RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2026: वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा की ऑफिशियल आंसर की यहां से डाउनलोड करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2026 की ऑफिशियल आंसर की जारी कर दी है आयोग ने 28 जुलाई 2026 को ग्रुप-A और ग्रुप-B के कुछ विषयों की आधिकारिक आंसर की जारी की है RPSC 2nd Grade Teacher परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक विषयवार किया गया था यह परीक्षा कुल चार ग्रुप ग्रुप-A, ग्रुप-B, ग्रुप-C और ग्रुप-D में आयोजित हुई थी ग्रुप-C और ग्रुप-D की आंसर की भी आयोग द्वारा जल्द ही जारी की जाएगी।

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सबसे पहले 12 जुलाई और 13 जुलाई 2026 को आयोजित परीक्षाओं की आंसर की जारी की है इसमें ग्रुप-A के GK और सामाजिक विज्ञान तथा ग्रुप-B के GK और हिंदी विषयों की ऑफिशियल आंसर की 28 जुलाई 2026 को जारी की गई है वहीं, अन्य सभी विषयों की आंसर की भी इसी सप्ताह के अंत तक जारी होने की संभावना है अभ्यर्थी आंसर की जारी होने के बाद RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर Answer Key सेक्शन में जाकर अपनी विषयवार आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2026 Overview

भर्ती संस्थाराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
परीक्षा का नामराजस्थान 2nd ग्रेड टीचर परीक्षा 2026
परीक्षा तिथि12 जुलाई से 18 जुलाई 2026
ग्रुप-A, ग्रुप-B आंसर की जारी28 जुलाई 2026
ग्रुप-C, ग्रुप-D आंसर की जारीजुलाई के अंतिम सप्ताह में
ग्रुप-A, ग्रुप-B आंसर की आपत्ति की अवधि29 जुलाई से 31 जुलाई 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित)
आंसर की स्थितिऑफिशियल आंसर की जारी
Official Websiterpsc.rajasthan.gov.in

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2026 Latest News

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक किया गया है यह भर्ती परीक्षा 9651 पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें 12.31 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित होने के बाद अभ्यर्थी लंबे समय से इसकी ऑफिशियल आंसर की का इंतजार कर रहे थे अब आयोग ने 28 जुलाई 2026 को परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है।

RPSC 2nd Grade Teacher परीक्षा के ग्रुप-C और ग्रुप-D के विषयों की आंसर की भी इसी सप्ताह जारी की जाएगी आयोग ने 28 जुलाई 2026 को सभी विषयों के मास्टर क्वेश्चन पेपर भी जारी कर दिए हैं अभ्यर्थी मास्टर क्वेश्चन पेपर के आधार पर अपनी आंसर की का मिलान कर सकते हैं RPSC 2nd Grade Teacher परीक्षा के मास्टर क्वेश्चन पेपर, मॉडल क्वेश्चन पेपर और ऑफिशियल आंसर की डाउनलोड करने के डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

वरिष्ठ अध्यापक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का समय

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सबसे पहले ग्रुप-A और ग्रुप-B के विषयों की प्रोविजनल आंसर की जारी की है आयोग ने अभ्यर्थियों को इस आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया है यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह SSO पोर्टल के माध्यम से 29 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थी को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रत्येक प्रश्न के लिए ₹100 आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा।

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2026 Kese Check Kare

  • सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर Candidate Information सेक्शन में जाना है।
  • अब यहां Answer Key के विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर RPSC द्वारा जारी विभिन्न परीक्षाओं की आंसर की की सूची दिखाई देगी।
  • अब RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2026 के संबंधित डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • आपकी संबंधित विषय की ऑफिशियल आंसर की स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • अब अभ्यर्थी आंसर की को डाउनलोड करके उसका मास्टर क्वेश्चन पेपर से मिलान कर सकते हैं।
  • भविष्य के लिए आंसर की का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें।

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2026 Important Links

नोट: RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2026 के सभी महत्वपूर्ण लिंक नीचे दिए गए हैं, जिन्हें आप Google Chrome ब्राउज़र में Desktop Site मोड ऑन करके आसानी से देख सकते हैं।

क्र. सं.ग्रुपविषयपरीक्षा तिथिमहत्वपूर्ण लिंक
1.ग्रुप-AGK Group A12 जुलाई 2026Question Paper | Answer Key
2.ग्रुप-Aसामाजिक विज्ञान12 जुलाई 2026Question Paper | Answer Key
3.ग्रुप-BGK Group B13 जुलाई 2026Question Paper | Answer Key
4.ग्रुप-Bहिंदी13 जुलाई 2026Question Paper | Answer Key
5.ग्रुप-CGK Group C14 जुलाई 2026Question Paper | Answer Key
6.ग्रुप-Cविज्ञान14 जुलाई 2026Question Paper | Answer Key
7.ग्रुप-Cसंस्कृत15 जुलाई 2026Question Paper | Answer Key
8.ग्रुप-DGK Group D16 जुलाई 2026Question Paper | Answer Key
9.ग्रुप-Dगणित16 जुलाई 2026Question Paper | Answer Key
10.ग्रुप-Dअंग्रेजी17 जुलाई 2026Question Paper | Answer Key
11.ग्रुप-Dउर्दू17 जुलाई 2026Question Paper | Answer Key
12.पंजाबी18 जुलाई 2026Question Paper | Answer Key
13.सिंधी18 जुलाई 2026Question Paper | Answer Key
14.गुजराती18 जुलाई 2026Question Paper | Answer Key
Answer Key Objections NoticeClick Here
Official Websiterpsc.rajasthan.gov.in

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2026 FAQs

1. RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2026 कब जारी हुई है?

RPSC 2nd Grade Teacher की ग्रुप-A और ग्रुप-B की प्रोविजनल आंसर की 28 जुलाई 2026 को जारी की गई है।

2. RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Candidate Information → Answer Key सेक्शन में संबंधित आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

3. RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key पर आपत्ति कब दर्ज कर सकते हैं?

ग्रुप-A और ग्रुप-B की आंसर की पर अभ्यर्थी 29 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

4. RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key पर आपत्ति शुल्क कितना है?

आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रत्येक प्रश्न पर ₹100 शुल्क निर्धारित किया गया है।

5. RPSC 2nd Grade Teacher परीक्षा की ग्रुप-C और ग्रुप-D आंसर की कब जारी होगी?

ग्रुप-C और ग्रुप-D के विषयों की आंसर की जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।

Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026: कालीबाई भील और देवनारायण स्कूटी योजना की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी

राजस्थान कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना की फाइनल मेरिट लिस्ट 27 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है जिन छात्राओं ने इन योजनाओं के लिए आवेदन किया था, वे अब मेरिट लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन देख सकती हैं।

इससे पहले विभाग ने 1 जुलाई 2026 को संशोधित अस्थायी वरीयता सूची (Provisional Merit List) प्रकाशित की थी, जिस पर 6 जुलाई 2026 तक आपत्तियां मांगी गई थीं प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है मेरिट लिस्ट में छात्रा का नाम, पिता/अभिभावक का नाम, जन्मतिथि, शिक्षण संस्थान का नाम, एप्लीकेशन आईडी सहित अन्य आवश्यक विवरण शामिल किए गए हैं।

Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 Overview

विभाग का नामआयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर
योजना का नामकालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना
दूसरी योजनादेवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना
शैक्षणिक वर्ष2025-26
कैटेगरीRajasthan Scooty Yojana Merit List 2026
संशोधित अस्थायी वरीयता सूची1 जुलाई 2026
आपत्ति दर्ज करवाने की अंतिम तिथि6 जुलाई 2026
फाइनल मेरिट लिस्ट जारी27 जुलाई 2026
मेरिट लिस्ट देखने का माध्यमऑनलाइन (PDF)
Official Websitehte.rajasthan.gov.in

Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 Educational Qualification

कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय, राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है इससे पहले विभाग ने संशोधित अस्थायी वरीयता सूची जारी कर छात्राओं से निर्धारित अवधि तक आपत्तियां आमंत्रित की थीं सभी आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अब अंतिम मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है विभाग ने सभी संबंधित प्राचार्यों एवं जिला नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मेरिट सूची में शामिल छात्राओं के प्राप्तांक, मूल अंकतालिका तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाए यदि जांच के दौरान किसी आवेदन में गलत जानकारी, आय संबंधी तथ्य छिपाने या नियमों के विरुद्ध लाभ लेने का मामला सामने आता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फाइनल मेरिट लिस्ट विभिन्न विभागों एवं श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग जारी की गई है इनमें उच्च शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग के आर्थिक पिछड़ा वर्ग की छात्राएं, अल्पसंख्यक विभाग तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू वर्ग की पात्र छात्राएं शामिल हैं विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन छात्राओं को पहले 10वीं कक्षा के परिणाम के आधार पर स्कूटी मिल चुकी है और वे 12वीं कक्षा के परिणाम के आधार पर दोबारा पात्र होती हैं, उन्हें स्कूटी के स्थान पर ₹40,000 की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 Kaise Download Kare

  • सबसे पहले कॉलेज शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर Circulars या Latest Notifications के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना या देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना की Final Merit List 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब संबंधित मेरिट लिस्ट की PDF आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • PDF में अपना नाम खोजने के लिए Ctrl + F (मोबाइल में Search विकल्प) का उपयोग करें।
  • नाम मिलने पर आवेदन क्रमांक, संस्थान, जिला, प्राप्तांक, अभिभावक का नाम एवं अन्य विवरण का मिलान कर लें।

Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 Important Links

Kalibai Bheel Scooty Final Merit List 2026Click Here
Devnarayan Scooty Final Merit List 2026Click Here
Official Websitehte.rajasthan.gov.in

Q1. Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 कब जारी हुई?

Ans: राजस्थान स्कूटी योजना की फाइनल मेरिट लिस्ट 27 जुलाई 2026 को जारी की गई है।

Q2. Rajasthan Scooty Yojana Final Merit List 2026 कैसे चेक करें?

Ans: अभ्यर्थी कॉलेज शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित योजना की फाइनल मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करके अपना नाम देख सकते हैं।

Q3. Rajasthan Scooty Yojana 2026 किन योजनाओं की मेरिट लिस्ट जारी हुई है?

Ans: कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी हुई है।

Q4. Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 में कौन-कौन सी जानकारी दी गई है?

Ans: मेरिट लिस्ट में छात्रा का नाम, आवेदन क्रमांक, पिता/अभिभावक का नाम, संस्थान, जिला, प्राप्तांक तथा अन्य आवश्यक विवरण दिए गए हैं।

Q5. Rajasthan Scooty Yojana Final Merit List 2026 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Ans: राजस्थान कॉलेज शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in है।

Rajasthan GNM Admission 2026: राजस्थान जीएनएम एडमिशन 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान जीएनएम एडमिशन 2026-27 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है राजस्थान जीएनएम कोर्स के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं राजस्थान जीएनएम एडमिशन 2026 के लिए अभ्यर्थियों को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भरना होगा राजस्थान जीएनएम एडमिशन फॉर्म 29 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक भरे जाएंगे।

राजस्थान सरकार के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 2026-27 में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है इसके तहत राजस्थान के राजकीय एवं निजी नर्सिंग स्कूलों में जीएनएम प्रशिक्षण कोर्स में अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा जीएनएम एडमिशन के लिए अभ्यर्थी का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है इसमें विशेष रूप से 12वीं जीव विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

राजस्थान जीएनएम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की अवधि 3 वर्ष होती है, जिसमें 6 महीने की इंटर्नशिप भी शामिल है राजस्थान जीएनएम एडमिशन 2026 में महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की सीटों का अनुपात 80:20 रहेगा जीएनएम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश काउंसलिंग एवं मेरिट के आधार पर दिया जाएगा राजस्थान जीएनएम एडमिशन 2026-27 के लिए आवेदन शुल्क, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

