Rajasthan RTE Admission 2026 राजस्थान आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क एडमिशन के लिए आवेदन फॉर्म शुरू

Rajasthan RTE Admission 2026: राजस्थान के गैर सरकारी या प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं राजस्थान में आरटीई शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क एडमिशन फॉर्म 20 फरवरी 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 रखी गई है राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी अभिभावक स्वयं आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं या नजदीकी ईमित्र केंद्र पर जाकर प्राइवेट स्कूल वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

राजस्थान आरटीई एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 10 मार्च 2026 तक चलेंगे इसके बाद 6 मार्च 2026 को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी लॉटरी परिणाम घोषित होने के बाद अभिभावक 6 मार्च से लेकर 11 मार्च 2026 तक विद्यालय चयन क्रम में संशोधन कर सकेंगे फिर स्कूलों में प्रथम चरण में सीटों का आवंटन 13 मार्च 2026 को किया जाएगा इसके बाद अभिभावक को 13 मार्च से लेकर 21 मार्च 2026 तक संबंधित विद्यालय में दस्तावेज सत्यापन करवाना होगा इसके बाद द्वितीय चरण की सीट आवंटन 27 मार्च 2026 को किया जाएगा फिर स्कूलों में दस्तावेज सत्यापन 27 मार्च से लेकर 4 अप्रैल 2026 तक होगा।

Overview Table

विभाग का नामप्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान
योजना का नामआरटीई के अंतर्गत निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश 2026-27
लागू अधिनियमनिःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009
आरक्षित सीटेंनिजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटें
प्रवेश कक्षाएंप्री प्राइमरी 3+, प्री प्राइमरी 4+, प्री प्राइमरी 5+, कक्षा प्रथम
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन अवधि20 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026
लॉटरी तिथि6 मार्च 2026
प्रथम चरण आवंटन13 मार्च 2026
द्वितीय चरण आवंटन27 मार्च 2026
तृतीय चरण आवंटन13 अप्रैल 2026 (आवश्यकता होने पर)
Official Websiterajpsp.nic.in

Latest News

राजस्थान में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार राजस्थान 1 अप्रैल 2010 से लागू हुआ है इस अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों की प्रवेश स्तर कक्षाओं में 25% सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के लिए आरक्षित की जाती हैं पहले यह व्यवस्था कक्षा 8 तक निःशुल्क शिक्षा के लिए थी लेकिन अब राज्य सरकार की योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा तक निःशुल्क शिक्षा का लाभ दिया जा रहा है।

आरटीई अधिनियम के तहत प्रत्येक प्राइवेट विद्यालय में पूर्व प्राथमिक शिक्षा एवं कक्षा-1 में प्रविष्ट कुल विद्यार्थियों की संख्या के 25% तक सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के लिए आरक्षित रखनी होगी राजस्थान में आरटीई के अंतर्गत लगभग 40,000 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय संचालित हैं अभिभावक अपने निवास क्षेत्र (ग्राम पंचायत या शहरी निकाय) के अंतर्गत आने वाले अधिकतम 5 विद्यालयों का चयन कर सकते हैं ध्यान रहे कि आवेदन केवल उसी क्षेत्र के विद्यालयों में किया जा सकता जाएगा जहां बच्चा निवास करता है।

आरटीई के तहत राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में सत्र 2026-27 के लिए निशुल्क प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है इसके लिए अभिभावक 20 फरवरी से लेकर शुरू होंगे 2026 तक संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं इसके बाद ऑनलाइन लॉटरी द्वारा मेरिट लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी की जाएगी और सीटों का आवंटन 13 मार्च 2026 को होगा अभ्यर्थी राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

