RPSC 2nd Grade Teacher Exam Date 2026: आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक विषयवार किया जाएगा आयोग द्वारा आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के सभी विषयों का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है आरपीएससी ने 26 मई 2026 को एग्जाम डेट का आधिकारिक नोटिस जारी किया है परीक्षा अलग-अलग विषयों के अनुसार निर्धारित तिथियों पर आयोजित होगी अभ्यर्थी अब अपने विषय की परीक्षा तिथि के अनुसार तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं।

RPSC 2nd Grade Teacher Exam Date 2026 Overview

भर्ती संगठनराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
पद का नामवरिष्ठ अध्यापक (सेकंड ग्रेड टीचर)
कुल पद6500 पद
वेतनमानपे मैट्रिक्स लेवल-11 (ग्रेड पे ₹4200)
नौकरी स्थानराजस्थान
श्रेणीआरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर एग्जाम डेट 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन
परीक्षा तिथि12 जुलाई से 18 जुलाई 2026
Official Websiterpsc.rajasthan.gov.in

RPSC 2nd Grade Teacher Exam Date 2026 Latest News

आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 19 अगस्त 2025 से 17 सितंबर 2025 तक भरवाए गए थे राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती का आयोजन कुल 6500 पदों पर किया जा रहा है इसमें हिंदी के 1052 पद, अंग्रेजी के 1305 पद, संस्कृत के 940 पद, गणित के 1385 पद, विज्ञान के 1355 पद, सामाजिक विज्ञान के 401 पद, उर्दू के 48 पद, पंजाबी के 11 पद, सिंधी के 2 पद और गुजराती विषय के लिए 1 पद निर्धारित किया गया है।

आरपीएससी द्वारा सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा की आधिकारिक परीक्षा तिथियां जारी कर दी गई हैं आयोग के अनुसार परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक किया जाएगा परीक्षा में प्रथम पेपर सामान्य ज्ञान का होगा, जिसकी अवधि 2 घंटे रखी गई है, जबकि संबंधित विषय का पेपर ढाई घंटे का आयोजित किया जाएगा अभ्यर्थी अब सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और मॉक टेस्ट के आधार पर अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं।

RPSC 2nd Grade Teacher Exam Date 2026 Exam Schedule

आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का आयोजन चार ग्रुपों में किया जाएगा ग्रुप A के अंतर्गत सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा 12 जुलाई 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी इसी दिन प्रथम पेपर सामान्य ज्ञान का आयोजन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा।

ग्रुप B में हिंदी विषय की परीक्षा 13 जुलाई 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी वहीं प्रथम पेपर सामान्य ज्ञान का आयोजन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा।

ग्रुप C में विज्ञान और संस्कृत विषय शामिल किए गए हैं इस ग्रुप का प्रथम पेपर सामान्य ज्ञान 14 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा इसके बाद विज्ञान विषय की परीक्षा 14 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी संस्कृत विषय की परीक्षा 15 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

ग्रुप D के अंतर्गत प्रथम पेपर सामान्य ज्ञान का आयोजन 16 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा इसके बाद गणित विषय की परीक्षा 16 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और उर्दू विषय की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी अंतिम दिन 18 जुलाई 2026 को पंजाबी विषय की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा सिंधी और गुजराती विषय की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी।

RPSC 2nd Grade Teacher Exam Date 2026 Kese Check Kare

  • सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए News and Events सेक्शन को ओपन करें।
  • अब RPSC 2nd Grade Teacher Exam Date 2025-26 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद परीक्षा तिथि की पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • अभ्यर्थी इसमें अपने विषय का नाम, परीक्षा तिथि और परीक्षा समय सहित पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।

RPSC 2nd Grade Teacher Exam Date 2026 Important Links

RPSC 2nd Grade Teacher Exam Date 2026Click Here
Official Websiterpsc.rajasthan.gov.in

RPSC 2nd Grade Teacher Exam Date 2026 FAQ

Q.1 RPSC सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा 2026 कब आयोजित होगी?

Ans. आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी।

Q.2 RPSC सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती में कुल कितने पद हैं?

Ans. इस भर्ती का आयोजन कुल 6500 पदों के लिए किया जा रहा है।

Q.3 RPSC 2nd Grade Teacher Exam Date 2026 कैसे चेक करें?

Ans. अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर News and Events सेक्शन से परीक्षा तिथि की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Q.4 RPSC सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा का मोड क्या रहेगा?

Ans. यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

Q.5 RPSC सेकंड ग्रेड टीचर का आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Ans. आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in है।

Leave a Comment