Rajasthan BSTC Exam Date 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा प्री डी.एल.एड BSTC 2026 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है इस परीक्षा की तिथि आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई है राजस्थान BSTC प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 मई 2026 को किया जाएगा यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी इस वर्ष लगभग 6 लाख अभ्यर्थियों के आवेदन करने की संभावना है, इसलिए प्रतियोगिता काफी कड़ी रहने वाली है उम्मीदवारों को अब परीक्षा तिथि को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए।
Rajasthan BSTC Exam Date 2026 Overview
परीक्षा का नाम
प्री डी.एल.एड. परीक्षा 2026 (पूर्व में BSTC)
कोर्स
2 वर्षीय डी.एल.एड. (सामान्य/संस्कृत)
आयोजक संस्था
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा
सत्र
2026-27
अधिसूचना संख्या
01/2026
आवेदन प्रारंभ तिथि
2 दिसंबर 2025
आवेदन अंतिम तिथि
2 अप्रैल 2026
योग्यता
12वीं पास
आवेदन मोड
ऑनलाइन
परीक्षा तिथि
20 मई 2026
Official Website
predeledraj2026.com
Important Dates
Event
Date
Application Start Date
2 December 2025
Application Last Date
2 April 2026
Exam Date
20 May 2026
Rajasthan BSTC Exam Date 2026 Latest News
राजस्थान BSTC प्री डी.एल.एड 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है इस परीक्षा के लिए 12वीं पास या वर्तमान में 12वीं कक्षा में अध्ययनरत अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं BSTC 2026 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 मई 2026 को किया जाएगा और यह परीक्षा इस बार भी दो पारियों में आयोजित होगी।
वहीं, राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 28 मार्च 2026 को जारी होने की संभावना है जबकि 10वीं का परिणाम 24 मार्च 2026 को घोषित किया जा चुका है ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने BSTC के लिए आवेदन किया है उन्हें अब अपनी तैयारी को अंतिम चरण में ले जाना चाहिए पिछले वर्ष की तरह इस बार भी परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी पहली पारी सुबह 9:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगी।
Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Exam Pattern
भाग
विषय
प्रश्नों की संख्या
कुल अंक
A
राजस्थान की सामान्य जानकारी
50
150
B
मानसिक योग्यता
50
150
C
शिक्षण अभिक्षमता
50
150
D
भाषा योग्यता (अंग्रेजी)
20
60
D
भाषा योग्यता (संस्कृत या हिंदी)
30
90
कुल
200
600
यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे और OMR शीट पर हल करने होंगे।
इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी और कुल 200 प्रश्न होंगे और परीक्षा 600 अंकों की होगी अभ्यर्थियों को परीक्षा की समय अवधि 3 घंटे होगी।
How to Apply Rajasthan BSTC Pre Deled 2026
सबसे पहले अभ्यर्थी को प्री डीएलएड परीक्षा 2026 की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाना होगा।
इसके बाद राजस्थान BSTC Pre Deled 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है।
होम पेज पर दिए गए Apply Online / Form 2026 लिंक पर क्लिक करें आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही और सावधानीपूर्वक भर देना है।
नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड कर देना है।
इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें सभी जानकारी को एक बार अच्छे से जांच लें और फिर Final Submit कर देना है।
आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें, जो आगे काम आएगा।