Rajasthan GNM Admission 2026 Overview

विभाग का नामजनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम
कोर्स का नामचिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं निदेशालय, राजस्थान, जयपुर
शैक्षणिक सत्र2026-27
प्रवेश संस्थानराजस्थान के राजकीय एवं निजी नर्सिंग स्कूल
कोर्स अवधि3 वर्ष (6 माह की इंटर्नशिप सहित)
महिला : पुरुष सीट अनुपात80:20
श्रेणीराजस्थान जीएनएम एडमिशन 2026-27
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन तिथि29 जुलाई से 10 अगस्त
चयन प्रक्रियामेरिट एवं ऑनलाइन काउंसलिंग
Official Websiterajswasthya.rajasthan.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date29 July 2026
Application Last Date11 August 2026
Exam DateTo be notified

Rajasthan GNM Admission 2026 Application Fee

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS / MBC₹220
SC / ST₹110
Payment ModeOnline

Rajasthan GNM Admission 2026 Age Limit

अभ्यर्थीन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
पुरुष अभ्यर्थी17 वर्ष28 वर्ष
महिला अभ्यर्थी17 वर्ष34 वर्ष
विभागीय कोटे के स्थायी कार्मिक17 वर्ष35 वर्ष
स्थायी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम)17 वर्ष40 वर्ष

राजस्थान जीएनएम कोर्स 2026 प्रशिक्षण फीस

राजकीय प्रशिक्षण संस्थानों की वार्षिक फीस

अभ्यर्थी की श्रेणीवार्षिक प्रशिक्षण फीस
सामान्य एवं ओबीसी क्रीमीलेयर के पुरुष अभ्यर्थी₹11,550 प्रतिवर्ष
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, ओबीसी नॉन क्रीमीलेयर एवं महिला अभ्यर्थी₹4,620 प्रतिवर्ष

निजी प्रशिक्षण संस्थानों की फीस

निजी संस्थान का शुल्कअधिकतम राशि
वार्षिक प्रशिक्षण शुल्क₹66,000
सिंगल बेडेड छात्रावास कमरा₹18,000
डबल बेडेड छात्रावास कमरा₹14,400
ट्रिपल बेडेड छात्रावास कमरा₹12,000

काउंसलिंग फीस

शुल्कराशि
वापसी की व्यवस्था₹500
काउंसलिंग फीसनॉन-रिफंडेबल

Rajasthan GNM Admission 2026 Educational Qualification

योग्यता का प्रकारआवश्यक योग्यता
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यतामान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण
प्राथमिकताजीव विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान) के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता
सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्गन्यूनतम 40 प्रतिशत अंक
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातिन्यूनतम 35 प्रतिशत अंक

Rajasthan GNM Admission 2026 Selection Process

राजस्थान जीएनएम एडमिशन 2026-27 में अभ्यर्थियों का चयन मेरिट एवं काउंसलिंग के आधार पर किया जाएगा काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थी राजकीय प्रशिक्षण केंद्रों एवं निजी प्रशिक्षण केंद्रों में उपलब्ध संस्थानों का चयन कर अपनी पसंद के अनुसार विकल्प पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे।

  • राजकीय नर्सिंग संस्थानों में उपलब्ध सीटों का आवंटन राज्य स्तरीय मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
  • निजी नर्सिंग संस्थानों में उपलब्ध सीटों का आवंटन जिला स्तरीय मेरिट के अनुसार किया जाएगा।
  • सीटों का आवंटन अभ्यर्थियों की श्रेणी एवं वर्ग के अनुसार किया जाएगा।
  • महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीटों का अनुपात 80:20 निर्धारित रहेगा।
  • किसी वर्ग में महिला अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने पर उसी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी को सीट आवंटित की जाएगी।
  • काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत किए गए संस्थान विकल्पों को सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की सीटों का अनुपात

अभ्यर्थीसीट अनुपात
महिला अभ्यर्थी80 प्रतिशत
पुरुष अभ्यर्थी20 प्रतिशत

राजस्थान जीएनएम पाठ्यक्रम की अवधि

विवरणअवधि
जीएनएम प्रशिक्षण की कुल अवधि3 वर्ष
इंटर्नशिप6 महीने
स्थायी विभागीय कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण अवधि6 महीने

Rajasthan GNM Admission 2026 Kese Check Kare

  • सबसे पहले चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद Recruitment ऑप्शन में जाकर GNM Training विकल्प पर क्लिक करें और Rajasthan GNM Admission 2026-27 Notification को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
  • अब Online Application Link पर क्लिक करें और मांगी गई सभी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी को एक बार अच्छी तरह जांचकर Submit कर दें।
  • आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Rajasthan GNM Admission 2026 Important Links

Start Rajasthan GNM Admission 2026 Form29 July 2026
Last Date Online Application Form10 August 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload Here
Official Websiterajswasthya.rajasthan.gov.in

Rajasthan GNM Admission 2026 FAQ

1. राजस्थान GNM एडमिशन 2026 के आवेदन कब शुरू होंगे?

राजस्थान GNM एडमिशन 2026 के ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई 2026 से शुरू होंगे।

2. राजस्थान GNM एडमिशन 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 है।

3. राजस्थान GNM एडमिशन 2026 के लिए योग्यता क्या है?

अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जीव विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

4. राजस्थान GNM एडमिशन 2026 में चयन कैसे होगा?