क्र. सं. विवरण / गतिविधि टाइमफ्रेम दायित्व निर्धारण
1 विज्ञापन जारी करना दिशा-निर्देश जारी होने के तत्काल बाद निदेशालय व संबंधित निजी विद्यालय
2 विद्यालय प्रोफाइल अपडेट करना 17 फरवरी 2026 तक संबंधित विद्यालय
3 ऑनलाइन आवेदन व दस्तावेज अपलोड 20 फरवरी 2026 से 4 मार्च 2026 तक संबंधित अभिभावक
4 ऑनलाइन लॉटरी द्वारा वरीयता क्रम निर्धारण 6 मार्च 2026 राज्य स्तर पर एनआईसी
5 विद्यालय चयन क्रम में परिवर्तन (Choice Filling) 6 मार्च 2026 से 11 मार्च 2026 तक अभिभावक
6 प्रथम चरण आवंटन (राजकीय/गैर-राजकीय विद्यालय) 13 मार्च 2026 राज्य स्तर पर एनआईसी
7 दस्तावेज सत्यापन (प्रथम चरण) 13 मार्च 2026 से 21 मार्च 2026 तक गैर-राजकीय विद्यालय
8 प्रथम चरण से संबंधित परिवेदनाओं का निस्तारण 13 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक सीबीईओ/जिशिअ/संयुक्त निदेशक
9 द्वितीय चरण आवंटन 27 मार्च 2026 राज्य स्तर पर एनआईसी
10 दस्तावेज सत्यापन (द्वितीय चरण) 27 मार्च 2026 से 4 अप्रैल 2026 तक गैर-राजकीय विद्यालय
11 द्वितीय चरण परिवेदनाओं का निस्तारण 27 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक सीबीईओ/जिशिअ/संयुक्त निदेशक
12 शेष रिक्त सीटों पर आवंटन (तृतीय चरण आवश्यक होने पर) 13 अप्रैल 2026 राज्य स्तर पर एनआईसी
13 दस्तावेज सत्यापन (तृतीय चरण) 13 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक गैर-राजकीय विद्यालय
14 तृतीय चरण परिवेदनाओं का निस्तारण 13 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक सीबीईओ/जिशिअ/संयुक्त निदेशक

Age Limit Details (आयु सीमा)

क्र.सं. कक्षा का नाम प्रवेश हेतु आयु
1 Pre Primary 3+ (PP.3+) 3 वर्ष या उससे अधिक, परंतु 4 वर्ष तक
2 Pre Primary 4+ (PP.4+) 4 वर्ष या उससे अधिक, परंतु 5 वर्ष तक
3 Pre Primary 5+ (PP.5+) 5 वर्ष या उससे अधिक, परंतु 6 वर्ष तक
4 First 6 वर्ष या उससे अधिक, परंतु 7 वर्ष तक

Required Documents

  • बच्चों की आयु के लिए जन्म प्रमाण पत्र या आधार कार्ड या आंगनबाड़ी अभिलेख।
  • बालक/ अभिभावक का निवास संबंधी प्रमाण पत्र।
  • दुर्बल वर्ग के बालकों के लिए अभिभावक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए तक होने का प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • अन्य कोई दस्तावेज जिसका अभ्यर्थी लाभ चाहता है।

How to Apply Rajasthan RTE Admission 2026

  • अभिभावक अपने कैचमेंट एरिया के गैर सरकारी या प्राइवेट विद्यालयों में निशुल्क सीट्स पर एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकता है।
  • अभिभावक स्वयं अथवा अपने नजदीकी ईमित्र केंद्र पर जाकर प्राइवेट स्कूल व पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन करने से पहले राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है एवं अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
  • इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अभ्यर्थी को अपने आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर की सहायता से एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड को प्राप्त करना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है और सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • अभिभावक अपने गांव या परिक्षेत्र की अधिकतम पांच इच्छित विद्यालयों का विकल्प वरीयता अनुसार भर सकता है।
  • सभी जानकारी सही से भरकर आवेदन फॉर्म सबमिट करें एवं प्रिंटआउट संभाल कर सुरक्षित रखें।

Important Links

Start Rajasthan RTE Admission 2026 Form20 February 2026
Last Date Online Application Form10 March 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload Here
Official Websiterajpsp.nic.in
Join WhatsApp ChannelClick here
Join Telegram ChannelClick here

Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026 राजस्थान ग्राम पंचायत चुनाव के लिए नई मतदाता सूची जारी, यहां से देखें

Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026: राजस्थान में आयोजित होने वाले ग्राम पंचायत चुनावों के लिए नई मतदाता सूची जारी कर दी गई है राजस्थान में होने वाले पंचायत राज चुनाव के अंतर्गत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव हेतु वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दी गई है, जिसमें अभ्यर्थी अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं यदि किसी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं है, तो वह अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर अपना नाम जुड़वा सकता है।

Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026 Overview

चुनाव का नामRajasthan Gram Panchayat Election 2026
विषयग्राम पंचायत चुनाव के लिए नई वोटर लिस्ट
राज्यराजस्थान
वोटर लिस्ट का प्रकारPanchayat Voter List (ग्रामीण मतदाता सूची)
जारी करने वाली संस्थाराज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान
वर्ष2026
मतदाता पात्रता18 वर्ष या उससे अधिक आयु (कट-ऑफ तिथि अनुसार)
शामिल क्षेत्रसभी ग्राम पंचायतें
वोटर लिस्ट की स्थितिनई/अपडेटेड सूची जारी
मतदाता सुधारनाम जोड़ना, हटाना, संशोधन संभव
उपयोगग्राम पंचायत चुनाव में मतदान हेतु
Official Websitesec.rajasthan.gov.in

Latest News

राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है राजस्थान में पंचायती राज चुनाव में वोट देने वाले अभ्यर्थी का वोटर लिस्ट नाम होना चाहिए जिन अभ्यर्थियों का वोटर लिस्ट में नाम होगा वही मतदान कर सकेंगे इस लिए समय समय पर यह चेक करना जरूरी है कि आपका नाम वोटर लिस्ट में हैं या नहीं है चुनाव आयोग की तरफ से पंचायत या पुरानी पंचायत जो भी आपकी लगती है उसकी अनुसार वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है।

आप जिस पंचायत के अन्दर आते हैं आप उस क्षेत्र एवं वार्ड की वोटर लिस्ट चेक कर सकते हैं और उसमें अपना नाम देख सकते हैं यदि परिवार के किसी सदस्य का नाम लिस्ट में नहीं है तो अपने क्षेत्र के बीएलओ को आवश्यक दस्तावेज देकर नाम जुड़वा सकते हैं।

राजस्थान में प्रत्येक 5 साल में पंचायत चुनाव होते हैं इसके अन्दर ग्राम पंचायत मुखिया सरपंच और वार्ड पंचों का प्रत्यक्ष चुनाव जनता द्वारा किया जाता है जबकि उपसरपंच का चुनाव चुने हुए वार्ड पंच अपने बीच करते हैं इस तरह पंचायत समिति स्तर पर पंचायत समिति सदस्य एवं प्रधान और उप-प्रधान का चयन जबकि जिला परिषद स्तर जिला परिषद सदस्य, जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख का चयन किया जाता है इस तरह से पंचायत राज के सभी पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाती है।

How to Check Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026

  • सबसे पहले राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट sec.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको E-Roll और Electoral Roll के विकल्प दिखाई देंगे।
  • यदि आपको अपना नाम वोटर लिस्ट में सर्च करना है तो आपको E-Roll Search पर क्लिक करना होगा।
  • यदि आप अपनी पंचायत या वार्ड की वोटर लिस्ट PDF डाउनलोड करना चाहते हैं तो Electoral Roll Download पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को अपनी पूछी गई आवश्यक जानकारी भरकर सर्च पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आप अपनी वोटर लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं और लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Important Links

Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter list 2026 Name CheckClick Here
Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter list 2026 PDF DownloadClick Here
Rajasthan SIR Final Voter ListClick Here
Official Websitesec.rajasthan.gov.in
Latest jobsClick here
Join Telegram ChannelClick here

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026: राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना 2026 का नोटिफिकेशन जारी आवेदन शुरू

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026: राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना 2025-26 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इस योजना के तहत राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वे छात्राएं जिन्होंने वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर ओर जिला स्तर पर निर्धारित कट-ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें राजस्थान बोर्ड द्वारा पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी राज्य स्तर पर 12वीं पास छात्रा को 51 हजार रुपए तथा 10वीं पास छात्रा को ₹31000 की राशि दी जाएगी राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना 2025-26 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 पुरस्कार राशि

