Rajasthan Social Security Pension Scheme: राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पुरुषों एवं महिलाओं को हर महीने पेंशन दी जाती है यह पेंशन योग्यता के आधार पर ₹1300 से ₹1500 तक प्रदान की जाती है राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और ऑनलाइन ही पेंशन पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं।
Rajasthan Social Security Pension Scheme Latest News
राजस्थान सरकार द्वारा संचालित यह एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर, वृद्ध, विधवा, परित्यक्ता, दिव्यांग तथा निराश्रित नागरिकों को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान करना है इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रतिमाह पेंशन राशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है।
योजना में मुख्य रूप से वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, एकल नारी पेंशन और दिव्यांग पेंशन जैसी श्रेणियां शामिल हैं पेंशन की राशि लाभार्थी की आयु और श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की जाती है आवेदन के लिए आवेदक का राजस्थान का मूल निवासी होना, निर्धारित आय सीमा के अंतर्गत आना तथा जन आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और आय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज आवश्यक हैं।
वर्तमान में वृद्धावस्था पेंशन लगभग ₹1,250 प्रतिमाह, जबकि विधवा और दिव्यांग पेंशन जैसी श्रेणियों में सामान्यतः ₹1,500 प्रतिमाह तक सहायता दी जाती है कुछ विशेष श्रेणियों में लगभग ₹1,300 प्रतिमाह का प्रावधान भी मिलता है यह योजना जरूरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
How to Check Rajasthan Social Security Pension Scheme
सबसे पहले RAJSSP की आधिकारिक वेबसाइट ssp.rajasthan.gov.in पर जाना है।
इसके बाद Reports ऑप्शन पर क्लिक करना है।फिर Pensioner Online Status आइकॉन पर क्लिक करना है।
अब अपना Application Number या PPO Number और कैप्चा कोड भरकर Show Status पर क्लिक करना है।
इसके बाद लाभार्थी की पूरी डिटेल स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसमें सत्यापन स्थिति, पात्रता और बैंक खाता डिटेल दिखाई देगी।
अब वापस होम पेज पर जाकर Reports ऑप्शन पर क्लिक करना है।
फिर Pensioner Payment Register आइकॉन पर क्लिक करना है।
इसके बाद PPO नंबर और कैप्चा कोड डालकर Show Report पर क्लिक करना है।
फिर इसमें आपको सभी पेंशन की डिटेल्स दिखाई देंगी, जैसे किस तारीख को कितनी पेंशन आई और किस बैंक खाते में ट्रांसफर हुई।
Rajasthan Social Security Pension Scheme Important Links
Rajasthan Social Security Pension Scheme Payment Status
Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है राजस्थान सरकार द्वारा संचालित यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता देने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है इस योजना के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पात्र परिवारों को आर्थिक सहयोग दिया जाता है ताकि वे अपनी बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक कर सकें पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाती है, जिससे यह कागज रहित और सरल बन गई है।
इस योजना का लाभ मुख्य रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग, बीपीएल परिवार, अंत्योदय परिवार, आस्था कार्ड धारक, आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाएं, विशेष योग्यजन तथा पालनहार योजना से जुड़ी कन्याओं को दिया जाता है इसके साथ ही महिला खिलाड़ियों को भी इस योजना में शामिल किया गया है इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों पर विवाह का आर्थिक बोझ कम करना और बेटियों के विवाह को बढ़ावा देना है।
Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Eligibility
इस योजना का लाभ केवल राजस्थान के मूल निवासियों को ही प्रदान किया जाता है कन्या की न्यूनतम आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है, साथ ही अधिकतम दो कन्याओं के विवाह तक ही इस योजना के तहत सहायता दी जाती है विधवा महिलाओं के लिए यह शर्त लागू है कि उन्होंने पुनर्विवाह न किया हो, उनकी वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक न हो और परिवार में 25 वर्ष से अधिक आयु का कोई कमाने वाला सदस्य नहीं होना चाहिए।
Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Benefits
इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग के बीपीएल परिवारों को कन्या के विवाह पर ₹31,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है इसके अलावा, यदि कन्या दसवीं पास है तो ₹10,000 और स्नातक पास होने पर ₹20,000 की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। वहीं अन्य बीपीएल, अंत्योदय, आस्था कार्डधारी, विधवा, विशेष योग्यजन एवं पालनहार श्रेणी के परिवारों को ₹21,000 की सहायता राशि दी जाती है साथ ही, शिक्षा के आधार पर वही अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है।
इस योजना में आवेदन करने के लिए जनाधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण, बीपीएल या अंत्योदय प्रमाण पत्र आवश्यक होते हैं विधवा होने की स्थिति में पेंशन प्रमाण पत्र या मृत्यु प्रमाण पत्र देना होता है, साथ ही आय प्रमाण पत्र भी जरूरी है।
इसके अलावा विशेष योग्यजन प्रमाण पत्र, पालनहार योजना का प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, कन्या एवं वर के जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो भी मांगे जाते हैं दस्तावेजों की पुष्टि के लिए स्वघोषणा पत्र जमा करना भी अनिवार्य होता है।
How to Apply Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026
इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर या अपनी SSO आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
सबसे पहले SSO पोर्टल पर लॉगिन करें, फिर SJMS पोर्टल में जाकर योजना का चयन करें।
इसके बाद आवेदक को अपनी प्रोफाइल पूरी करनी होती है और परिवार व कन्या से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होती है।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और अंत में आवेदन को सत्यापित करके सबमिट करें।
आवेदन की स्थिति पोर्टल पर चेक की जा सकती है, साथ ही किसी भी आपत्ति की जानकारी भी वहीं उपलब्ध होती है।
यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत है, जो बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी है, जिससे लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचता है।
Rajasthan Shivira Panchang 2026: राजस्थान में 1 अप्रैल 2026 से शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है इसी के साथ राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा शिविरा पंचांग 2026-27 जारी किया गया है जिसमें सरकारी और निजी विद्यालयों के लिए पूरे सत्र की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है इस पंचांग में विद्यालय समय, अवकाश, परीक्षा तिथियां, प्रवेश प्रक्रिया और विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों का पूरा विवरण शामिल है शिक्षक और विद्यार्थी इस पंचांग के माध्यम से पूरे सत्र की योजना आसानी से समझ सकते हैं।
Rajasthan Shivira Panchang 2026 Latest News
राजस्थान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 से हो चुकी है इस सत्र में प्रवेश प्रक्रिया, विद्यालय समय, परीक्षा तिथियां और अवकाश की पूरी जानकारी शिविरा पंचांग में दी गई है वार्षिक परीक्षा 8 मार्च से 20 मार्च 2027 तक आयोजित होगी और परिणाम 25 मार्च 2027 को जारी किया जाएगा।
Rajasthan Ration Card Download: यदि आपने नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है या अपने राशन कार्ड में कोई संशोधन कराया है तो अब आप घर बैठे मोबाइल के जरिए इसे आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं राशन कार्ड भारत की सार्वजनिक वितरण प्रणाली का एक अहम दस्तावेज है जिसके माध्यम से पात्र लोग खाद्य सामग्री, चीनी और मिट्टी का तेल सस्ती दरों पर प्राप्त करते हैं इसके अलावा सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त राशन भी उपलब्ध कराती है।
Rajasthan Ration Card Download Latest News
