प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी कर दी गई है इस योजना के लाभार्थी किसान अब अपनी 22वीं किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹2000 की राशि ट्रांसफर कर दी गई है पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसान ऑनलाइन अपनी किस्त का पेमेंट स्टेटस आसानी से देख सकते है।

PM Kisan Payment Status Check 2026 Latest News
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों के खातों में 22वीं किस्त जारी कर दी गई है इस किस्त के माध्यम से लगभग 9 करोड़ किसानों के खातों में करीब ₹18,000 करोड़ की आर्थिक सहायता भेजी गई है किसानों के बैंक खातों में ₹2000 की किस्त डीबीटी प्रणाली के जरिए सीधे ट्रांसफर की गई है इस प्रकार 9 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है किसान अब अपनी 22वीं किस्त के पैसे खाते में आए हैं या नहीं, यह ऑनलाइन चेक कर सकते हैं इसके लिए अभ्यर्थी पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बेनिफिशियरी स्टेटस देख सकते हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत छोटे और सीमांत किसानों को सिंचाई, बुवाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है इससे किसानों को बीज, उर्वरक और सिंचाई से जुड़े खर्चों में मदद मिलती है इस योजना के तहत किसानों को एक वर्ष में कुल ₹6000 की राशि तीन किस्तों में दी जाती है इसके अलावा राजस्थान सरकार द्वारा ₹3000 की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाती है 22वीं किस्त जारी होने के बाद कई किसान यह जानना चाहते हैं कि उनके खाते में किस्त आई है या नहीं इसके लिए पीएम किसान योजना की किस्त चेक करने की पूरी प्रक्रिया यहां बताई गई है, जिससे किसान घर बैठे ही ऑनलाइन अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना पेमेंट चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद फार्मर कॉर्नर के विकल्प पर क्लिक करें और यहां बेनिफिशियरी लिस्ट पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, इसमें राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी दर्ज करनी होगी।
- सभी जानकारी भरने के बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने बेनिफिशियरी लिस्ट खुल जाएगी, जहां आप पूरी जानकारी देख सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से पेमेंट चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब अपना Registration Number और कैप्चा कोड दर्ज करें और गेट ओटीपी पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज कर वेरिफाई करना होगा।
- वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपकी स्क्रीन पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त का पूरा स्टेटस दिखाई देगा, जहां से आप सभी जानकारी देख सकते हैं।
PM Kisan Payment Status Check 2026 Important Links
| PM Kisan Payment Status Check 2026 | Check from Here |
| PM Kisan 22th Kist Beneficiary List Check | Check from Here |
| Official Website | pmkisan.gov.in |