अभ्यर्थियों का चयन मेरिट एवं ऑनलाइन काउंसलिंग के आधार पर किया जाएगा।

5. राजस्थान GNM एडमिशन 2026 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

आधिकारिक वेबसाइट rajswasthya.rajasthan.gov.in है।

Indian Army Agniveer CCE Result 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर CEE परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें रिजल्ट चेक

इंडियन आर्मी अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2026 का रिजल्ट 12 जुलाई 2026 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है इंडियन आर्मी अग्निवीर CEE परीक्षा का आयोजन 1 जून से 15 जून 2026 तक ऑनलाइन मोड में किया गया था परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और संबंधित ARO (Army Recruiting Office) की मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं सभी ARO का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

Indian Army Agniveer CCE Result 2026 Overview

भर्ती संगठनइंडियन आर्मी
पद का नामअग्निवीर GD, ट्रेड्समैन, क्लर्क एवं अन्य पद
कुल पद25,000+ (संभावित)
वेतन₹30,000 से ₹40,000 प्रति माह
नौकरी का स्थानपूरे भारत में
श्रेणीइंडियन आर्मी अग्निवीर CCE रिजल्ट 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन तिथि13 फरवरी से 10 अप्रैल 2026
CEE परीक्षा तिथि1 जून से 15 जून 2026
एडमिट कार्ड जारी15 मई 2026
CEE रिजल्ट जारी12 जुलाई 2026
Official Websitejoinindianarmy.nic.in

Indian Army Agniveer CCE Result 2026 Latest News

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। यह भर्ती लगभग 25,000 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के योग्य 8वीं, 10वीं और 12वीं पास महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था इसके बाद Indian Army Agniveer CEE 2026 परीक्षा का आयोजन 1 जून से 15 जून 2026 तक ऑनलाइन मोड में किया गया, जबकि परीक्षा के एडमिट कार्ड 15 मई 2026 को जारी किए गए थे।

इंडियन आर्मी ने 12 जुलाई 2026 को विभिन्न Army Recruiting Office (ARO) के अनुसार CEE रिजल्ट जारी कर दिए हैं जिन ARO का रिजल्ट जारी हो चुका है, उनके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर CEE Result सेक्शन में जाकर संबंधित ARO की मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं यदि किसी ARO का रिजल्ट अभी उपलब्ध नहीं है, तो उसे भी जल्द जारी किया जाएगा।

CEE परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, यानी Recruitment Rally (Physical Test) के लिए बुलाया जाएगा इसके लिए अलग से एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिन्हें उम्मीदवार अपने लॉगिन के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे अलग-अलग ARO के अनुसार रैली की तिथि और स्थान अलग-अलग हो सकते हैं सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अभी से फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू कर दें और अपने सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें साथ ही, भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए समय-समय पर इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट अवश्य चेक करते रहें।

Indian Army Agniveer CCE Result 2026 Kese Check Kare

  • सबसे पहले इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर CEE Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने विभिन्न ARO (Army Recruiting Office) के रिजल्ट की सूची खुल जाएगी।
  • अपनी संबंधित ARO के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद Agniveer CCE Result 2026 की Merit List PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करके अपना रिजल्ट चेक करें और भविष्य के लिए PDF डाउनलोड या प्रिंट आउट सुरक्षित रख लेना है।

Indian Army Agniveer CCE Result 2026 Important Links

Indian Army Agniveer CCE Result 2026 (Link-1)Click Here
Indian Army Agniveer CCE Result 2026 (Link-2)Click Here
Official Websitejoinindianarmy.nic.in⁠

Indian Army Agniveer CCE Result 2026 FAQ

Q1. Indian Army Agniveer CCE Result 2026 कब जारी किया गया?

Ans: इंडियन आर्मी अग्निवीर CEE रिजल्ट 12 जुलाई 2026 को जारी किया गया है।

Q2. Indian Army Agniveer CCE Result 2026 कैसे चेक करें?

Ans: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CEE Result सेक्शन में अपनी संबंधित ARO की मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर या नाम चेक कर सकते हैं।

Q3. Indian Army Agniveer CCE Result 2026 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Ans: इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in है।

Q4. CEE परीक्षा के बाद अगला चरण क्या होगा?

Ans: CEE परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण, यानी फिजिकल टेस्ट (Recruitment Rally) के लिए बुलाया जाएगा।

Rajasthan Vanpal Admit Card 2026: राजस्थान एग्जाम सिटी व एडमिट कार्ड जारी, यहां से डाउनलोड करें

राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया है परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी सूचना 22 जून 2026 को जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड 24 जून 2026 को उपलब्ध कराए जाएंगे उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड SSO पोर्टल एवं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र एवं आवश्यक निर्देशों की जांच अवश्य कर लें।

Rajasthan Vanpal Admit Card 2026 Overview

भर्ती संगठनराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नामवनपाल (Forester)
विज्ञापन संख्या01/2026
कुल पद269
वेतनमानपे मैट्रिक्स लेवल-8
नौकरी का स्थानराजस्थान
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन तिथि6 जनवरी से 11 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि28 जून 2026 (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
एग्जाम सिटी जारी होने की तिथि22 जून 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि24 जून 2026
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Vanpal Admit Card 2026 Latest News

राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 जनवरी से 11 फरवरी 2026 तक आमंत्रित किए गए थे यह भर्ती कुल 269 पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 223 पद एवं अनुसूचित क्षेत्र के 46 पद शामिल हैं राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 (रविवार) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा वनपाल परीक्षा के एडमिट कार्ड एवं एग्जाम सिटी को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया है बोर्ड के अनुसार अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी की जानकारी 22 जून 2026 को जारी की जाएगी अभ्यर्थी अपने आवंटित जिले की सूचना SSO पोर्टल पर लॉगिन करके देख सकेंगे वहीं, राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 24 जून 2026 को जारी किए जाएंगे अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड SSO पोर्टल एवं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना एप्लीकेशन नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

Rajasthan Vanpal Exam Pattern 2026

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्याअंक
सामान्य ज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन (General Knowledge & Social Studies)5050
दैनिक विज्ञान (Everyday Science)2020
गणित (Mathematics)1515
समसामयिक मामले (Current Affairs)1515
कुल (Total)100100
  • परीक्षा का माध्यम: ऑफलाइन (OMR आधारित)
  • प्रश्नों का प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Objective Type)
  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • प्रत्येक प्रश्न: 1 अंक
  • नेगेटिव मार्किंग: 0.33 अंक
  • परीक्षा अवधि: 2 घंटे

