Rajasthan Police Home Guard Admit Card 2026 राजस्थान होमगार्ड फिजिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से डाउनलोड करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Police Home Guard Admit Card 2026: राजस्थान होमगार्ड फिजिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड 8 मार्च 2026 को जारी कर दिए गए हैं जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था वे अब राजस्थान होमगार्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं यदि किसी अभ्यर्थी को अपनी एप्लीकेशन आईडी याद नहीं है, तो वह Forget Application ID विकल्प पर क्लिक करके मोबाइल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से इसे फिर से प्राप्त कर सकता है राजस्थान होमगार्ड फिजिकल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी नीचे उपलब्ध कराया गया है।

Rajasthan Police Home Guard Admit Card 2026 Overview

Recruitment OrganizationHome Guard Department, Rajasthan
Post NameHome Guard Volunteer
Advt No2022-23/654-702
Vacancies3842 Posts
Job LocationRajasthan
CategoryRajasthan Home Guard PET PST Admit Card 2026
Mode of ApplyOnline
Application Form Date12 January 2023 to 11 February 2023
Physical Exam DateStarting from 16 March 2026
Selection ProcessPhysical Test (25 Marks) + Special Ability (20 Marks)
Admit Card Release Date8 March 2026
Official Websitehome.rajasthan.gov.in

Rajasthan Police Home Guard Admit Card 2026 Latest News

राजस्थान पुलिस होमगार्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 12 जनवरी 2023 से लेकर 11 फरवरी 2023 तक भरे गए थे इस भर्ती में शहरी क्षेत्र के लिए 3545 पद और सीमा गृह रक्षक के लिए 297 पद निर्धारित किए गए हैं राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक माप-तौल परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा राजस्थान होमगार्ड फिजिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड 8 मार्च 2026 को जारी कर दिए गए हैं।

राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 की फिजिकल परीक्षा के संबंध में आधिकारिक नोटिस 19 फरवरी 2026 को जारी किया गया था इसके तहत राजस्थान गृह रक्षा के विभिन्न जिला प्रशिक्षण केंद्रों, उप-केंद्रों और सीमा गृह रक्षा दल की बटालियनों में स्वयंसेवकों के 3842 रिक्त पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक माप-तौल परीक्षा का आयोजन 16 मार्च 2026 से शुरू किया जाएगा।

राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के 25 अंक और विशेष योग्यता के 20 अंक के आधार पर किया जाएगा यानी कुल 45 अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी इस भर्ती की फिजिकल परीक्षा अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर जिलों में आयोजित की जाएगी राजस्थान होमगार्ड फिजिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग एक सप्ताह पहले जारी किए जाते हैं, जिन्हें अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Police Home Guard Admit Card 2026 Physical Efficiency Test (PET)

शारीरिक दक्षता परीक्षा में सबसे पहले दौड़ का आयोजन किया जाएगा यदि कोई अभ्यर्थी दौड़ में 0 अंक प्राप्त करता है तो उसे अगले चरण में शामिल नहीं किया जाएगा शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ के लिए उम्मीदवार को केवल एक ही मौका दिया जाएगा।

पुरुष वर्ग – 1000 मीटर दौड़

समयअंक
3 मिनट 30 सेकंड तक15 अंक
3 मिनट 45 सेकंड तक10 अंक
4 मिनट तक5 अंक
4 मिनट से अधिक0 अंक

महिला वर्ग – 800 मीटर दौड़

समयअंक
3 मिनट 30 सेकंड तक15 अंक
3 मिनट 50 सेकंड तक10 अंक
4 मिनट 10 सेकंड तक5 अंक
4 मिनट 10 सेकंड से अधिक0 अंक

पुरुष वर्ग – चिन अप (Chin Up)

चिन अपअंक
10 चिन अप10 अंक
7 चिन अप7 अंक
5 चिन अप5 अंक
5 से कम0 अंक

महिला वर्ग – गोला फेंक (4 Kg)

दूरीअंक
16 फीट10 अंक
15 फीट7 अंक
14 फीट5 अंक
14 फीट से कम0 अंक

Rajasthan Police Home Guard Admit Card 2026 Physical Standard Test (PST)

शारीरिक माप-तौल में यदि कोई अभ्यर्थी अयोग्य घोषित किया जाता है, तो वह ₹500 निर्धारित शुल्क जमा करके शारीरिक माप-तौल परीक्षण बोर्ड के अध्यक्ष के समक्ष एक बार अपील कर सकता है।

मापदण्डसामान्य क्षेत्र (पुरुष)सामान्य क्षेत्र (महिला)बारां जिले के सहरिया (पुरुष)बारां जिले के सहरिया (महिला)
न्यूनतम ऊँचाई168 सेमी152 सेमी160 सेमी145 सेमी
सीना (केवल पुरुषों के लिए)बिना फुलाए 81 सेमी, फुलाने पर 86 सेमी (कम से कम 5 सेमी फुलाव)लागू नहींबिना फुलाए 74 सेमी, फुलाने पर 79 सेमी (कम से कम 5 सेमी फुलाव)लागू नहीं
वजन (केवल महिलाओं के लिए)लागू नहीं47.5 किग्रालागू नहीं43 किग्रा

Rajasthan Police Home Guard Admit Card 2026 Special Qualification

क्र.सं.विवरणअधिकतम अंक
(i)नेशनल कैडेट कोर (NCC) का प्रमाण-पत्र – A Certificate: 2 अंक, B Certificate: 4 अंक, C Certificate: 6 अंक6 अंक
(ii)कम्प्यूटर शिक्षा के लिए RKCL द्वारा जारी RS-CIT प्रमाण-पत्र अथवा NIELIT (पूर्व DOEACC Society) द्वारा प्रदत्त कंप्यूटर प्रमाण-पत्र या NCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई संस्थानों से कंप्यूटर शिक्षा प्रमाण-पत्र4 अंक
(iii)आईटीआई डिप्लोमा – इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लम्बर, वेल्डिंग, मोटर वाहन मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, कारपेंटर, पेंटर, फायर टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी, फायरमैन आदि3 अंक

Rajasthan Police Home Guard Admit Card 2026 Admit Card Download Process

  • सबसे पहले राजस्थान होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट home.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद गृह रक्षा स्वयंसेवकों के नामांकन प्रक्रिया हेतु परीक्षा स्थल के निर्धारण के संबंध में वाले लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब Rajasthan Home Guard Physical Admit Card 2026 के लिंक को खोलना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि एवं कैप्चा कोड भर कर लोगों पर क्लिक करना है।
  • फिर Login बटन पर क्लिक करें, जिससे एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब उम्मीदवार इसे चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

Rajasthan Police Home Guard Admit Card 2026 Important Links

Rajasthan Police Home Guard Physical Admit Card 2026Link-1st, Link-2nd
Rajasthan Police Home Guard Physical Date 2026 NoticeClick Here
Official Websitehome.rajasthan.gov.in