SSC Exam Calendar 2026 एसएससी एक्जाम परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी, यहाँ से देखें

SSC Exam Calendar 2026: कर्मचारी चयन आयोग ने 9 मार्च 2026 को एसएससी एक्जाम कैलेंडर 2026-27 जारी कर दिया है इस कैलेंडर में वर्ष 2026 में होने वाली सभी परीक्षाओं की जानकारी दी गई है अभ्यर्थी इसमें देख सकते हैं कि किन भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा, उनके आवेदन की अंतिम तिथि क्या है और परीक्षा की संभावित तिथियां कब हैं इससे अभ्यर्थी एसएससी एक्जाम कैलेंडर 2026 के अनुसार अपनी तैयारी को आसानी से प्लान कर सकते हैं।

Latest News

कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली 12 भर्तियों का SSC Exam Calendar जारी कर दिया है इसमें सभी भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन की तिथि, आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा की संभावित तिथियां दी गई हैं एसएससी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी इस कैलेंडर के अनुसार अपनी तैयारी व्यवस्थित रूप से कर सकते हैं।

एसएससी द्वारा CGL 2026 का नोटिफिकेशन मार्च 2026 में जारी होगा और आवेदन अप्रैल 2026 तक आमंत्रित किए जाएंगे इसके बाद परीक्षा मई और जून 2026 में आयोजित की जाएगी एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 का नोटिफिकेशन भी मार्च 2026 में आएगा, आवेदन की अंतिम तिथि अप्रैल 2026 है और परीक्षा मई से जुलाई 2026 के बीच होगी।

SSC CHSL के लिए नोटिफिकेशन अप्रैल 2026 में जारी होगा, आवेदन की अंतिम तिथि मई 2026 और परीक्षा जुलाई से सितंबर 2026 तक आयोजित होगी इसी तरह एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती का नोटिफिकेशन जून 2026 में आएगा आवेदन की अंतिम तिथि जुलाई 2026 और परीक्षा सितंबर से नवंबर 2026 तक होगी अन्य भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम भी इसी कैलेंडर में शामिल है।

How to Download SSC Exam Calendar 2026

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद SSC Exam Calendar 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक्जाम कैलेंडर की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • अब अभ्यर्थी इसमें सभी परीक्षाओं की तिथियां और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से देख सकते हैं।

Important Links

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड फॉर्म 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास आवेदन शुरू

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड फॉर्म 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए 12वीं पास छात्र और छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं राजस्थान में संचालित विभिन्न अध्यापक शिक्षा संस्थानों में दो वर्षीय डीएलएड सामान्य एवं संस्कृत पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं राजस्थान BSTC Pre Deled 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक भरें जाएंगे।

Overview Table

परीक्षा का नामप्री डी.एल.एड. परीक्षा 2026 (पूर्व में BSTC)
कोर्स2 वर्षीय डी.एल.एड. (सामान्य/संस्कृत)
आयोजक संस्थावर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा
सत्र2026-27
अधिसूचना संख्या01/2026
आवेदन प्रारंभ तिथि2 दिसंबर 2025
आवेदन अंतिम तिथि11 मार्च 2026
योग्यता12वीं पास
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुल्क (एक कोर्स)₹450/-
आवेदन शुल्क (दोनों कोर्स)₹500/-
Official Websitepredeledraj2026.com

Important Dates

EventDate
Application Start Date2 December 2025
Application Last Date11 March 2026
Exam DateTo be notified

Latest News

राजस्थान में वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है इसके लिए अभ्यर्थियों को प्री डीएलएड 2026 की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा राजस्थान BSTC Pre Deled 2026 के आवेदन 2 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक भरे जाएंगे‌।

प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (सामान्य/संस्कृत) प्रवेश परीक्षा 2026 के आयोजन के लिए वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी को नोडल एजेंसी बनाया गया है इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राजस्थान के 376 से अधिक डीएलएड कॉलेजों में लगभग 26,000 सीटों पर प्रवेश मिलेगा ध्यान दें कि प्राइमरी स्कूलों में लेवल 1 टीचर बनने के लिए 2 साल का डीएलएड कोर्स करना अनिवार्य है जो विद्यार्थी राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक बनना चाहते हैं, उनके लिए यह कोर्स जरूरी है।

Application Fee

डीएलएड सामान्य या डीएलएड संस्कृत में से किसी एक पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने पर ₹450/- का आवेदन शुल्क लगेगा यदि अभ्यर्थी दोनों कोर्स सामान्य ओर संस्कृत के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उन्हें ₹500/- का आवेदन शुल्क देना होगा‌ सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क समान है भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।

Age Limit

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड फॉर्म 2026 के लिए न्यूनतम आयु सीमा नहीं रखी है‌ अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष इसमें आयु की गणना परीक्षा तिथि के अनुसार की जाएगी विशेष छूट विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है आरक्षित वर्गों के SC/ST/OBC आदि को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

Educational Qualification

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड फॉर्म 2026 के लिए सामान्य वर्ग का अभ्यर्थी न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए OBC, MBC, EWS, SC, ST, दिव्यांग, विधवा, परित्यक्ता एवं तलाकशुदा महिलाओं के लिए न्यूनतम 45% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

Selection Process

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2026 में अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को पसंदीदा और नजदीकी कॉलेज मिलने की संभावना अधिक होगी तथा अंकों के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

