Rajasthan GNM Admission 2026: राजस्थान जीएनएम एडमिशन 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान जीएनएम एडमिशन 2026-27 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है राजस्थान जीएनएम कोर्स के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं राजस्थान जीएनएम एडमिशन 2026 के लिए अभ्यर्थियों को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भरना होगा राजस्थान जीएनएम एडमिशन फॉर्म 29 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक भरे जाएंगे।

राजस्थान सरकार के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 2026-27 में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है इसके तहत राजस्थान के राजकीय एवं निजी नर्सिंग स्कूलों में जीएनएम प्रशिक्षण कोर्स में अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा जीएनएम एडमिशन के लिए अभ्यर्थी का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है इसमें विशेष रूप से 12वीं जीव विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

राजस्थान जीएनएम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की अवधि 3 वर्ष होती है, जिसमें 6 महीने की इंटर्नशिप भी शामिल है राजस्थान जीएनएम एडमिशन 2026 में महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की सीटों का अनुपात 80:20 रहेगा जीएनएम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश काउंसलिंग एवं मेरिट के आधार पर दिया जाएगा राजस्थान जीएनएम एडमिशन 2026-27 के लिए आवेदन शुल्क, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

Rajasthan GNM Admission 2026 Overview

विभाग का नामजनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम
कोर्स का नामचिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं निदेशालय, राजस्थान, जयपुर
शैक्षणिक सत्र2026-27
प्रवेश संस्थानराजस्थान के राजकीय एवं निजी नर्सिंग स्कूल
कोर्स अवधि3 वर्ष (6 माह की इंटर्नशिप सहित)
महिला : पुरुष सीट अनुपात80:20
श्रेणीराजस्थान जीएनएम एडमिशन 2026-27
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन तिथि29 जुलाई से 10 अगस्त
चयन प्रक्रियामेरिट एवं ऑनलाइन काउंसलिंग
Official Websiterajswasthya.rajasthan.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date29 July 2026
Application Last Date11 August 2026
Exam DateTo be notified

Rajasthan GNM Admission 2026 Application Fee

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS / MBC₹220
SC / ST₹110
Payment ModeOnline

Rajasthan GNM Admission 2026 Age Limit

अभ्यर्थीन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
पुरुष अभ्यर्थी17 वर्ष28 वर्ष
महिला अभ्यर्थी17 वर्ष34 वर्ष
विभागीय कोटे के स्थायी कार्मिक17 वर्ष35 वर्ष
स्थायी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम)17 वर्ष40 वर्ष

राजस्थान जीएनएम कोर्स 2026 प्रशिक्षण फीस

राजकीय प्रशिक्षण संस्थानों की वार्षिक फीस

अभ्यर्थी की श्रेणीवार्षिक प्रशिक्षण फीस
सामान्य एवं ओबीसी क्रीमीलेयर के पुरुष अभ्यर्थी₹11,550 प्रतिवर्ष
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, ओबीसी नॉन क्रीमीलेयर एवं महिला अभ्यर्थी₹4,620 प्रतिवर्ष

निजी प्रशिक्षण संस्थानों की फीस

निजी संस्थान का शुल्कअधिकतम राशि
वार्षिक प्रशिक्षण शुल्क₹66,000
सिंगल बेडेड छात्रावास कमरा₹18,000
डबल बेडेड छात्रावास कमरा₹14,400
ट्रिपल बेडेड छात्रावास कमरा₹12,000

काउंसलिंग फीस

शुल्कराशि
वापसी की व्यवस्था₹500
काउंसलिंग फीसनॉन-रिफंडेबल

Rajasthan GNM Admission 2026 Educational Qualification

योग्यता का प्रकारआवश्यक योग्यता
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यतामान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण
प्राथमिकताजीव विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान) के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता
सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्गन्यूनतम 40 प्रतिशत अंक
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातिन्यूनतम 35 प्रतिशत अंक

Rajasthan GNM Admission 2026 Selection Process

राजस्थान जीएनएम एडमिशन 2026-27 में अभ्यर्थियों का चयन मेरिट एवं काउंसलिंग के आधार पर किया जाएगा काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थी राजकीय प्रशिक्षण केंद्रों एवं निजी प्रशिक्षण केंद्रों में उपलब्ध संस्थानों का चयन कर अपनी पसंद के अनुसार विकल्प पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे।

  • राजकीय नर्सिंग संस्थानों में उपलब्ध सीटों का आवंटन राज्य स्तरीय मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
  • निजी नर्सिंग संस्थानों में उपलब्ध सीटों का आवंटन जिला स्तरीय मेरिट के अनुसार किया जाएगा।
  • सीटों का आवंटन अभ्यर्थियों की श्रेणी एवं वर्ग के अनुसार किया जाएगा।
  • महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीटों का अनुपात 80:20 निर्धारित रहेगा।
  • किसी वर्ग में महिला अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने पर उसी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी को सीट आवंटित की जाएगी।
  • काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत किए गए संस्थान विकल्पों को सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की सीटों का अनुपात

अभ्यर्थीसीट अनुपात
महिला अभ्यर्थी80 प्रतिशत
पुरुष अभ्यर्थी20 प्रतिशत

राजस्थान जीएनएम पाठ्यक्रम की अवधि

विवरणअवधि
जीएनएम प्रशिक्षण की कुल अवधि3 वर्ष
इंटर्नशिप6 महीने
स्थायी विभागीय कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण अवधि6 महीने

Rajasthan GNM Admission 2026 Kese Check Kare

  • सबसे पहले चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद Recruitment ऑप्शन में जाकर GNM Training विकल्प पर क्लिक करें और Rajasthan GNM Admission 2026-27 Notification को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
  • अब Online Application Link पर क्लिक करें और मांगी गई सभी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी को एक बार अच्छी तरह जांचकर Submit कर दें।
  • आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Rajasthan GNM Admission 2026 Important Links

Start Rajasthan GNM Admission 2026 Form29 July 2026
Last Date Online Application Form10 August 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload Here
Official Websiterajswasthya.rajasthan.gov.in

Rajasthan GNM Admission 2026 FAQ

1. राजस्थान GNM एडमिशन 2026 के आवेदन कब शुरू होंगे?

राजस्थान GNM एडमिशन 2026 के ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई 2026 से शुरू होंगे।

2. राजस्थान GNM एडमिशन 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 है।

3. राजस्थान GNM एडमिशन 2026 के लिए योग्यता क्या है?

अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जीव विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

4. राजस्थान GNM एडमिशन 2026 में चयन कैसे होगा?

अभ्यर्थियों का चयन मेरिट एवं ऑनलाइन काउंसलिंग के आधार पर किया जाएगा।

5. राजस्थान GNM एडमिशन 2026 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

आधिकारिक वेबसाइट rajswasthya.rajasthan.gov.in है।

Leave a Comment