राशन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है जिसे राज्य सरकार अपने निवासियों के लिए जारी करती है इसके माध्यम से परिवारों को रियायती दरों पर खाद्य सामग्री खरीदने की सुविधा मिलती है खासकर बीपीएल श्रेणी के लोगों के लिए यह काफी लाभदायक है, जिन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के सामान लेने में कठिनाई होती है खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को गेहूं, चावल, दाल, चीनी, नमक, तेल और मसाले आदि 2 से 3 रुपये प्रति किलो तक की दर से दिए जाते हैं जबकि कुछ वस्तुएं पात्रता के अनुसार मुफ्त में भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
सरकार राशन कार्ड के जरिए गरीब परिवारों तक विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाती है देश का कोई भी पात्र व्यक्ति राशन कार्ड बनवा सकता है अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन देख और डाउनलोड भी कर सकते हैं राशन कार्ड में परिवार के मुखिया का नाम, सदस्यों की संख्या, राशन कार्ड नंबर और राशन वितरण से जुड़ी पूरी जानकारी आसानी से देखी जा सकती है।
How to Rajasthan Ration Card Download
सबसे पहले राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पर जाना है।
होम पेज पर जन उपयोगी सूचनाएं सेक्शन में जाकर राशन कार्ड विकल्प चुनना है।
इसके बाद राशन कार्ड एवं राशन वितरण का विवरण देखें लिंक पर क्लिक करना है।
अब अपना जिला, क्षेत्र (ग्रामीण/शहरी), नगर पालिका या पंचायत समिति, गांव, नाम या माता-पिता/जीवनसाथी का नाम दर्ज कर देना है।
सभी जानकारी भरने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करना है।
आपकी दी गई जानकारी के अनुसार राशन कार्ड का विवरण स्क्रीन पर खुल जाएगा, जहां आप राशन कार्ड नंबर, मुखिया का नाम और फोटो सहित पूरी जानकारी देख सकते हैं।
इसके अलावा, जिलेवार राशन कार्ड विवरण विकल्प पर क्लिक करके भी आप अपने क्षेत्र के राशन कार्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इस योजना के तहत राजस्थान के मूल निवासी विद्यार्थी SSO पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं राज्य के सभी सरकारी एवं निजी कॉलेजों में अध्ययनरत पात्र अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू समुदाय, मिरारी एवं भिश्ती समुदाय तथा मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं यह योजनाएं राज्य के सरकारी, निजी एवं राज्य के बाहर स्थित राष्ट्रीय/राजकीय स्तर के शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत (कक्षा 11 व 12 को छोड़कर) विद्यार्थियों के लिए लागू हैं।
Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 Overview
योजना का नाम
राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना
राज्य
राजस्थान
उद्देश्य
मैट्रिक (10वीं) के बाद पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभार्थी
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र
लागू कक्षाएं
कक्षा 11वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन (स्नातकोत्तर) तक
छात्रवृत्ति का माध्यम
ऑनलाइन (DBT के माध्यम से बैंक खाते में)
आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन
आधिकारिक पोर्टल
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग / NSP पोर्टल
लाभ का प्रकार
वार्षिक छात्रवृत्ति राशि
चयन का आधार
पात्रता, वर्ग, आय सीमा एवं शैक्षणिक स्थिति
उद्देश्य विभाग
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान
Official Website
sje.rajasthan.gov.in
राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति का उद्देश्य और पात्रता
राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर एवं आरक्षित वर्गों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे बिना आर्थिक बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, डॉ. आंबेडकर आर्थिक पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, डॉ. आंबेडकर विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतु, मिरासी एवं भिश्ती समुदाय के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं सामान्य योजना के लिए परिवार की वार्षिक आय सीमा ₹2.50 लाख तक निर्धारित की गई है।
डॉ. आंबेडकर आर्थिक पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतु श्रेणी के अंतर्गत कुछ विशेष पात्रता श्रेणियां भी शामिल हैं, जैसे बीपीएल कार्ड धारक के पुत्र/पुत्री, अंत्योदय कार्ड धारक, स्टेट बीपीएल कार्ड धारक, अनाथ बालक/बालिका, विधवा स्वयं या उनकी संतान, तलाकशुदा महिला स्वयं या उनकी संतान तथा विशेष योग्यजन स्वयं या उनकी संतान।
