राजस्थान क्लर्क ग्रेड-II एवं जूनियर असिस्टेंट संयुक्त सीधी भर्ती 2026 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 4 जून 2026 को उन उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है जिन्होंने निर्धारित अवधि के दौरान अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र वापस ले लिया था बोर्ड के अनुसार कुल 11,403 अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन वापस लिए हैं ऐसे अभ्यर्थी जारी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

Rajasthan LDC Rejected Form List 2026 Overview
| भर्ती संगठन | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम | क्लर्क ग्रेड-II एवं जूनियर असिस्टेंट |
| विज्ञापन संख्या | 2026 |
| कुल पद | 10,644 पद |
| वेतनमान | पे मैट्रिक्स लेवल-5 |
| नौकरी का स्थान | राजस्थान |
| श्रेणी | राजस्थान एलडीसी रिजेक्टेड फॉर्म लिस्ट 2026 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आवेदन तिथि | 15 जनवरी से 13 फरवरी 2026 |
| परीक्षा तिथि | 5 एवं 6 जुलाई 2026 |
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan LDC Rejected Form List Latest News
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान क्लर्क ग्रेड-II एवं जूनियर असिस्टेंट संयुक्त सीधी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक आमंत्रित किए गए थे यह भर्ती कुल 10,644 पदों के लिए आयोजित की जा रही है भर्ती के लिए कुल 5,92,818 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिनमें 4,04,720 पुरुष एवं 1,88,098 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
बोर्ड ने निर्धारित शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं होने अथवा परीक्षा में शामिल नहीं होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन वापस लेने का अंतिम अवसर 28 मई से 30 मई 2026 तक प्रदान किया था इस अवधि के दौरान कुल 11,403 अभ्यर्थियों ने अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र वापस ले लिए।
आरएसएसबी ने ऐसे सभी आवेदन पत्रों की आवेदन क्रमांकवार सूची 4 जून 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है आवेदन वापस लेने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं तथा उन्हें भर्ती परीक्षा एवं इससे संबंधित सभी आगामी प्रक्रियाओं से बाहर कर दिया गया है अभ्यर्थी जारी सूची में अपना आवेदन क्रमांक चेक कर सकते हैं।
Rajasthan LDC Rejected Form List 2026 Kaise Check Kare
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए Latest News सेक्शन को खोलें।
- इसके बाद Rajasthan LDC & Junior Assistant Withdrawal Application List 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही अभ्यर्थियों की सूची (PDF) स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अब PDF में अपना आवेदन क्रमांक (Application Number) खोजें।
- यदि आपका आवेदन क्रमांक इस सूची में शामिल है, तो आपका आवेदन वापस लिया हुआ माना जाएगा और आप भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।
Rajasthan LDC Rejected Form List Important Links
| Rajasthan LDC Rejected Form List 2026 | Click Here |
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan LDC Rejected Form List FAQ
Q.1 राजस्थान LDC Rejected Form List 2026 कब जारी की गई है?
Ans. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा रिजेक्टेड/वापस लिए गए आवेदनों की सूची 4 जून 2026 को जारी की गई है।
Q.2 राजस्थान LDC भर्ती में कितने अभ्यर्थियों ने आवेदन वापस लिए हैं?
Ans. निर्धारित अवधि के दौरान कुल 11,403 अभ्यर्थियों ने अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र वापस लिए हैं।
Q.3 Rajasthan LDC Rejected Form List 2026 कैसे चेक करें?
Ans. अभ्यर्थी RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Latest News सेक्शन में उपलब्ध PDF सूची डाउनलोड करके अपना आवेदन क्रमांक चेक कर सकते हैं।
Q.4 यदि मेरा आवेदन क्रमांक सूची में है तो क्या होगा?
Ans. यदि आपका आवेदन क्रमांक सूची में शामिल है, तो आपका आवेदन निरस्त माना जाएगा और आप भर्ती परीक्षा एवं आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे।
Q.5 राजस्थान LDC भर्ती 2026 की परीक्षा कब आयोजित होगी?
Ans. राजस्थान LDC भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 एवं 6 जुलाई 2026 को किया जाएगा।