राज्य स्तरीय पुरस्कार राशि

बोर्ड परीक्षापुरस्कार राशि
उच्च माध्यमिक / उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा / वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा – राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निर्धारित कट-ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त बालिका₹51,000
माध्यमिक / माध्यमिक (व्यावसायिक) / प्रवेशिका परीक्षा – राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निर्धारित कट-ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त बालिका₹31,000

जिला स्तरीय पुरस्कार राशि

बोर्ड परीक्षापुरस्कार राशि
माध्यमिक / माध्यमिक (व्यावसायिक) / प्रवेशिका परीक्षा – जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निर्धारित कट-ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त बालिका₹11,000
उच्च माध्यमिक / उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा / वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा – जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निर्धारित कट-ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त बालिका₹11,000

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Eligibility

राजस्थान बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 के राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ मार्क्स या अधिक अंक प्राप्त एकल पुत्री या द्विपुत्री परिवार की बालिका ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।

  • अभ्यर्थी राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 में राज्य या जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निर्धारित स्थान तक हो।
  • निर्धारित कट-ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त होना अनिवार्य है।
  • एकल पुत्री वाले परिवार की बालिका पात्र होगी।
  • दो संतानों वाले परिवार में केवल दोनों पुत्रियां पात्र होंगी।
  • तीन पुत्रियों वाले परिवार, जिनमें से दो पुत्रियां जुड़वा हों, वे भी पात्र होंगी।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Cut Off Marks

परीक्षाराज्य स्तर पर निर्धारित Cut Off Marks
माध्यमिक परीक्षा585
माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा594
उच्च माध्यमिक परीक्षाविज्ञान – 490, वाणिज्य – 486, कला – 489
उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षाविज्ञान – 338, वाणिज्य – 338, कला – 470
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा467
प्रवेशिका परीक्षा534

राज्य स्तर के कट-ऑफ अंक ऊपर टेबल में दिए गए हैं जबकि प्रत्येक जिले के अनुसार जिला-वार कट-ऑफ अंक अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Required Documents

  • छात्रा का आवेदन फॉर्म।
  • ₹50 के नॉन-ज्यूडिशियल स्टांप पेपर पर नोटरी से सत्यापित माता-पिता का संतान संबंधी मूल शपथ पत्र।
  • संस्था प्रधान का अनुशंषा पत्र/ स्वयंपाठी छात्रा हेतु राजपत्रित अधिकारी की अनुशंषा पत्र।
  • परिवार राशन कार्ड / जन आधार कार्ड की फोटो प्रति, राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित।
  • बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की फोटो प्रति अथवा खाते के निरस्त चेक की प्रति जिसमें बैंक संबंधी सभी विवरण स्पष्ट पठनीय हो जैसे खाता संख्या, IFSC कोड, ब्रांच कोड एवं बैंक फोन नंबर आदि जो बैंक मैनेजर द्वारा सत्यापित हो।
  • आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र की सत्यापित फोटो प्रति।
  • बोर्ड परीक्षा की अंक तालिका (मार्कशीट) की सत्यापित फोटो प्रति।

How to Apply Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026

  • सबसे पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना 2025-26 के आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है।
  • आवेदन करने से पहले राज्य स्तर एवं जिला स्तर के कट-ऑफ अंक और सभी दिशा-निर्देश अच्छी तरह जांच कर लेना है।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म एवं शपथ पत्र को A4 साइज के कागज पर प्रिंट करा लेना है।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही एवं स्पष्ट रूप से भर देना है।
  • फिर आवेदन फॉर्म और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करते हुए छात्रा के विद्यालय के संस्था प्रधान से (स्वयंपाठी परीक्षार्थी की स्थिति में राजपत्रित अधिकारी की अनुशंषा) अग्रेषित करवाये।
  • इसके बाद रजिस्टर्ड डाक द्वारा सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के पते पर प्रेषित करना होगा।
  • यह सुनिश्चित करें कि आवेदन पत्र अंतिम तिथि से पहले या अंतिम तिथि तक नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर पहुंच जाना चाहिए।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Important Links

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Form Last Date22 February 2026
Application FormClick Here
Official NotificationClick Here
Official Websiterajeduboard.rajasthan.gov.in
Join WhatsApp ChannelClick here
Join Telegram ChannelClick here