपरीक्षा तिथि
विधवा / तलाकशुदा / परित्यक्ता महिलाएंकोई आयु सीमा नहीं
आरक्षित वर्गनियमानुसार छूट

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Educational Qualification

राजस्थान BSTC प्री डीएलएड 2026 के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है जबकि ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, दिव्यांग, विधवा, परित्यक्ता व तलाकशुदा महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Selection Process

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2026 में अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को पसंदीदा और नजदीकी कॉलेज मिलने की संभावना अधिक होगी तथा अंकों के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Exam Pattern

भागविषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
Aराजस्थान की सामान्य जानकारी50150
Bमानसिक योग्यता50150
Cशिक्षण अभिक्षमता50150
D (i)भाषा योग्यता (अंग्रेजी)2060
D (ii/iii)भाषा योग्यता (संस्कृत या हिंदी)3090
कुल200600
  • यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे और OMR शीट पर हल करने होंगे।
  • इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी और कुल 200 प्रश्न होंगे और परीक्षा 600 अंकों की होगी अभ्यर्थियों को परीक्षा की समय अवधि 3 घंटे होगी।

How to Apply Rajasthan BSTC Pre Deled 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को प्री डीएलएड परीक्षा 2026 की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाना होगा।
  • इसके बाद राजस्थान BSTC Pre Deled 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है।
  • होम पेज पर दिए गए Apply Online / Form 2026 लिंक पर क्लिक करें आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही और सावधानीपूर्वक भर देना है।
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड कर देना है।
  • इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें सभी जानकारी को एक बार अच्छे से जांच लें और फिर Final Submit कर देना है।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें, जो आगे काम आएगा।

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Important Links

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Form Start Date2 December 2025
Last Date to Apply Online2 April 2026
Notice of Extension of Last DateCheck Here
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload Here
BSTC SyllabusClick Here
Official Websitepredeledraj2026.com

Leave a Comment