इसके अलावा मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत सभी जातियों के ऐसे विद्यार्थी पात्र हैं जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹5 लाख से कम है और जो राष्ट्रीय स्तर की शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत हैं इस योजना के तहत विद्यार्थियों द्वारा भरी गई फीस का पूरा या आंशिक भुगतान वापस किया जाता है, जिससे उच्च शिक्षा का आर्थिक बोझ कम हो सके इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र अभ्यर्थी SSO पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए विद्यार्थियों के पास सभी आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य है सभी दस्तावेज जन आधार, राज ई-वॉल्ट या डिजिलॉकर के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाते हैं, जैसे आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पिछले वर्ष की अंकतालिका आदि यदि कोई दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है तो उसे मूल रूप से रंगीन स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करना आवश्यक होगा।
अभ्यर्थियों के पास पिछले वर्ष की मार्कशीट 10वीं/ 12वीं की मार्कशीट, वर्तमान सत्र की फीस रसीद, आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जन आधार कार्ड एवं आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर, बैंक अकाउंट खाता संख्या बीपीएल कार्ड आदि आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
How to Apply Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026
Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़कर अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी चाहिए।
इसके बाद सबसे पहले SSO पोर्टल पर जाएं और अपनी SSO ID व पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर लेना है।
यदि आपके पास SSO ID नहीं है तो आप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके नई ID बना सकते हैं।
लॉगिन करने के बाद स्कॉलरशिप (एसजेई) ऑप्शन पर क्लिक करना है।
इसके बाद न्यू एप्लीकेशन पर जाकर आवेदन फॉर्म खोलें और सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भर देना है।
अब सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें ध्यान रखें कि जन आधार कार्ड की सभी डिटेल्स अपडेट हों, जैसे बैंक खाता लिंक होना, जाति प्रमाण पत्र एवं मूल निवास लिंक होना तथा परिवार की आय सही तरीके से अपडेट होना।
इसके बाद अपनी प्रोफाइल को क्रिएट या अपडेट करें, सभी निर्देशों का पालन करते हुए फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लेना है।
Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 Important Links
Start Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 Form
11 December 2025
Last Date Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 Form
Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026: राजस्थान में आयोजित होने वाले ग्राम पंचायत चुनावों के लिए नई मतदाता सूची जारी कर दी गई है राजस्थान में होने वाले पंचायत राज चुनाव के अंतर्गत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव हेतु वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दी गई है, जिसमें अभ्यर्थी अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं यदि किसी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं है, तो वह अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर अपना नाम जुड़वा सकता है।
Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026 Overview
चुनाव का नाम
Rajasthan Gram Panchayat Election 2026
विषय
ग्राम पंचायत चुनाव के लिए नई वोटर लिस्ट
राज्य
राजस्थान
वोटर लिस्ट का प्रकार
Panchayat Voter List (ग्रामीण मतदाता सूची)
जारी करने वाली संस्था
राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान
वर्ष
2026
मतदाता पात्रता
18 वर्ष या उससे अधिक आयु (कट-ऑफ तिथि अनुसार)
शामिल क्षेत्र
सभी ग्राम पंचायतें
वोटर लिस्ट की स्थिति
नई/अपडेटेड सूची जारी
मतदाता सुधार
नाम जोड़ना, हटाना, संशोधन संभव
उपयोग
ग्राम पंचायत चुनाव में मतदान हेतु
Official Website
sec.rajasthan.gov.in
Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026 Latest News
