Rajasthan Social Security Pension Scheme: राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का पेमेंट स्टेटस चेक करें, खाते में पैसा आया या नहीं देखें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Social Security Pension Scheme: राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पुरुषों एवं महिलाओं को हर महीने पेंशन दी जाती है यह पेंशन योग्यता के आधार पर ₹1300 से ₹1500 तक प्रदान की जाती है राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और ऑनलाइन ही पेंशन पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं।

Rajasthan Social Security Pension Scheme Latest News

राजस्थान सरकार द्वारा संचालित यह एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर, वृद्ध, विधवा, परित्यक्ता, दिव्यांग तथा निराश्रित नागरिकों को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान करना है इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रतिमाह पेंशन राशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है।

योजना में मुख्य रूप से वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, एकल नारी पेंशन और दिव्यांग पेंशन जैसी श्रेणियां शामिल हैं पेंशन की राशि लाभार्थी की आयु और श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की जाती है आवेदन के लिए आवेदक का राजस्थान का मूल निवासी होना, निर्धारित आय सीमा के अंतर्गत आना तथा जन आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और आय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज आवश्यक हैं।

वर्तमान में वृद्धावस्था पेंशन लगभग ₹1,250 प्रतिमाह, जबकि विधवा और दिव्यांग पेंशन जैसी श्रेणियों में सामान्यतः ₹1,500 प्रतिमाह तक सहायता दी जाती है कुछ विशेष श्रेणियों में लगभग ₹1,300 प्रतिमाह का प्रावधान भी मिलता है यह योजना जरूरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

How to Check Rajasthan Social Security Pension Scheme

  • सबसे पहले RAJSSP की आधिकारिक वेबसाइट ssp.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद Reports ऑप्शन पर क्लिक करना है।फिर Pensioner Online Status आइकॉन पर क्लिक करना है।
  • अब अपना Application Number या PPO Number और कैप्चा कोड भरकर Show Status पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद लाभार्थी की पूरी डिटेल स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसमें सत्यापन स्थिति, पात्रता और बैंक खाता डिटेल दिखाई देगी।
  • अब वापस होम पेज पर जाकर Reports ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर Pensioner Payment Register आइकॉन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद PPO नंबर और कैप्चा कोड डालकर Show Report पर क्लिक करना है।
  • फिर इसमें आपको सभी पेंशन की डिटेल्स दिखाई देंगी, जैसे किस तारीख को कितनी पेंशन आई और किस बैंक खाते में ट्रांसफर हुई।

Rajasthan Social Security Pension Scheme Important Links

Rajasthan Social Security Pension Scheme Payment StatusClick Here
Apply OnlineApply Now
Official Websitessp.rajasthan.gov.in

Leave a Comment