SSB Head Constable Recruitment 2026 सीमा सशस्त्र बल में 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए हेड कांस्टेबल के 233 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सीमा सशस्त्र बल में 12वीं पास हेड कांस्टेबल के 233 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इसके लिए सभी भारतीय पुरुष और महिला अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 21 मार्च से लेकर 4 मई 2026 तक भरे जाएंगे।

SSB Head Constable Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationSashastra Seema Bal (SSB)
Post NameHead Constable
Advt No.524/RC/SSB/Combined Advt/CT to SI (Non-GD)/2025
Vacancies233 Posts
Salary/ Pay ScaleLevel-4, ₹25,500 – ₹81,100 per month
Job LocationAll India
CategorySSB Head Constable Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application Form Date21 March – 4 May 2026
Official Websitessb.gov.in

SSB Head Constable Recruitment 2026 Important Dates

EventDate
Application Start Date21 March 2026
Application Last Date4 May 2026
Exam DateComing Soon

Vacancy Details (पदों का विवरण)

पद का नामपदों की संख्या
हेड कांस्टेबल (स्टूवर्ड)2
हेड कांस्टेबल (कम्युनिकेशन)197
हेड कांस्टेबल (इलेक्ट्रीशियन)29
हेड कांस्टेबल (वेटरनरी)5
कुल पद233

SSB Head Constable Recruitment 2026 Application Fee

सीमा सशस्त्र बल हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स-सर्विसमैन और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹100
SC / ST / Women / Ex-ServicemenExempted
Payment ModeOnline

SSB Head Constable Recruitment 2026 Age Limit

एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है केवल हेड कांस्टेबल इलेक्ट्रीशियन पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है आयु की गणना 20 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

SSB Head Constable Recruitment 2026 Educational Qualification

  • हेड कांस्टेबल (कम्युनिकेशन): अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स / कम्युनिकेशन / कंप्यूटर साइंस / आईटी में 3 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
  • हेड कांस्टेबल (वेटरनरी): अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा बायोलॉजी विषय के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए साथ ही वेटरनरी एवं लाइवस्टॉक डेवलपमेंट या संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
  • हेड कांस्टेबल (इलेक्ट्रीशियन): अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए तथा संबंधित ट्रेड में 2 वर्ष का अनुभव या आईटीआई होना चाहिए।
  • हेड कांस्टेबल (Steward): अभ्यर्थी 12वीं पास होना चाहिए तथा कैटरिंग और किचन मैनेजमेंट में न्यूनतम 2 वर्ष का डिप्लोमा एवं 1 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।

SSB Head Constable Recruitment 2026 Selection Process

एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती में सबसे पहले फिजिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी पुरुष अभ्यर्थियों को 6 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किलोमीटर की दौड़ और महिला अभ्यर्थियों को 4 मिनट में 800 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी इसके अलावा पीईटी में कद एवं सीने की माप भी की जाएगी भूतपूर्व सैनिकों को पीईटी से छूट दी गई है।

दूसरे चरण में कंप्यूटर आधारित (CBT) परीक्षा आयोजित होगी, जो 3 घंटे की होगी इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, रिजनिंग और सामान्य हिंदी/अंग्रेजी से 50 प्रश्न तथा तकनीकी विषय से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रीशियन पद के लिए 50 अंकों का स्किल टेस्ट क्वालीफाइंग नेचर होगा इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

चरणविवरण
Physical Efficiency Test (PET)पुरुष: 6 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किमी दौड़, महिला: 4 मिनट में 800 किमी दौड़
PET Relaxation / छूटभूतपूर्व सैनिकों को पीईटी से छूट
CBT Exam / लिखित परीक्षा3 घंटे की परीक्षा, 50 प्रश्न (सामान्य ज्ञान, गणित, रिजनिंग और सामान्य हिंदी/अंग्रेजी) + 100 प्रश्न (तकनीकी विषय)
Skill Test / स्किल टेस्टकेवल इलेक्ट्रीशियन पद के लिए 50 अंकों का क्वालीफाइंग टेस्ट
दस्तावेज सत्यापनCBT के बाद लगभग 3 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा
Medical Testअंतिम चरण में मेडिकल परीक्षण

How to Apply SSB Head Constable Recruitment 2026

  • सबसे पहले सीमा सशस्त्र बल की आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लेना है।
  • फिर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लेना है।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड कर देना है।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर देना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लेना है।

SSB Head Constable Recruitment 2026 Important Links

Start SSB Head Constable Recruitment 2026 Form21 March 2026
Last Date Online Application Form4 May 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload Here
Official Websitessb.gov.in

Leave a Comment