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है राजस्थान में पंचायती राज चुनाव में वोट देने वाले अभ्यर्थी का वोटर लिस्ट नाम होना चाहिए जिन अभ्यर्थियों का वोटर लिस्ट में नाम होगा वही मतदान कर सकेंगे इस लिए समय समय पर यह चेक करना जरूरी है कि आपका नाम वोटर लिस्ट में हैं या नहीं है चुनाव आयोग की तरफ से पंचायत या पुरानी पंचायत जो भी आपकी लगती है उसकी अनुसार वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है।
आप जिस पंचायत के अन्दर आते हैं आप उस क्षेत्र एवं वार्ड की वोटर लिस्ट चेक कर सकते हैं और उसमें अपना नाम देख सकते हैं यदि परिवार के किसी सदस्य का नाम लिस्ट में नहीं है तो अपने क्षेत्र के बीएलओ को आवश्यक दस्तावेज देकर नाम जुड़वा सकते हैं।
राजस्थान में प्रत्येक 5 साल में पंचायत चुनाव होते हैं इसके अन्दर ग्राम पंचायत मुखिया सरपंच और वार्ड पंचों का प्रत्यक्ष चुनाव जनता द्वारा किया जाता है जबकि उपसरपंच का चुनाव चुने हुए वार्ड पंच अपने बीच करते हैं इस तरह पंचायत समिति स्तर पर पंचायत समिति सदस्य एवं प्रधान और उप-प्रधान का चयन जबकि जिला परिषद स्तर जिला परिषद सदस्य, जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख का चयन किया जाता है इस तरह से पंचायत राज के सभी पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाती है।
How to Check Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026
सबसे पहले राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट sec.rajasthan.gov.in पर जाना है।
इसके बाद होम पेज पर आपको E-Roll और Electoral Roll के विकल्प दिखाई देंगे।
यदि आपको अपना नाम वोटर लिस्ट में सर्च करना है तो आपको E-Roll Search पर क्लिक करना होगा।
यदि आप अपनी पंचायत या वार्ड की वोटर लिस्ट PDF डाउनलोड करना चाहते हैं तो Electoral Roll Download पर क्लिक करना है।
इसके बाद अभ्यर्थी को अपनी पूछी गई आवश्यक जानकारी भरकर सर्च पर क्लिक करना है।
इसके बाद आप अपनी वोटर लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं और लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026 Important Links
Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter list 2026 Name Check
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी कर दी गई है इस योजना के लाभार्थी किसान अब अपनी 22वीं किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹2000 की राशि ट्रांसफर कर दी गई है पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसान ऑनलाइन अपनी किस्त का पेमेंट स्टेटस आसानी से देख सकते है।
PM Kisan Payment Status Check 2026 Latest News
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों के खातों में 22वीं किस्त जारी कर दी गई है इस किस्त के माध्यम से लगभग 9 करोड़ किसानों के खातों में करीब ₹18,000 करोड़ की आर्थिक सहायता भेजी गई है किसानों के बैंक खातों में ₹2000 की किस्त डीबीटी प्रणाली के जरिए सीधे ट्रांसफर की गई है इस प्रकार 9 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है किसान अब अपनी 22वीं किस्त के पैसे खाते में आए हैं या नहीं, यह ऑनलाइन चेक कर सकते हैं इसके लिए अभ्यर्थी पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बेनिफिशियरी स्टेटस देख सकते हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत छोटे और सीमांत किसानों को सिंचाई, बुवाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है इससे किसानों को बीज, उर्वरक और सिंचाई से जुड़े खर्चों में मदद मिलती है इस योजना के तहत किसानों को एक वर्ष में कुल ₹6000 की राशि तीन किस्तों में दी जाती है इसके अलावा राजस्थान सरकार द्वारा ₹3000 की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाती है 22वीं किस्त जारी होने के बाद कई किसान यह जानना चाहते हैं कि उनके खाते में किस्त आई है या नहीं इसके लिए पीएम किसान योजना की किस्त चेक करने की पूरी प्रक्रिया यहां बताई गई है, जिससे किसान घर बैठे ही ऑनलाइन अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना पेमेंट चेक करने की प्रक्रिया
सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।
इसके बाद फार्मर कॉर्नर के विकल्प पर क्लिक करें और यहां बेनिफिशियरी लिस्ट पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, इसमें राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी दर्ज करनी होगी।