Rajasthan Vanpal Admit Card 2026 & Exam Guidelines

राजस्थान वनपाल परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना अनिवार्य है एडमिट कार्ड के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि परीक्षा प्रारंभ होने से 1 घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड, मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र आदि), 2.5×2.5 सेंटीमीटर की नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो तथा नीले रंग का पारदर्शी बॉल पेन साथ लेकर जाना होगा इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य होगा।

राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी 22 जून 2026 को जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड 24 जून 2026 को उपलब्ध कराए जाएंगे।परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार सुबह 10:00 बजे बंद कर दिया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थी समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड SSO पोर्टल एवं भर्ती पोर्टल (Recruitment Portal) के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी आधिकारिक नोटिस में उपलब्ध है।

Rajasthan Vanpal Admit Card 2026 Kese Check Kare

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • होम पेज पर Admit Card के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद Rajasthan Vanpal Admit Card 2026 के लिंक का चयन करें।
  • अब अपना Application Number, Date of Birth एवं Captcha Code दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद Get Admit Card बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांच लें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

Rajasthan Vanpal Admit Card 2026 Important Links

Rajasthan Vanpal Exam City Release DateLink-1, Link-2nd, Link-3
Rajasthan Vanpal Admit Card Release DateLink-1st, Link-2nd, Link-3rd
Rajasthan Vanpal Admit Card 2026Coming Soon
Rajasthan Vanpal Admit Card NoticeClick Here
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Vanpal Admit Card 2026 FAQs

Q.1 राजस्थान वनपाल एग्जाम सिटी 2026 कब जारी होगी?

Ans. राजस्थान वनपाल परीक्षा की एग्जाम सिटी सूचना 22 जून 2026 को जारी की जाएगी।

Q.2 राजस्थान वनपाल एडमिट कार्ड 2026 कब जारी होगा?

Ans. राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 24 जून 2026 को जारी किए जाएंगे।

Q.3 राजस्थान वनपाल परीक्षा 2026 कब आयोजित होगी?

Ans. राजस्थान वनपाल परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा।

Q.4 राजस्थान वनपाल एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

Ans. अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड SSO Portal या आधिकारिक वेबसाइट से Application Number और Date of Birth की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।

Q.5 परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज साथ ले जाने होंगे?

Ans. अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो एवं नीले रंग का पारदर्शी बॉल पेन साथ लेकर जाना होगा।

BSF Tradesman PET/PST Result 2026 बीएसएफ ट्रेड्समैन PET/PST रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

बीएसएफ ट्रेड्समैन PET/PST रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के तहत आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एवं शारीरिक मानक परीक्षा (PST) का रिजल्ट 10 जून 2026 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और यह जान सकते हैं कि उनका चयन भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए हुआ है या नहीं।

बीएसएफ की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, PET/PST में सफल घोषित अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण, यानी लिखित परीक्षा (Written Examination), में शामिल होने का अवसर मिलेगा यह रिजल्ट वर्ष 2024-25 भर्ती चक्र के तहत आयोजित शारीरिक परीक्षाओं के आधार पर जारी किया गया है जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर चयन सूची में शामिल है, वे अब आगामी लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

BSF Tradesman PET/PST Result 2026 Overview

संगठनसीमा सुरक्षा बल (BSF)
पद का नामकांस्टेबल (ट्रेड्समैन)
भर्ती वर्ष2024 एवं 2025
परिणाम प्रकारPET/PST परिणाम
परिणाम स्थिति10 जून 2026 को जारी
अगला चरणलिखित परीक्षा
कुल शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार1,81,143
Official Websiterectt.bsf.gov.in

BSF Tradesman PET/PST Result 2026 Latest News

बीएसएफ द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस बार कुल 1,81,143 अभ्यर्थियों को PET/PST चरण में अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है। ये सभी उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी लिखित परीक्षा (Written Examination) में शामिल होंगे रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है, क्योंकि यह भर्ती प्रक्रिया का एक अहम पड़ाव माना जाता है।

10 जून 2026 को जारी इस परिणाम के साथ बीएसएफ ने भर्ती प्रक्रिया को अगले चरण में पहुंचा दिया है। 1.81 लाख से अधिक उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होना इस भर्ती अभियान का बड़ा अपडेट माना जा रहा है अब सभी अभ्यर्थियों की नजर लिखित परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड जारी होने पर टिकी हुई है बीएसएफ ने स्पष्ट किया है कि PET/PST में सफल होना अंतिम चयन की गारंटी नहीं है उम्मीदवारों को आगे लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और अन्य निर्धारित चरणों को भी सफलतापूर्वक पूरा करना होगा अंतिम मेरिट सूची सभी चरणों में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।

PET/PST में सफल हुए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अभी से लिखित परीक्षा की तैयारी पर पूरा ध्यान दें साथ ही अपने सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि आगे की भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े फिलहाल बीएसएफ की ओर से लिखित परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है उम्मीद है कि जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम और एडमिट कार्ड से संबंधित आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और केवल आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करें।

How to Check BSF Tradesman PET/PST Result 2026

  • सबसे पहले बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर Recruitment या Latest News सेक्शन में उपलब्ध BSF Tradesman PET/PST Result 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब रिजल्ट PDF डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • यदि आपका रोल नंबर सूची में मौजूद है तो आप लिखित परीक्षा के लिए पात्र घोषित किए गए हैं।

BSF Tradesman PET/PST Result 2026 Important Links

BSF Tradesman PET/PST Result 2026 PDFClick Here
Official Websiterectt.bsf.gov.in

BSF Tradesman PET/PST Result 2026 FAQs

Q1. BSF Tradesman PET/PST Result 2026 कब जारी हुआ?

Ans: यह रिजल्ट 10 जून 2026 को आधिकारिक रूप से जारी किया गया है।

Q2. इस बार कितने उम्मीदवारों को चयनित किया गया है?

Ans: लगभग 1,81,143 अभ्यर्थियों को PET/PST में सफल घोषित कर लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

Q3. BSF Tradesman PET/PST रिजल्ट कहाँ से चेक करें?

