सीमा सशस्त्र बल में कांस्टेबल के 827 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है इस भर्ती के तहत ग्रुप-C में कांस्टेबल ट्रेड्समैन और ड्राइवर के पद पर भर्ती की जाएंगी इसके लिए देश के सभी राज्यों के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंइस भर्ती में सबसे अधिक 553 पद कांस्टेबल ड्राइवर केवल पुरुष के लिए रखे गए हैं SSB कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च से लेकर 4 मई 2026 तक भरे जाएंगे।
SSB Constable Recruitment 2026 Overview
Recruitment Organization
Sashastra Seema Bal (SSB)
Post Name
Constable Tradesman & Driver
Advt No.
524/RC/SSB/Combined Advt/CT to SI (Non-GD)/2025
Vacancies
827 Posts
Salary/ Pay Scale
Level-3, ₹21,700 – ₹69,100
Job Location
All India
Category
SSB Constable Tradesman & Driver Recruitment 2026
Mode of Apply
Online
Application Form Date
21 March – 4 May 2026
Official Website
ssb.gov.in
SSB Constable Recruitment 2026 Important Dates
Event
Date
Application Start Date
21 March 2026
Application Last Date
4 May 2026
Exam Date
Coming Soon
Vacancy Details (पदों का विवरण)
पद का नाम
पदों की संख्या
कांस्टेबल (ड्राइवर) – केवल पुरुष
553
कांस्टेबल (धोबी)
74
कांस्टेबल (नाई)
43
कांस्टेबल (दर्जी)
41
कांस्टेबल (माली / गार्डनर)
41
कांस्टेबल (वेटरनरी)
34
कांस्टेबल (मोची / कोबलर)
25
कांस्टेबल (बढ़ई / कारपेंटर)
7
कांस्टेबल (वाटर कैरियर)
5
कांस्टेबल (वेटर)
3
कांस्टेबल (नर्सिंग अर्दली)
1
कुल पद
827
SSB Constable Recruitment 2026 Application Fee
सीमा सशस्त्र बल कांस्टेबल भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है जबकि एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक एवं सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से कर सकते हैं।
Category
Application Fee
General / OBC / EWS
₹100
SC / ST / Women / Ex-Servicemen
Exempted
Payment Mode
Online
SSB Constable Recruitment 2026 Age Limit
सीमा सशस्त्र बल कांस्टेबल भर्ती 2026 में अलग-अलग ट्रेड के अनुसार आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 27 वर्ष तक निर्धारित की गई है आयु की गणना 20 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी वहीं आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
10वीं पास के साथ: (i) संबंधित ट्रेड में 2 वर्ष का अनुभव; या (ii) ITI से 1 वर्ष का सर्टिफिकेट और 1 वर्ष का अनुभव; या (iii) संबंधित ट्रेड में 2 वर्ष का ITI डिप्लोमा।
SSB Constable Recruitment 2026 Selection Process
सीमा सशस्त्र बल कांस्टेबल भर्ती 2026 में सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित की जाएगी इसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 24 मिनट में 4.8 किलोमीटर तथा महिला अभ्यर्थियों को 18 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण (PST) किया जाएगा।
इसके बाद कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जिसकी अवधि 2 घंटे होगी इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, रिजनिंग और सामान्य हिंदी/अंग्रेजी से प्रश्न पूछे जाएंगे यह परीक्षा 100 अंकों की होगी और अंतिम मेरिट लिस्ट इसी के आधार पर तैयार की जाएगी सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50% अंक तथा SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों को 45% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों में से लगभग 20 गुना उम्मीदवारों को ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा यह 50 अंकों का होगा और केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का रहेगा इसके बाद लगभग तीन गुना अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
चरण
विवरण
Physical Efficiency Test (PET)
पुरुष: 24 मिनट में 4.8 किमी दौड़, महिला: 18 मिनट में 2.4 किमी दौड़
Physical Standard Test (PST)
शारीरिक मापदंड की जांच
Written Exam
2 घंटे, 100 अंक
Trade Test
लगभग 20 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा
Medical Test
लगभग 3 गुना अभ्यर्थियों का मेडिकल
How to Apply SSB Constable Recruitment 2026
सबसे पहले सीमा सशस्त्र बल की आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर जाना है।
इसके बाद SSB Constable Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लेना है।
फिर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लेना है।
आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भर देनी है।
इसके बाद जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड कर देना है।
अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर देना है।
सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लेना है।