सभी जानकारी भरने के बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके सामने बेनिफिशियरी लिस्ट खुल जाएगी, जहां आप पूरी जानकारी देख सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से पेमेंट चेक करने की प्रक्रिया
सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।
इसके बाद होम पेज पर Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करना है।
अब अपना Registration Number और कैप्चा कोड दर्ज करें और गेट ओटीपी पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज कर वेरिफाई करना होगा।
वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपकी स्क्रीन पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त का पूरा स्टेटस दिखाई देगा, जहां से आप सभी जानकारी देख सकते हैं।
PM Kisan Payment Status Check 2026 Important Links
Rajasthan RTE Admission 2026: राजस्थान के गैर सरकारी या प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं राजस्थान में आरटीई शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क एडमिशन फॉर्म 20 फरवरी 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 रखी गई है राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी अभिभावक स्वयं आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं या नजदीकी ईमित्र केंद्र पर जाकर प्राइवेट स्कूल वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
राजस्थान आरटीई एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 10 मार्च 2026 तक चलेंगे इसके बाद 6 मार्च 2026 को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी लॉटरी परिणाम घोषित होने के बाद अभिभावक 6 मार्च से लेकर 11 मार्च 2026 तक विद्यालय चयन क्रम में संशोधन कर सकेंगे फिर स्कूलों में प्रथम चरण में सीटों का आवंटन 13 मार्च 2026 को किया जाएगा इसके बाद अभिभावक को 13 मार्च से लेकर 21 मार्च 2026 तक संबंधित विद्यालय में दस्तावेज सत्यापन करवाना होगा इसके बाद द्वितीय चरण की सीट आवंटन 27 मार्च 2026 को किया जाएगा फिर स्कूलों में दस्तावेज सत्यापन 27 मार्च से लेकर 4 अप्रैल 2026 तक होगा।
Rajasthan RTE Admission 2026 Overview
विभाग का नाम
प्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान
योजना का नाम
आरटीई के अंतर्गत निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश 2026-27
लागू अधिनियम
निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009
राजस्थान में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार राजस्थान 1 अप्रैल 2010 से लागू हुआ है इस अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों की प्रवेश स्तर कक्षाओं में 25% सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के लिए आरक्षित की जाती हैं पहले यह व्यवस्था कक्षा 8 तक निःशुल्क शिक्षा के लिए थी लेकिन अब राज्य सरकार की योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा तक निःशुल्क शिक्षा का लाभ दिया जा रहा है।
आरटीई अधिनियम के तहत प्रत्येक प्राइवेट विद्यालय में पूर्व प्राथमिक शिक्षा एवं कक्षा-1 में प्रविष्ट कुल विद्यार्थियों की संख्या के 25% तक सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के लिए आरक्षित रखनी होगी राजस्थान में आरटीई के अंतर्गत लगभग 40,000 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय संचालित हैं अभिभावक अपने निवास क्षेत्र (ग्राम पंचायत या शहरी निकाय) के अंतर्गत आने वाले अधिकतम 5 विद्यालयों का चयन कर सकते हैं ध्यान रहे कि आवेदन केवल उसी क्षेत्र के विद्यालयों में किया जा सकता जाएगा जहां बच्चा निवास करता है।
आरटीई के तहत राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में सत्र 2026-27 के लिए निशुल्क प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है इसके लिए अभिभावक 20 फरवरी से लेकर शुरू होंगे 2026 तक संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं इसके बाद ऑनलाइन लॉटरी द्वारा मेरिट लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी की जाएगी और सीटों का आवंटन 13 मार्च 2026 को होगा अभ्यर्थी राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
क्र. सं.
