Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है राजस्थान सरकार द्वारा संचालित यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता देने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है इस योजना के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पात्र परिवारों को आर्थिक सहयोग दिया जाता है ताकि वे अपनी बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक कर सकें पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाती है, जिससे यह कागज रहित और सरल बन गई है।
इस योजना का लाभ मुख्य रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग, बीपीएल परिवार, अंत्योदय परिवार, आस्था कार्ड धारक, आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाएं, विशेष योग्यजन तथा पालनहार योजना से जुड़ी कन्याओं को दिया जाता है इसके साथ ही महिला खिलाड़ियों को भी इस योजना में शामिल किया गया है इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों पर विवाह का आर्थिक बोझ कम करना और बेटियों के विवाह को बढ़ावा देना है।

Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Eligibility
इस योजना का लाभ केवल राजस्थान के मूल निवासियों को ही प्रदान किया जाता है कन्या की न्यूनतम आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है, साथ ही अधिकतम दो कन्याओं के विवाह तक ही इस योजना के तहत सहायता दी जाती है विधवा महिलाओं के लिए यह शर्त लागू है कि उन्होंने पुनर्विवाह न किया हो, उनकी वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक न हो और परिवार में 25 वर्ष से अधिक आयु का कोई कमाने वाला सदस्य नहीं होना चाहिए।
Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Benefits
इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग के बीपीएल परिवारों को कन्या के विवाह पर ₹31,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है इसके अलावा, यदि कन्या दसवीं पास है तो ₹10,000 और स्नातक पास होने पर ₹20,000 की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। वहीं अन्य बीपीएल, अंत्योदय, आस्था कार्डधारी, विधवा, विशेष योग्यजन एवं पालनहार श्रेणी के परिवारों को ₹21,000 की सहायता राशि दी जाती है साथ ही, शिक्षा के आधार पर वही अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है।
Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Required Documents
इस योजना में आवेदन करने के लिए जनाधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण, बीपीएल या अंत्योदय प्रमाण पत्र आवश्यक होते हैं विधवा होने की स्थिति में पेंशन प्रमाण पत्र या मृत्यु प्रमाण पत्र देना होता है, साथ ही आय प्रमाण पत्र भी जरूरी है।
इसके अलावा विशेष योग्यजन प्रमाण पत्र, पालनहार योजना का प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, कन्या एवं वर के जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो भी मांगे जाते हैं दस्तावेजों की पुष्टि के लिए स्वघोषणा पत्र जमा करना भी अनिवार्य होता है।
How to Apply Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026
- इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर या अपनी SSO आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
- सबसे पहले SSO पोर्टल पर लॉगिन करें, फिर SJMS पोर्टल में जाकर योजना का चयन करें।
- इसके बाद आवेदक को अपनी प्रोफाइल पूरी करनी होती है और परिवार व कन्या से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होती है।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और अंत में आवेदन को सत्यापित करके सबमिट करें।
- आवेदन की स्थिति पोर्टल पर चेक की जा सकती है, साथ ही किसी भी आपत्ति की जानकारी भी वहीं उपलब्ध होती है।
- यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत है, जो बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
- पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी है, जिससे लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचता है।
Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Important Links
| Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Form Start | Start |
| Apply Online | Apply Now |
| Official Notification | Download Now |
| Official Website | sje.rajasthan.gov.in |