Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती का 12वीं पास 804 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है राजस्थान में प्रयोगशाला सहायक के कुल 804 पदों पर भर्ती की जाएगी इसके लिए अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर कर सकते हैं राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी 2026 से लेकर 25 फरवरी 2026 तक भरें जाएंगे।

Latest Jobs [ SHOW ]

Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Post NameLab Assistant
Advt No.05/2026
Vacancies804 Posts
Salary / Pay ScalePay Matrix Level 8
Job LocationRajasthan
CategoryRajasthan Lab Assistant Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application Form Date27 January to 25 February 2026
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Important Dates

EventDate
Application Start Date27 January 2026
Application Last Date25 February 2026
Exam Date9 May and 10 May 2026

Vacancy Details (पदों का विवरण)

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा प्रयोगशाला सहायक के कुल 804 पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 697 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 107 पद रखे गए हैं।

क्र.सं. विभाग का नाम भर्ती सेवा नियम / उपविधियाँ पद का नाम गैर अनुसूचित क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र कुल पद
1 माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्थान शिक्षा सेवा नियम – 2021 प्रयोगशाला सहायक ग्रेड-III 418 82 500
2 कृषि विभाग राजस्थान कृषि अधीनस्थ सेवा नियम – 1978 प्रयोगशाला सहायक 32 32
3 संस्कृत शिक्षा विभाग राजस्थान संस्कृत शिक्षा सेवा नियम – 2015 प्रयोगशाला सहायक 16 1 17
4 राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला राजस्थान फॉरेंसिक विज्ञान अधीनस्थ सेवा नियम – 1980 प्रयोगशाला सहायक (फोटो के अलावा) 31 31
प्रयोगशाला सहायक (फोटो) 2 2
कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक 68 68
5 जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग राजस्थान अभियंत्रिकी अधीनस्थ सेवा नियम – 1967 कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक 13 5 18
6 आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा विभाग राजस्थान अधीनस्थ सेवा नियम – 2001 प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) 117 19 136
योग 697 107 804

Application Form Fee (आवेदन शुल्क)

  • सामान्य वर्ग एवं राजस्थान राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों: ₹600
  • राजस्थान राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए ₹400
  • सभी दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए ₹400
  • अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन करना होगा (नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट/डेबिट कार्ड)
  • पहले से एकबारीय पंजीयन शुल्क जमा करवा चुके अभ्यर्थियों को दोबारा शुल्क नहीं देना होगा।

Age Limit Details (आयु सीमा)

राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष अधिकतम आयु 40 वर्ष आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी राजस्थान में 3 वर्ष से लैब असिस्टेंट भर्ती नहीं होने के कारण सभी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ParameterDetails
Minimum Age18 Years
Maximum Age40 Years
Age CalculationBased on 1 January 2027

Age Relaxation (आयु में छूट)

  • सामान्य वर्ग की महिलाओं को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
  • ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी एसटी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
  • ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी एसटी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट दी गई है।
  • विधवा और विवाह विछिन्न महिलाओं अभ्यर्थियों को कोई आयु सीमा नहीं होगी।
  • भूतपूर्व सैनिक एवं अन्य को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी‌।
  • विशेष छूट राजस्थान में 3 वर्ष से लैब असिस्टेंट भर्ती नहीं होने के कारण सभी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

Educational Qualification

राजस्थान लैब असिस्टेंट पद के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (विज्ञान विषय के साथ) उत्तीर्ण होना चाहिए अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता और विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

Selection Process

राजस्थान लैब असिस्टेंट पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।

How to Apply Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद कैंडिडेट कॉर्नर ऑप्शन में एडवर्टाइजमेंट के लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 के नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लेना है और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाना है और यूजर आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाकर Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 के अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने है।
  • फिर वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद फाइनल सबमिट करें और आवेदन का प्रिंट आउट संभाल कर रखें।

Important Links

Start Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 form27 January 2026
Last Date Online Application form25 February 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload Here
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in