Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026: कालीबाई भील और देवनारायण स्कूटी योजना की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना की फाइनल मेरिट लिस्ट 27 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है जिन छात्राओं ने इन योजनाओं के लिए आवेदन किया था, वे अब मेरिट लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन देख सकती हैं।

इससे पहले विभाग ने 1 जुलाई 2026 को संशोधित अस्थायी वरीयता सूची (Provisional Merit List) प्रकाशित की थी, जिस पर 6 जुलाई 2026 तक आपत्तियां मांगी गई थीं प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है मेरिट लिस्ट में छात्रा का नाम, पिता/अभिभावक का नाम, जन्मतिथि, शिक्षण संस्थान का नाम, एप्लीकेशन आईडी सहित अन्य आवश्यक विवरण शामिल किए गए हैं।

Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 Overview

विभाग का नामआयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर
योजना का नामकालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना
दूसरी योजनादेवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना
शैक्षणिक वर्ष2025-26
कैटेगरीRajasthan Scooty Yojana Merit List 2026
संशोधित अस्थायी वरीयता सूची1 जुलाई 2026
आपत्ति दर्ज करवाने की अंतिम तिथि6 जुलाई 2026
फाइनल मेरिट लिस्ट जारी27 जुलाई 2026
मेरिट लिस्ट देखने का माध्यमऑनलाइन (PDF)
Official Websitehte.rajasthan.gov.in

Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 Educational Qualification

कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय, राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है इससे पहले विभाग ने संशोधित अस्थायी वरीयता सूची जारी कर छात्राओं से निर्धारित अवधि तक आपत्तियां आमंत्रित की थीं सभी आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अब अंतिम मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है विभाग ने सभी संबंधित प्राचार्यों एवं जिला नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मेरिट सूची में शामिल छात्राओं के प्राप्तांक, मूल अंकतालिका तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाए यदि जांच के दौरान किसी आवेदन में गलत जानकारी, आय संबंधी तथ्य छिपाने या नियमों के विरुद्ध लाभ लेने का मामला सामने आता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फाइनल मेरिट लिस्ट विभिन्न विभागों एवं श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग जारी की गई है इनमें उच्च शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग के आर्थिक पिछड़ा वर्ग की छात्राएं, अल्पसंख्यक विभाग तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू वर्ग की पात्र छात्राएं शामिल हैं विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन छात्राओं को पहले 10वीं कक्षा के परिणाम के आधार पर स्कूटी मिल चुकी है और वे 12वीं कक्षा के परिणाम के आधार पर दोबारा पात्र होती हैं, उन्हें स्कूटी के स्थान पर ₹40,000 की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 Kaise Download Kare

  • सबसे पहले कॉलेज शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर Circulars या Latest Notifications के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना या देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना की Final Merit List 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब संबंधित मेरिट लिस्ट की PDF आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • PDF में अपना नाम खोजने के लिए Ctrl + F (मोबाइल में Search विकल्प) का उपयोग करें।
  • नाम मिलने पर आवेदन क्रमांक, संस्थान, जिला, प्राप्तांक, अभिभावक का नाम एवं अन्य विवरण का मिलान कर लें।

Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 Important Links

Kalibai Bheel Scooty Final Merit List 2026Click Here
Devnarayan Scooty Final Merit List 2026Click Here
Official Websitehte.rajasthan.gov.in

Q1. Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 कब जारी हुई?

Ans: राजस्थान स्कूटी योजना की फाइनल मेरिट लिस्ट 27 जुलाई 2026 को जारी की गई है।

Q2. Rajasthan Scooty Yojana Final Merit List 2026 कैसे चेक करें?

Ans: अभ्यर्थी कॉलेज शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित योजना की फाइनल मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करके अपना नाम देख सकते हैं।

Q3. Rajasthan Scooty Yojana 2026 किन योजनाओं की मेरिट लिस्ट जारी हुई है?

Ans: कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी हुई है।

Q4. Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 में कौन-कौन सी जानकारी दी गई है?

Ans: मेरिट लिस्ट में छात्रा का नाम, आवेदन क्रमांक, पिता/अभिभावक का नाम, संस्थान, जिला, प्राप्तांक तथा अन्य आवश्यक विवरण दिए गए हैं।

Q5. Rajasthan Scooty Yojana Final Merit List 2026 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Ans: राजस्थान कॉलेज शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in है।

Leave a Comment