Exam Pattern

भागविषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
Aराजस्थान की सामान्य जानकारी50150
Bमानसिक योग्यता50150
Cशिक्षण अभिक्षमता50150
D (i)भाषा योग्यता (अंग्रेजी)2060
D (ii/iii)भाषा योग्यता (संस्कृत या हिंदी)3090
कुल200600
  • यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे और OMR शीट पर हल करने होंगे।
  • इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी और कुल 200 प्रश्न होंगे और परीक्षा 600 अंकों की होगी अभ्यर्थियों को परीक्षा की समय अवधि 3 घंटे होगी।

How to Apply Rajasthan BSTC Pre Deled 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को प्री डीएलएड परीक्षा 2026 की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाना होगा।
  • इसके बाद राजस्थान BSTC Pre Deled 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
  • होम पेज पर दिए गए Apply Online / Form 2026 लिंक पर क्लिक करें आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही और सावधानीपूर्वक भरें।
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें सभी जानकारी को एक बार अच्छे से जांच लें और फिर Final Submit करें।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें, जो आगे काम आएगा।

Important Links

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Form Start Date2 December 2025
Last Date to Apply Online11 March 2026
Notice of Extension of Last DateCheck Here
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload Here
BSTC SyllabusClick Here
Official Websitepredeledraj2026.com
Join WhatsApp ChannelClick here
Join Telegram ChannelClick here

Rajasthan Board 10th 12th Time Table 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं टाइम टेबल जारी यहां से डाउनलोड करें

Rajasthan Board 10th 12th Time Table 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10 वीं ओर 12 वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का सब्जेक्ट वाइज टाइम टेबल जारी कर दिया है इसमें राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से लेकर 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी जबकि राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से लेकर 11 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी इसमें विद्यार्थी अपने विषय के अनुसार परीक्षा तिथि चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Board 10th 12th Time Table 2026 Overview

Board NameRajasthan Board of Secondary Education (RBSE), Ajmer
Academic Session2025-26
Class10th & 12th
RBSE 10th Exam Date12 February – 28 February 2026
RBSE 12th Exam Date12 February – 11 March 2026
CategoryRajasthan Board Time Table 2026
Admit CardOne week before the exam date
Official Websiterajeduboard.rajasthan.gov.in

Rajasthan Board 10th 12th Time Table 2026 Latest News

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल घोषित कर दिए हैं जो अभ्यर्थी राजस्थान में 10वीं और 12वीं कक्षा में है उनके लिए यह बहुत बड़ी खबर है इससे अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तिथि को ध्यान में रखते हुए तैयारी शुरू कर सकते हैं राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के टाइम टेबल का विद्यार्थी काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे आरबीएसई द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर सब्जेक्ट वाइज टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।

राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से लेकर 28 फरवरी 2026 तक विषयवार आयोजित की जाएंगी इसमें सभी परीक्षाओं का समय सुबह 8:30 बजे से लेकर 11:45 बजे तक रखा गया है अभ्यर्थियों को अपने सब्जेक्ट के अनुसार परीक्षा तिथि को देख लेना है।

इसी तरह राजस्थान 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से लेकर 11 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी इसमें भी साइंस आर्ट्स और कॉमर्स के विद्यार्थियों को अपने सब्जेक्ट के अनुसार टाइम टेबल चेक कर लेना है यह परीक्षा सुबह 8:30 बजे से लेकर 11:45 बजे तक आयोजित की जाएगी लेकिन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की कुछ परीक्षाओं का समय बदला है इसमें 17 फरवरी को होने वाली कंप्यूटर विज्ञान एवं इनफॉर्मेटिक्स विषय की परीक्षा ओर 24 फरवरी को होने वाली चित्रकला विषय की परीक्षा सुबह की पारी में नहीं होकर दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 तक आयोजित की जाएगी।

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं सभी विद्यार्थियों को अपना एडमिट कार्ड अपने स्कूल से प्राप्त करना होगा विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड पर भी टाइम टेबल, परीक्षा का समय, रोल नंबर ओर एग्जाम सेंटर का नाम सहित सभी जानकारी दी गई होगी विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं कक्षा का टाइम टेबल उनके स्कूल से भी प्राप्त हो जाएगा अभ्यर्थियों को परीक्षा में सभी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा फिलहाल विद्यार्थी राजस्थान 10वीं और 12वीं बोर्ड टाइम टेबल 2026 के अनुसार अपनी तैयारी जारी रख सकते हैं।

How to Download Rajasthan Board 10th 12th Time Table 2026

  • सबसे पहले माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की आधिकारिकवेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए न्यूज अपडेट्स बॉक्स में टाइम टेबल मेंस एग्जाम 2026 लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसमे पर क्लिक करते ही 10वीं और 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल PDF आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब अपनी कक्षा और सब्जेक्ट के अनुसार परीक्षा तिथि और समय चेक करें ओर भविष्य के उपयोग के लिए PDF को डाउनलोड या प्रिंट करा लेना।

Rajasthan Board 10th 12th Time Table 2026 Important Links

Rajasthan Board 10th 12th Class Roll No 2026Check Here
Rajasthan Board 10th Class Time Table 2026Download Here
Rajasthan Board 12th Class Time Table 2026Download Here
RBSE 10th 12th Model Paper 2026Check Here
RBSE 10th 12th Admit Card 2026Click Here
Official Websiterajeduboard.rajasthan.gov.in
Join WhatsApp ChannelClick here
Join Telegram ChannelClick here