Ans: उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट https://rectt.bsf.gov.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Q4. PET/PST पास करने के बाद अगला चरण क्या है?

Ans: PET/PST में सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा (Written Examination) में शामिल होना होगा।

Q5. क्या PET/PST पास करना अंतिम चयन है?

Ans: नहीं, अंतिम चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन (DV) और अन्य चरणों के आधार पर किया जाएगा।

Rajasthan BSTC Result 2026: प्री डीएलएड रिजल्ट जारी होने की तारीख घोषित, यहां चेक करें

राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा आयोजित राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी की जा चुकी है और अब अभ्यर्थियों की नजरें रिजल्ट पर टिकी हुई हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान BSTC रिजल्ट 10 जून 2026 को दोपहर 3:00 बजे जारी किया जा सकता है।

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का आयोजन राज्य में डीएलएड (Diploma in Elementary Education) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए किया जाता है हर साल बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं और मेरिट के आधार पर सरकारी एवं निजी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्राप्त करते हैं परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी अब रिजल्ट, कटऑफ और काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर काफी उत्सुक हैं।

Rajasthan BSTC Result 2026 Overview

परीक्षा का नामराजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026
पाठ्यक्रम2 वर्षीय डीएलएड (सामान्य एवं संस्कृत)
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थावर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा
शैक्षणिक सत्र2026-27
ऑनलाइन आवेदन शुरू2 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि2 अप्रैल 2026
शैक्षणिक योग्यता12वीं उत्तीर्ण
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
परीक्षा आयोजन तिथि20 मई 2026
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि14 मई 2026
परीक्षा समयप्रथम पारी: 9:00 AM से 12:00 PM, द्वितीय पारी: 2:30 PM से 5:30 PM
अंतिम उत्तर कुंजी30 मई 2026
परिणाम जारी होने की तिथि10 जून 2026
Official Websitepredeledraj2026.com

Rajasthan BSTC Result 2026 Latest News

राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 का आयोजन 20 मई 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक किया गया था परीक्षा दो पारियों में आयोजित हुई थी पहली पारी सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई इस वर्ष परीक्षा के लिए कुल 6,05,242 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या पुरुषों की तुलना में काफी अधिक रही डीएलएड कोर्स के माध्यम से लेवल-1 शिक्षक बनने की बढ़ती संभावनाओं के कारण महिलाओं में इस परीक्षा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया है।

राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 24 मई 2026 को जारी की गई थी, जबकि फाइनल आंसर की 30 मई 2026 को प्रकाशित कर दी गई अब फाइनल आंसर की के आधार पर ओएमआर शीट का मूल्यांकन पूरा किया जा रहा है मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान BSTC रिजल्ट 10 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है, जिसका अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार है।

राजस्थान में डीएलएड (Diploma in Elementary Education) कोर्स लेवल-1 शिक्षक बनने के लिए आवश्यक योग्यता मानी जाती है इस कोर्स में प्रवेश प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को प्री डीएलएड परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाती है और उसी के अनुसार कॉलेज आवंटन किया जाता है इसलिए अच्छे अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अपनी पसंद और नजदीकी कॉलेज मिलने की संभावना अधिक रहती है।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Counselling 2026

राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रिजल्ट घोषित होने के पश्चात काउंसलिंग का विस्तृत नोटिफिकेशन अलग से जारी किया जाएगा इसके बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन काउंसलिंग फॉर्म भरना होगा और अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन करना होगा।

कॉलेज आवंटन अभ्यर्थी के प्री डीएलएड परीक्षा में प्राप्त अंकों, श्रेणी एवं काउंसलिंग के दौरान भरे गए विकल्पों के आधार पर किया जाएगा कॉलेज अलॉटमेंट के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा में प्रवेश शुल्क जमा करवाना होगा तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी होगी समय पर रिपोर्टिंग नहीं करने पर आवंटित सीट निरस्त की जा सकती है।

संभावित कटऑफ की बात करें तो सामान्य वर्ग की कटऑफ लगभग 430 अंक, ओबीसी वर्ग की कटऑफ 410 अंक तथा एससी एवं एसटी वर्ग की कटऑफ 375 अंक के आसपास रह सकती है हालांकि वास्तविक कटऑफ रिजल्ट जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी अभ्यर्थियों को नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर राजस्थान बीएसटीसी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।

Rajasthan BSTC Result 2026 Kese Check Kare

  • राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड) रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध Rajasthan BSTC Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रिजल्ट लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • यहां अभ्यर्थी को अपना रोल नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज करके Proceed बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अभ्यर्थी अपने प्राप्तांक, रैंक एवं अन्य विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर या पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Rajasthan BSTC Result 2026 Important Links

Rajasthan BSTC Result Date 202610 June 2026 at 4:00 PM
Rajasthan BSTC Result Link 1Click Here
Rajasthan BSTC Result Link 2Click Here
Rajasthan BSTC Result Link 3Click Here
Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Result Name WiseClick Here
Official Websitepredeledraj2026.com

Rajasthan BSTC Result 2026 FAQs

Q.1 राजस्थान BSTC रिजल्ट 2026 कब जारी होगा?

Ans. राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) रिजल्ट 10 जून 2026 को जारी किया जा सकता है।

Q.2 राजस्थान BSTC रिजल्ट 2026 कहां से चेक करें?

Ans. अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Q.3 राजस्थान BSTC परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर की कब जारी हुई थी?

Ans. राजस्थान BSTC परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर की 30 मई 2026 को जारी की गई थी।

Q.4 राजस्थान BSTC काउंसलिंग 2026 कब शुरू होगी?

Ans. रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग कार्यक्रम का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

Q.5 राजस्थान BSTC में कॉलेज अलॉटमेंट किस आधार पर किया जाएगा?