विवरण / गतिविधि
टाइमफ्रेम
दायित्व निर्धारण
1
विज्ञापन जारी करना
दिशा-निर्देश जारी होने के तत्काल बाद
निदेशालय व संबंधित निजी विद्यालय
2
विद्यालय प्रोफाइल अपडेट करना
17 फरवरी 2026 तक
संबंधित विद्यालय
3
ऑनलाइन आवेदन व दस्तावेज अपलोड
20 फरवरी 2026 से 4 मार्च 2026 तक
संबंधित अभिभावक
4
ऑनलाइन लॉटरी द्वारा वरीयता क्रम निर्धारण
6 मार्च 2026
राज्य स्तर पर एनआईसी
5
विद्यालय चयन क्रम में परिवर्तन (Choice Filling)
6 मार्च 2026 से 11 मार्च 2026 तक
अभिभावक
6
प्रथम चरण आवंटन (राजकीय/गैर-राजकीय विद्यालय)
13 मार्च 2026
राज्य स्तर पर एनआईसी
7
दस्तावेज सत्यापन (प्रथम चरण)
13 मार्च 2026 से 21 मार्च 2026 तक
गैर-राजकीय विद्यालय
8
प्रथम चरण से संबंधित परिवेदनाओं का निस्तारण
13 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक
सीबीईओ/जिशिअ/संयुक्त निदेशक
9
द्वितीय चरण आवंटन
27 मार्च 2026
राज्य स्तर पर एनआईसी
10
दस्तावेज सत्यापन (द्वितीय चरण)
27 मार्च 2026 से 4 अप्रैल 2026 तक
गैर-राजकीय विद्यालय
11
द्वितीय चरण परिवेदनाओं का निस्तारण
27 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक
सीबीईओ/जिशिअ/संयुक्त निदेशक
12
शेष रिक्त सीटों पर आवंटन (तृतीय चरण आवश्यक होने पर)
13 अप्रैल 2026
राज्य स्तर पर एनआईसी
13
दस्तावेज सत्यापन (तृतीय चरण)
13 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक
गैर-राजकीय विद्यालय
14
तृतीय चरण परिवेदनाओं का निस्तारण
13 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक
सीबीईओ/जिशिअ/संयुक्त निदेशक
Rajasthan RTE Admission 2026 Age Limit
क्र.सं.
कक्षा का नाम
प्रवेश हेतु आयु
1
Pre Primary 3+ (PP.3+)
3 वर्ष या उससे अधिक, परंतु 4 वर्ष तक
2
Pre Primary 4+ (PP.4+)
4 वर्ष या उससे अधिक, परंतु 5 वर्ष तक
3
Pre Primary 5+ (PP.5+)
5 वर्ष या उससे अधिक, परंतु 6 वर्ष तक
4
First
6 वर्ष या उससे अधिक, परंतु 7 वर्ष तक
Rajasthan RTE Admission 2026 Required Documents
बच्चों की आयु के लिए जन्म प्रमाण पत्र या आधार कार्ड या आंगनबाड़ी अभिलेख।
बालक/ अभिभावक का निवास संबंधी प्रमाण पत्र।
दुर्बल वर्ग के बालकों के लिए अभिभावक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए तक होने का प्रमाण पत्र।
जाति प्रमाण पत्र।
अन्य कोई दस्तावेज जिसका अभ्यर्थी लाभ चाहता है।
How to Apply Rajasthan RTE Admission 2026
अभिभावक अपने कैचमेंट एरिया के गैर सरकारी या प्राइवेट विद्यालयों में निशुल्क सीट्स पर एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकता है।
अभिभावक स्वयं अथवा अपने नजदीकी ईमित्र केंद्र पर जाकर प्राइवेट स्कूल व पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
अभ्यर्थी को आवेदन करने से पहले राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है एवं अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
अभ्यर्थी को अपने आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर की सहायता से एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड को प्राप्त करना है।
अभ्यर्थी को आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है और सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
अभिभावक अपने गांव या परिक्षेत्र की अधिकतम पांच इच्छित विद्यालयों का विकल्प वरीयता अनुसार भर सकता है।
सभी जानकारी सही से भरकर आवेदन फॉर्म सबमिट करें एवं प्रिंटआउट संभाल कर सुरक्षित रखें।
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026: राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना 2025-26 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इस योजना के तहत राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वे छात्राएं जिन्होंने वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर ओर जिला स्तर पर निर्धारित कट-ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें राजस्थान बोर्ड द्वारा पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी राज्य स्तर पर 12वीं पास छात्रा को 51 हजार रुपए तथा 10वीं पास छात्रा को ₹31000 की राशि दी जाएगी राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना 2025-26 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 पुरस्कार राशि
राज्य स्तरीय पुरस्कार राशि
बोर्ड परीक्षा
पुरस्कार राशि
उच्च माध्यमिक / उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा / वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा – राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निर्धारित कट-ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त बालिका
