राजस्थान सरकार के कौशल रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की ओर से बेरोजगार युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है जिला प्रशासन एवं उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, अजमेर के माध्यम से युवा संबल मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हजारों युवाओं को रोजगार प्राप्त करने का मौका मिलेगा इस मेले का मुख्य उद्देश्य राज्य के शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को विभिन्न सरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराना है।
इस रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए खास बात यह है कि यहां 2000 से अधिक पद उपलब्ध रहेंगे और 30 से ज्यादा नियोक्ता (Employers) इसमें हिस्सा लेंगे अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां एक ही स्थान पर मौजूद होंगी जिससे उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू देने और चयनित होने का अवसर प्राप्त होगा।

Yuva Sambal Mela 2026 Latest News
इस युवा संबल मेला 2026 के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, नर्सिंग, एमबीए, स्नातकोत्तर सहित अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कर भाग ले सकते हैं इस मेले में 30 से अधिक प्रतिष्ठित नियोक्ता (कंपनियां) शामिल हो रही हैं इसमें बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, सिक्योरिटी, सोलर, मैन्युफैक्चरिंग, एनर्जी, मैनेजमेंट, अकाउंट्स, इंजीनियरिंग सहित कई अन्य सेक्टर्स में नौकरियां उपलब्ध रहेंगी।
युवा संबल मेला 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक नीचे दिया गया है अभ्यर्थियों को अपने जन आधार कार्ड और आवश्यक जानकारी भरकर ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा, जिसके बाद उन्हें एंट्री पास प्राप्त होगा यह मेला राजस्थान सरकार और नेशनल करियर सर्विस के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है अभ्यर्थियों को अपना रिज्यूम/सीवी, सभी शैक्षणिक दस्तावेज और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र मूल रूप में साथ लाने होंगे मेले में युवा सीधे नियोक्ताओं से बातचीत कर सकेंगे, इंटरव्यू दे सकेंगे और तुरंत चयनित होने का अवसर भी दिया जाएगा।
Yuva Sambal Mela 2026 Entry Pass Kaise Download Kare
- सबसे पहले युवा संबल मेला 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर युवा संबल मेला 2026 अजमेर Apply Now लिंक पर क्लिक करना है।
- फिर अपना जन आधार कार्ड नंबर दर्ज करके गेट डीटेल्स पर क्लिक करना है।
- इसके बाद जन आधार से जुड़े कैंडिडेट्स की सूची दिखाई देगी, जिसमें संबंधित कैंडिडेट के सामने सेंड ओटीपी पर क्लिक करें और OTP से वेरिफाई करें।
- अब आपसे सामान्य जानकारी मांगी जाएगी, जिसे सही-सही भर देना है।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अंत में आपको एंट्री पास प्राप्त होगा, जिसे डाउनलोड कर लेना है।
Yuva Sambal Mela 2026 Important Links
| Yuva Sambal Mela 2026 | Apply Now |
| Yuva Sambal Mela Notification | Click Here |
| Official Website | rajemployment.rajasthan.gov.in |