Rajasthan BSTC Exam Date 2026 राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एग्जाम डेट जारी, यहां देखें पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan BSTC Exam Date 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा प्री डी.एल.एड BSTC 2026 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है इस परीक्षा की तिथि आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई है राजस्थान BSTC प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 मई 2026 को किया जाएगा यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी इस वर्ष लगभग 6 लाख अभ्यर्थियों के आवेदन करने की संभावना है, इसलिए प्रतियोगिता काफी कड़ी रहने वाली है उम्मीदवारों को अब परीक्षा तिथि को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए।

Rajasthan BSTC Exam Date 2026 Overview

परीक्षा का नामप्री डी.एल.एड. परीक्षा 2026 (पूर्व में BSTC)
कोर्स2 वर्षीय डी.एल.एड. (सामान्य/संस्कृत)
आयोजक संस्थावर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा
सत्र2026-27
अधिसूचना संख्या01/2026
आवेदन प्रारंभ तिथि2 दिसंबर 2025
आवेदन अंतिम तिथि2 अप्रैल 2026
योग्यता12वीं पास
आवेदन मोडऑनलाइन
परीक्षा तिथि20 मई 2026
Official Websitepredeledraj2026.com

Important Dates

EventDate
Application Start Date2 December 2025
Application Last Date2 April 2026
Exam Date20 May 2026

Rajasthan BSTC Exam Date 2026 Latest News

राजस्थान BSTC प्री डी.एल.एड 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है इस परीक्षा के लिए 12वीं पास या वर्तमान में 12वीं कक्षा में अध्ययनरत अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं BSTC 2026 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 मई 2026 को किया जाएगा और यह परीक्षा इस बार भी दो पारियों में आयोजित होगी।

वहीं, राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 28 मार्च 2026 को जारी होने की संभावना है जबकि 10वीं का परिणाम 24 मार्च 2026 को घोषित किया जा चुका है ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने BSTC के लिए आवेदन किया है उन्हें अब अपनी तैयारी को अंतिम चरण में ले जाना चाहिए पिछले वर्ष की तरह इस बार भी परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी पहली पारी सुबह 9:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगी।

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Exam Pattern

भागविषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
Aराजस्थान की सामान्य जानकारी50150
Bमानसिक योग्यता50150
Cशिक्षण अभिक्षमता50150
Dभाषा योग्यता (अंग्रेजी)2060
Dभाषा योग्यता (संस्कृत या हिंदी)3090
कुल200600
  • यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे और OMR शीट पर हल करने होंगे।
  • इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी और कुल 200 प्रश्न होंगे और परीक्षा 600 अंकों की होगी अभ्यर्थियों को परीक्षा की समय अवधि 3 घंटे होगी।

How to Apply Rajasthan BSTC Pre Deled 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को प्री डीएलएड परीक्षा 2026 की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाना होगा।
  • इसके बाद राजस्थान BSTC Pre Deled 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है।
  • होम पेज पर दिए गए Apply Online / Form 2026 लिंक पर क्लिक करें आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही और सावधानीपूर्वक भर देना है।
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड कर देना है।
  • इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें सभी जानकारी को एक बार अच्छे से जांच लें और फिर Final Submit कर देना है।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें, जो आगे काम आएगा।

Rajasthan BSTC Exam Date 2026 Important Links

Rajasthan BSTC Exam Date 202620 May 2026
Official Websitepredeledraj2026.com

Leave a Comment