Rajasthan LDC Category Wise Total Forms राजस्थान एलडीसी भर्ती में कैटेगरी अनुसार भरे गए कुल आवेदन संख्या जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan LDC Category Wise Total Form: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा एलडीसी भर्ती 10,644 पदों के लिए आयोजित की जा रही है इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 15 जनवरी से लेकर 13 फरवरी 2026 तक भरे गए थे जबकि परीक्षा 5 और 6 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी अब राजस्थान एलडीसी भर्ती में भरे गए कुल फॉर्म की संख्या जारी कर दी गई है यानी महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के आवेदन कैटेगरी वाइज भी उपलब्ध करवा दिए गए हैं जिससे पता चल सके कि किस कैटेगरी में कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं।

Rajasthan LDC Category Wise Total Forms Latest News

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित एलडीसी भर्ती परीक्षा में कैटेगरी वाइज भरे गए आवेदन फॉर्म की संख्या जारी कर दी गई है इससे अभ्यर्थियों को अंदाजा हो जाएगा कि प्रत्येक कैटेगरी में लगभग कितना कंपटीशन देखने को मिलेगा आपको बता दें कि राजस्थान एलडीसी भर्ती में कुल 5,92,818 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें पुरुष अभ्यर्थी 4,04,720 और महिला अभ्यर्थी 1,88,098 हैं।

  • सामान्य वर्ग (GEN) – 23,414 आवेदन
  • ईडब्ल्यूएस (EWS) – 64,566 आवेदन
  • एमबीसी (MBC) – 33,866 आवेदन
  • ओबीसी (OBC) – 2,43,119 आवेदन
  • अनुसूचित जाति (SC) – 1,22,507 आवेदन
  • अनुसूचित जनजाति (ST) – 1,05,110 आवेदन
  • सहरिया क्षेत्र – 236 आवेदन

हमने प्रत्येक कैटेगरी में पुरुष और महिला आवेदन की संख्या भी नीचे दी गई तालिका में शामिल की है जिसे आप देख सकते हैं।

CategoryMaleFemaleTotal
GEN13,7229,69223,414
EWS43,27221,29464,566
MBC26,8337,03333,866
OBC1,62,15380,9662,43,119
SC86,85735,6501,22,507
ST71,69133,4191,05,110
SAHARIA19244236
Total4,04,7201,88,0985,92,818

Leave a Comment