₹51,000
माध्यमिक / माध्यमिक (व्यावसायिक) / प्रवेशिका परीक्षा – राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निर्धारित कट-ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त बालिका
₹31,000
जिला स्तरीय पुरस्कार राशि
बोर्ड परीक्षा
पुरस्कार राशि
माध्यमिक / माध्यमिक (व्यावसायिक) / प्रवेशिका परीक्षा – जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निर्धारित कट-ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त बालिका
₹11,000
उच्च माध्यमिक / उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा / वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा – जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निर्धारित कट-ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त बालिका
₹11,000
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Eligibility
राजस्थान बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 के राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ मार्क्स या अधिक अंक प्राप्त एकल पुत्री या द्विपुत्री परिवार की बालिका ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
अभ्यर्थी राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 में राज्य या जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निर्धारित स्थान तक हो।
निर्धारित कट-ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त होना अनिवार्य है।
एकल पुत्री वाले परिवार की बालिका पात्र होगी।
दो संतानों वाले परिवार में केवल दोनों पुत्रियां पात्र होंगी।
तीन पुत्रियों वाले परिवार, जिनमें से दो पुत्रियां जुड़वा हों, वे भी पात्र होंगी।
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Cut Off Marks
परीक्षा
राज्य स्तर पर निर्धारित Cut Off Marks
माध्यमिक परीक्षा
585
माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा
594
उच्च माध्यमिक परीक्षा
विज्ञान – 490, वाणिज्य – 486, कला – 489
उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा
विज्ञान – 338, वाणिज्य – 338, कला – 470
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा
467
प्रवेशिका परीक्षा
534
राज्य स्तर के कट-ऑफ अंक ऊपर टेबल में दिए गए हैं जबकि प्रत्येक जिले के अनुसार जिला-वार कट-ऑफ अंक अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
₹50 के नॉन-ज्यूडिशियल स्टांप पेपर पर नोटरी से सत्यापित माता-पिता का संतान संबंधी मूल शपथ पत्र।
संस्था प्रधान का अनुशंषा पत्र/ स्वयंपाठी छात्रा हेतु राजपत्रित अधिकारी की अनुशंषा पत्र।
परिवार राशन कार्ड / जन आधार कार्ड की फोटो प्रति, राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित।
बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की फोटो प्रति अथवा खाते के निरस्त चेक की प्रति जिसमें बैंक संबंधी सभी विवरण स्पष्ट पठनीय हो जैसे खाता संख्या, IFSC कोड, ब्रांच कोड एवं बैंक फोन नंबर आदि जो बैंक मैनेजर द्वारा सत्यापित हो।
आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र की सत्यापित फोटो प्रति।
बोर्ड परीक्षा की अंक तालिका (मार्कशीट) की सत्यापित फोटो प्रति।
How to Apply Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026
सबसे पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना है।
इसके बाद राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना 2025-26 के आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है।
आवेदन करने से पहले राज्य स्तर एवं जिला स्तर के कट-ऑफ अंक और सभी दिशा-निर्देश अच्छी तरह जांच कर लेना है।
इसके बाद आवेदन फॉर्म एवं शपथ पत्र को A4 साइज के कागज पर प्रिंट करा लेना है।
इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही एवं स्पष्ट रूप से भर देना है।
फिर आवेदन फॉर्म और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करते हुए छात्रा के विद्यालय के संस्था प्रधान से (स्वयंपाठी परीक्षार्थी की स्थिति में राजपत्रित अधिकारी की अनुशंषा) अग्रेषित करवाये।
इसके बाद रजिस्टर्ड डाक द्वारा सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के पते पर प्रेषित करना होगा।
यह सुनिश्चित करें कि आवेदन पत्र अंतिम तिथि से पहले या अंतिम तिथि तक नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर पहुंच जाना चाहिए।
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Important Links
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Form Last Date