RBSE 10th Class Result 2026 राजस्थान बोर्ड 10वीं क्लास रिजल्ट डेट जारी, यहां से देखें

RBSE 10th Class Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी से लेकर 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं इस वर्ष आरबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 1068109 विद्यार्थी शामिल हुए हैं फिलहाल उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य तेजी से चल रहा है ताकि परिणाम जल्द से जल्द जारी किया जा सके राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का प्रयास है कि 10वीं कक्षा का रिजल्ट लगभग 20 मार्च 2026 तक घोषित कर दिया जाए बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार कॉपियों की जांच और अंक अपलोड करने की प्रक्रिया जारी है और तय समय के भीतर परिणाम जारी करने की पूरी कोशिश की जा रही है।

RBSE 10th Class Result 2026 Overview

Board NameRajasthan Board of Secondary Education (RBSE), Ajmer
Academic Session2025–26
Class10th
RBSE 10th Exam Date12 February to 28 February 2026
Total Students1068109
CategoryRBSE 10th Class Result 2026
Result Date20 March 2026 (Expected)
Official Websiterajeduboard.rajasthan.gov.in

Latest News

एग्जाम सेंटर से उत्तर पुस्तिकाओं का कलेक्शन कार्य पूरा हो चुका है अब वैल्यूएशन सेंटर पर शिक्षकों द्वारा कॉपियों की जांच और अंकों की एंट्री का काम शुरू कर दिया गया है बोर्ड अपनी निर्धारित योजना के अनुसार केंद्रीय मूल्यांकन केंद्रों और कुछ स्थानों पर घर से भी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करवा रहा है बोर्ड सचिव द्वारा प्रभारियों से लगातार संपर्क कर कॉपियों की जांच तेजी से पूरी करने और प्राप्त अंकों को ऑनलाइन बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए गए हैं राजस्थान बोर्ड की आईटी शाखा को अंक प्राप्त होने के बाद उन्हें सिस्टम में अपडेट किया जाएगा और इसके बाद मार्कशीट प्रिंट करने के लिए संबंधित एजेंसी को भेजा जाएगा।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सेकेंडरी परीक्षा का रिजल्ट लगभग 20 मार्च तक जारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं इसके बाद 12वीं आर्ट्स साइंस और कॉमर्स का परिणाम भी मार्च के अंत तक जारी किया जा सकता है विद्यार्थी 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद इसे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकेंगे अभ्यर्थी अपना परिणाम रोल नंबर या नाम दोनों तरीकों से देख पाएंगे रिजल्ट जारी होते ही इसका डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

How to Check RBSE 10th Class Result 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थियों को राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए Result 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब RBSE 10th Class Result 2026 के लिंक को ओपन करना होगा।
  • इसके बाद अभ्यर्थी अपना रोल नंबर दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही विद्यार्थी का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा जहां आप सभी विषयों के अंक देख सकते हैं।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

Important Links

RBSE 10th Class Result Date 202620 March 2026 (Expected)
RBSE 10th Class Result 2026 CheckUpdate Soon
Official Websiterajeduboard.rajasthan.gov.in
Join WhatsApp ChannelClick here
Join Telegram ChannelClick here