Rajasthan LDC Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इस भर्ती के अंतर्गत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में लिपिक ग्रेड द्वितीय एवं कनिष्ठ सहायक के कुल 10644 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है इस भर्ती के लिए वे सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो समान पात्रता परीक्षा सीनियर सेकेंडरी लेवल 2024 में योग्य घोषित किए गए हैं महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 के लिए SSO पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू होकर 13 फरवरी 2026 तक फोर्म भरें जाएंगे।
Rajasthan LDC Recruitment 2026 Overview
Recruitment Organization
Rajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Post Name
Clerk Grade-II / Junior Assistant
Advt No.
2026
Vacancies
10,644
Salary/ Pay Scale
Pay Matrix Level–5
Job Location
Rajasthan
Category
RSSB LDC Recruitment 2026
Mode of Apply
Online
Application Start Date
15 January 2026
Application Last Date
13 February 2026
Official Website
rssb.rajasthan.gov.in
Important Dates
Event
Date
Application Start Date
15 January 2026
Application Last Date
13 February 2026
Exam Date
5 and 6 July 2026
Vacancy Details (पदों का विवरण)
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एलडीसी के लिए कुल 10,644 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है इनमें से गैर अनुसूचित क्षेत्र के 9,642 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 1,002 पद शामिल हैं।
क्र.सं.
विभाग का नाम
सेवा नियम
पद का नाम
गैर अनुसूचित क्षेत्र
अनुसूचित क्षेत्र
कुल योग
1
राजस्थान लोक सेवा आयोग
राजस्थान लोक सेवा आयोग (लिपिकवर्गीय एवं अधीनस्थ) नियम तथा विनियम, 1999 यथा संशोधित
लिपिक ग्रेड–II
06
–
06
2
प्रशासनिक सुधार विभाग (राज्य के अधीनस्थ विभाग/कार्यालय)
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा नियम–1999 एवं समय–समय पर यथा संशोधित
कनिष्ठ सहायक
8827
979
9806
3
कृषि विपणन निदेशालय (कृषि उपज मंडी समिति)
राजस्थान कृषि उपज मंडी (मंडी समिति कर्मचारी) सेवा नियम, 1975 यथा संशोधित
कनिष्ठ सहायक
581
19
600
4
राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड
राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड (सेवा) उप नियम (Bye law) 1977 यथा संशोधित
कनिष्ठ सहायक
98
–
98
5
राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल कर्मचारी सेवा नियम तथा विनियम, 1993 (यथा संशोधित)
कनिष्ठ सहायक
46
04
50
6
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कर्मचारी सेवा नियम–2004 यथा संशोधित
लिपिक ग्रेड–II
84
–
84
कुल पद
9642
1002
10644
Rajasthan LDC Recruitment 2026 Application Fee
सामान्य वर्ग एवं राजस्थान राज्य से बाहर के अभ्यर्थी के लिए आवेदन शुल्क 600 लगेगी।
राजस्थान राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क ₹400
सभी दिव्यांगजन अभ्यर्थी के लिए आवेदन शुल्क 400 लगेगी।
अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क ऑनलाइन नेट बैंकिंग, UPI, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा कराना होगा।
जो अभ्यर्थी पहले एकबारीय पंजीयन शुल्क जमा कर चुके हैं, उन्हें दोबारा शुल्क नहीं देना होगा।
Rajasthan LDC Recruitment 2026 Age Limit
राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
राजस्थान एलडीसी भर्ती के लिए अभ्यर्थी को 12वीं कक्षा पास होना चाहिए इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास RSCIT या समकक्ष डिप्लोमा होना अनिवार्य है इसके अलावा अभ्यर्थी ने CET 12th Level परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होना चाहिए।
Rajasthan LDC Recruitment 2026 Selection Process
राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन ओर मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा आप को बता देता हूं राजस्थान एलडीसी भर्ती की लिखित परीक्षा 5 और 6 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।
Rajasthan LDC Recruitment 2026 Exam Pattern
प्रश्न पत्र
अवधि
अंक
1. सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित
3 घंटे
100
2. सामान्य हिंदी और अंग्रेज़ी
3 घंटे
100
इसमें लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे प्रत्येक पेपर 3 घंटे का होगा।
इसमें प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा।
यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में OMR शीट आधारित होगी।
इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग के एक तिहाई (1/3) अंक काटे जाएंगे।
परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी को दुसरे चरण में कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
विवरण
अवधि
अंक
हिन्दी टंकण – गति परीक्षण
10 मिनट
25
हिन्दी टंकण – दक्षता परीक्षण
10 मिनट
25
अंग्रेज़ी टंकण – गति परीक्षण
10 मिनट
25
अंग्रेज़ी टंकण – दक्षता परीक्षण
10 मिनट
25
How to Apply Rajasthan LDC Recruitment 2026
सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना है।
इसके बाद कैंडिडेट कॉर्नर ऑप्शन में जाकर Advertisement Link पर क्लिक करना है।
फिर आपको एलडीसी 2026 का नोटिफिकेशन पूरा पढ़ के अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
इसके बाद एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाना है और यूजर आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर लेना है।
रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाकर Rajasthan LDC Recruitment 2026 के अप्लाई नाउ पर लिंक पर क्लिक करना है।
आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, और सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने है।
फिर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के माध्यम से कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
सभी जानकारी भरने के बाद फाइनल सबमिट करें और आवेदन का प्रिंट आउट संभालकर रखना है।