Ans. कॉलेज अलॉटमेंट अभ्यर्थी के प्राप्त अंकों, श्रेणी और काउंसलिंग में भरे गए विकल्पों के आधार पर किया जाएगा।

UGC NET Admit Card 2026: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जल्द जारी, यहां से डाउनलोड करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का विस्तृत विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 तक किया जाएगा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 7 जून 2026 को जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग एक सप्ताह पूर्व 15 जून 2026 के आसपास जारी किए जाने की संभावना है।

यूजीसी नेट जून 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से 20 मई 2026 तक आयोजित की गई थी परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक विभिन्न विषयों के लिए आयोजित होगी यह परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में होगी पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी अभ्यर्थी परीक्षा शहर की जानकारी एग्जाम सिटी स्लिप से प्राप्त कर सकेंगे और एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

UGC NET Admit Card 2026 Overview

भर्ती संगठननेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
परीक्षा का नामयूजीसी नेट जून 2026
शैक्षणिक वर्ष2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन फॉर्म भरने की तिथि29 अप्रैल से 20 मई 2026
परीक्षा स्तरराष्ट्रीय स्तर
परीक्षा तिथि22 जून से 30 जून 2026
परीक्षा का माध्यमकंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
परीक्षा अवधि180 मिनट (3 घंटे)
पेपरों की संख्यापेपर-1 और पेपर-2 के बीच कोई ब्रेक नहीं
एग्जाम सिटी7 जून 2026
एडमिट कार्ड15 जून 2026 तक
Official Websiteugcnet.nta.nic.in

UGC NET Admit Card 2026 Latest News

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की प्रत्येक पारी की अवधि 3 घंटे (180 मिनट) निर्धारित की गई है परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को कोई अतिरिक्त ब्रेक नहीं दिया जाएगा और दोनों पेपर निर्धारित समय में ही पूरे करने होंगे NTA द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 22 जून से 30 जून 2026 तक विभिन्न विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी उम्मीदवार आधिकारिक शेड्यूल में अपने विषय की परीक्षा तिथि देख सकते हैं।

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से करीब 10 दिन पहले जारी की जाएगी, जिससे वे अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 7 दिन पहले उपलब्ध कराए जाएंगे उम्मीदवार यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा से जुड़ी सभी ताजा जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

UGC NET Admit Card 2026 Release Date

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 7 जून 2026 के आसपास जारी की जाएगी इसके बाद एडमिट कार्ड 15 जून 2026 के आसपास आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे अभ्यर्थी अपने Application Number और Date of Birth की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड एवं फोटो युक्त वैध पहचान पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा इसके अलावा उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान NTA द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों और आवश्यक नियमों का पालन करना होगा।

UGC NET Admit Card 2026 Kese Check Kare

  • सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करना है।
  • इसके बाद UGC NET June 2026 Admit Card के लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट पर क्लिक करना है।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लेना है।
  • अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

UGC NET Admit Card 2026 Important Links

UGC NET Exam Date NoticeClick Here
Exam City Intimation SlipClick Here
UGC NET Admit Card 2026Coming Soon
Official Websiteugcnet.nta.nic.in

UGC NET Admit Card 2026 FAQ

Q.1 UGC NET Admit Card 2026 कब जारी होगा?

Ans. यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड 15 जून 2026 के आसपास जारी होने की संभावना है।

Q.2 UGC NET Exam City Intimation Slip कब जारी होगी?

Ans. यूजीसी नेट परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप 7 जून 2026 के आसपास जारी की जाएगी।

Q.3 UGC NET June 2026 परीक्षा कब आयोजित होगी?

Ans. यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।

Q.4 UGC NET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

Ans. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Application Number और Password/Date of Birth की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Q.5 UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Ans. यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in है।

Rajasthan PTET Admit Card 2026: राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड जारी, यहां से डाउनलोड करें

राजस्थान पीटीईटी 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड 8 जून 2026 को जारी कर दिए गए हैं वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा आयोजित 2 वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं अभ्यर्थी आवेदन संख्या और जन्मतिथि की सहायता से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

राजस्थान पीटीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 को राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा इस वर्ष परीक्षा के लिए कुल 1,26,606 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिनमें 78,462 महिला एवं 48,137 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं आंकड़ों के अनुसार इस बार भी महिला अभ्यर्थियों की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र की जानकारी अवश्य जांच लें।

Rajasthan PTET Admit Card 2026 Overview

आयोजन संस्थावर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा
परीक्षा का नामराजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2026
विज्ञापन संख्या01/2026
शैक्षणिक सत्र2026-27
श्रेणी राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन तिथि20 फरवरी से 22 मई 2026
परीक्षा तिथि14 जून 2026
परीक्षा स्तरराज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा (ऑफलाइन)
एडमिट कार्ड जारी8 जून 2026
Official Websiteptetvmoukota2026.in

Rajasthan PTET Admit Card 2026 Latest News

राजस्थान पीटीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से 22 मई 2026 तक आयोजित की गई थी अब पीटीईटी 2 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 को किया जाएगा राजस्थान में बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु यह परीक्षा वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा आयोजित की जा रही है विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

राजस्थान पीटीईटी 2026 के एडमिट कार्ड 8 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, लाना अनिवार्य होगा।

बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद तुरंत डाउनलोड कर लें और उस पर अंकित परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय एवं अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें राजस्थान पीटीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड 8 जून 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

Rajasthan PTET Admit Card 2026 Guidelines

राजस्थान पीटीईटी 2026 परीक्षा के लिए इस बार अभ्यर्थियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही है निर्धारित सीटों की तुलना में केवल लगभग 20 हजार अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं ऐसे में यदि परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति कम रहती है, तो अधिकांश उम्मीदवारों को बीएड कॉलेज में प्रवेश मिलने की संभावना बढ़ सकती है परीक्षा का आयोजन राजस्थान के 41 जिलों में लगभग 300 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को राज्य के करीब 944 बीएड कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा।

परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए परीक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापन और बायोमेट्रिक जांच की जाएगी इसलिए अभ्यर्थी एडमिट कार्ड में अंकित परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय एवं अपनी व्यक्तिगत जानकारी को पहले ही अच्छी तरह जांच लें और निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

राजस्थान पीटीईटी 2026 के एडमिट कार्ड 8 जून 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, लेकर जाना अनिवार्य है परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम एक घंटे पहले पहुंचना उचित रहेगा सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा, इसलिए एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी नियमों और महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ लें।

Rajasthan PTET 2026 Exam Pattern

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
मानसिक क्षमता (Mental Ability)50150
शिक्षण अभिरुचि एवं अभिक्षमता परीक्षण (Teaching Attitude & Aptitude Test)50150
सामान्य जागरूकता (General Awareness)50150
भाषा प्रवीणता (Hindi/English)50150
कुल200600
  • राजस्थान पीटीईटी 2026 परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे तथा परीक्षा ओएमआर शीट आधारित आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा। इस प्रकार प्रश्नपत्र कुल 600 अंकों का रहेगा।
  • टीचिंग एटीट्यूड एंड एप्टीट्यूड टेस्ट खंड में उत्तर की सटीकता एवं उपयुक्तता के आधार पर 3, 2, 1 अथवा 0 अंक प्रदान किए जाएंगे।
  • अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है, इसलिए अभ्यर्थी सभी प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास कर सकते हैं।

Rajasthan PTET Admit Card 2026 Kese Check Kare

  • सबसे पहले राजस्थान पीटीईटी 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर उपलब्ध Rajasthan PTET 2 Year Course Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करना है।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Rajasthan PTET Admit Card 2026 Important Links

Rajasthan PTET Admit Card 2026Click Here
Official Websiteptetvmoukota2026.in

Rajasthan PTET Admit Card 2026 FAQ

Q.1 राजस्थान PTET Admit Card 2026 कब जारी किया जाएगा?

Ans. राजस्थान पीटीईटी 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड 8 जून 2026 को जारी किए जाएंगे।

Q.2 राजस्थान पीटीईटी 2026 परीक्षा कब आयोजित होगी?

Ans. राजस्थान पीटीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 को किया जाएगा।

Q.3 राजस्थान PTET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

Ans. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन नंबर एवं जन्मतिथि की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Q.4 राजस्थान पीटीईटी 2026 परीक्षा में कुल कितने प्रश्न होंगे?

Ans. परीक्षा में कुल 200 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 600 अंकों के होंगे।

Q.5 राजस्थान PTET Admit Card 2026 डाउनलोड करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Ans. राजस्थान पीटीईटी 2026 की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in है।

RSSB Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने विभिन्न परीक्षाओं के रिजल्ट जारी किए यहाँ चेक करें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के परिणाम समय-समय पर जारी किए जा रहे हैं अभ्यर्थी अपने रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं आमतौर पर बोर्ड सबसे पहले चयन सूची और कटऑफ मार्क्स जारी करता है, जबकि विस्तृत स्कोर कार्ड कुछ दिनों बाद उपलब्ध करवाया जाता है हाल ही में जारी किए गए सभी RSSB भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट, कटऑफ और स्कोर कार्ड के डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवाए गए हैं, जहां से अभ्यर्थी आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।

RSSB Result 2026 Latest News

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), कनिष्ठ लेखाकार, छात्रावास अधीक्षक, प्लाटून कमांडर, एलडीसी, तृतीय श्रेणी शिक्षक, वनरक्षक, वनपाल, कनिष्ठ सहायक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, पशुधन सहायक, एएनएम, एनएचएम जीएनएम, जेल प्रहरी, लैब असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न भर्तियों की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं परीक्षा के सफल आयोजन के बाद बोर्ड द्वारा आधिकारिक आंसर की, रिजल्ट, कटऑफ और चयन सूची जारी की जाती है हाल ही में जारी किए गए सभी नवीनतम RSSB रिजल्ट और महत्वपूर्ण अपडेट यहां उपलब्ध करवा दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी आसानी से चेक कर सकते हैं।

RSSB Result 2026 Kese Check Kare

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर कैंडिडेट कॉर्नर ऑप्शन में रिजल्ट्स के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इससे रिजल्ट का पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब आप जिस भर्ती परीक्षा का रिज़ल्ट देखना चाहते हैं उसके लिंक पर क्लिक करना है।
  • इससे रिजल्ट की पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी और आप अपना रिजल्ट उसमें देख सकते हैं।

RSSB Result 2026 Important Links

Live Stock Assistant 2024 ResultClick Here
Rajasthan 3rd Grade Teacher Result Level 1 & 2Click Here
RSSB द्वारा हाल ही में जारी किए गए सभी रिज़ल्टClick Here

RSSB Result 2026 FAQ

Q.1 RSSB Result 2026 कैसे चेक करें?

Ans. अभ्यर्थी RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Results सेक्शन में संबंधित भर्ती के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

Q.2 RSSB रिजल्ट कब जारी किया जाता है?

Ans. परीक्षा समाप्त होने और उत्तर कुंजी जारी होने के बाद RSSB चरणबद्ध तरीके से रिजल्ट जारी करता है।

Q.3 RSSB रिजल्ट के साथ क्या-क्या जारी होता है?

Ans. बोर्ड रिजल्ट PDF, कटऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट जारी करता है। स्कोर कार्ड बाद में जारी किया जा सकता है।

Q.4 RSSB किन भर्तियों के रिजल्ट जारी करता है?

Ans. पटवारी, VDO, LDC, तृतीय श्रेणी शिक्षक, वनरक्षक, वनपाल, पशुधन सहायक, ANM, GNM, जेल प्रहरी, जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न भर्तियों के रिजल्ट जारी किए जाते हैं।

Q.5 RSSB Result 2026 का डायरेक्ट लिंक कहां मिलेगा?

Ans. RSSB द्वारा जारी सभी नवीनतम रिजल्ट और कटऑफ के डायरेक्ट लिंक इस लेख में उपलब्ध करवाए गए हैं।