RVUNL Technician Admit Card 2026 राजस्थान विद्युत विभाग टेक्नीशियन भर्ती मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

RVUNL Technician Admit Card 2026: राजस्थान विद्युत विभाग टेक्नीशियन मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड 12 फरवरी 2026 को जारी कर दिए हैं अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन कर के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं‌ आपको बता दें कि राजस्थान विद्युत विभाग टेक्नीशियन मुख्य परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी 2026 को किया जाएगा सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना प्रवेश पत्र और आधार कार्ड साथ लेकर आना अनिवार्य होगा बिना प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Admit Card, Latest Job

RVUNL Technician Admit Card 2026 Overview

Recruitment OrganizationRajasthan Rajya Vidyut Utpadan Nigam Limited (RVUNL)
Post NameTechnician Grade III
Advt No.RVUN/Recruitment/03
Vacancies2163 Posts
Salary/ Pay ScaleLevel-2
Job LocationRajasthan
CategoryRVUNL Technician Admit Card 2026
Application Form Date10 September to 25 September 2025
Preliminary Exam Date24 to 27 November 2025
Preliminary Admit Card14 November 2025
Preliminary Result Date9 January 2026
Main Exam Date23 February 2026
Main Admit Card Release12 February 2026
Official Websiteenergy.rajasthan.gov.in

RVUNL Technician Admit Card 2026 Latest News

राजस्थान के विद्युत निगम में टेक्नीशियन तृतीय / ऑपरेटर तृतीय / प्लांट अटेंडेंट तृतीय के कुल 2163 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है आप को बता दें की टेक्नीशियन ग्रेड तृतीय के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 सितंबर से लेकर 25 सितंबर 2025 तक भरे गए थे इसके बाद प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 24 नवंबर से लेकर 27 नवंबर 2025 तक किया गया था आरवीयूएनएल टेक्नीशियन ग्रेड तृतीय प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम 9 जनवरी 2026 को जारी किया गया था।

मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को ग्रुप अनुसार क्वालीफाई किया गया है ग्रुप-1 में 22,893 अभ्यर्थी, ग्रुप-2 में 360 अभ्यर्थी, ग्रुप-3 में 175 अभ्यर्थी तथा ग्रुप-4 में 361 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किए गए हैं राजस्थान टेक्निशियन ग्रेड तृतीय मेंस एग्जाम के लिए मुख्य लगभग 10 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है आरवीयूएनएल टेक्नीशियन ग्रेड तृतीय मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड 12 फरवरी 2026 को जारी कर दिए गए हैं अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर एवं जन्मतिथि की सहायता से लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस बार मुख्य परीक्षा में प्रत्येक अभ्यर्थी का आधार से सत्यापन किया जाएगा पूर्व की भांति हस्ताक्षर एवं अंगूठा निशान के साथ-साथ आइरिस स्कैन भी किया जाएगा अभ्यर्थी की सही पहचान सुनिश्चित होने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा मुख्य परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का रहेगा परीक्षा की अवधि 120 मिनट निर्धारित की गई है इसमें 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग रखी गई है जबकि विस्तृत सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही जारी किया जा चुका है।

How to Download RVUNL Technician Admit Card 2026

  • सबसे पहले राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होमपेज पर Rajasthan Technician Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आरवीयूएनएल टेक्निशियन ग्रेड तृतीय मेंस एक्जाम एडमिट कार्ड 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर तथा पासवर्ड या जन्मतिथि एवं कैप्चा कोड दर्ज कर के लॉगिन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा सकता है ओर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लेना।

RVUNL Technician Admit Card 2026 Important Links

RVUNL Technician Admit Card 2026Click Here
Scheme of Main ExaminationsClick Here
Information Handouts for Main ExaminationClick Here
Official Websiteenergy.rajasthan.gov.in
Join WhatsApp ChannelClick here
Join Telegram ChannelClick here