Indian Army Agniveer Recruitment 2026 इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 25000 पदों पर जारी 10वीं पास आवेदन शुरू

Indian Army Agniveer Recruitment 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन लगभग 25,000 पदों पर जारी कर दिया गया है इस भर्ती के तहत राजस्थान सहित सभी राज्यों के इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती लिए नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं इस भर्ती के लिए सभी राज्यों के 8वीं / 10वीं / 12वीं पास योग्य पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं उम्मीदवारों को आवेदन ऑनलाइन मोड में इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर फोर्म भरना होगा इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 आवेदन 13 फरवरी 2026 से लेकर 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते है।

Latest Job, Result, Admit Card

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationIndian Army
Post NameAgniveer GD, Tradesman, Clerk & Other Posts
Vacancies25000+ (Expected)
Salary/ Pay Scale₹30,000 – ₹40,000 प्रति माह
Job LocationAll India
CategoryIndian Army Agniveer Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date13 February to 1 April 2026
Official Websitejoinindianarmy.nic.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date13 February 2026
Application Last Date1 April 2026
Exam Date1 to 15 June 2026

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Application Fee

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 में सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹250/- निर्धारित किया गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWSRs. 250/-
SC / ST / Women / Ex-ServicemenRs. 250/-
Payment ModeOnline

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Age Limit

  • इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 में जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोरकीपर, ट्रेडमैन के लिए आयु 17 वर्ष 6 माह से लेकर 22 वर्ष तक रखी गई है अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई 2005 से पहले और 1 जुलाई 2009 के बाद का नहीं होना चाहिए।
  • सोल्जर टेक्निकल पद के लिए अभ्यर्थी की आयु सीमा 17 वर्ष 6 माह से लेकर 23 वर्ष तक रखी गई है यानी अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई 2004 से पहले और 1 जुलाई 2009 के बाद का नहीं होना चाहिए।
  • सिपाही फार्मा पद के लिए आयु सीमा 19 से 25 वर्ष तक रखी गई है अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई 2002 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद का नहीं होना चाहिए।

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Educational Qualification

1. अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी)
  • अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा न्यूनतम 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक होने चाहिए।
  • भारतीय गोरखा अभ्यर्थियों के लिए केवल 10वीं पास योग्यता रखी गई है।
  • लाइट मोटर व्हीकल एवं हेवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस वालों को ड्राइवर के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
 2. अग्निवीर तकनीकी
  • अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान संकाय में 12वीं कक्षा भौतिकी, गणित एवं अंग्रेजी विषयों के साथ होना चाहिए।
  • न्यूनतम 50% अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ आईटीआई होना चाहिए।
3. अग्निवीर (क्लर्क/ स्टोरकीपर तकनीकी)
  • अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा न्यूनतम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • प्रत्येक विषय में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए।
  • अभ्यर्थी के 12वीं में अंग्रेजी और गणित/ अकाउंट्स/ बुक कीपिंग में न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य है।
4. अग्निवीर ट्रेड्समैन
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन पद के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं अथवा 10वीं पास होना चाहिए।
  • न्यूनतम 33% अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए।
5. सोल्जर टेक्निकल
  • अभ्यर्थी विज्ञान संकाय में भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान, अंग्रेजी के साथ 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।
  • न्यूनतम 50% अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक होने चाहिए।
  • भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान और अंग्रेजी के साथ 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।
  • न्यूनतम 50% अंकों से और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% मार्क्स होने चाहिए।
6. सिपाही फार्मा
  • अभ्यर्थी 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।
  • और न्यूनतम 55% अंकों के साथ डी फार्मा होना चाहिए।
  • राज्य फार्मेसी परिषद/ भारतीय फार्मेसी परिषद के साथ पंजीकृत होना चाहिए।
  • जबकि बी फार्मा न्यूनतम 50% से उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी पात्र होंगे।

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Selection Process

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

  • Online Common Entrance Exam (CEE)
  • Shortlisting
  • Physical Fitness Test (PFT)
  • Physical Measurement Test (PMT)
  • Medical Examination
  • Final Merit List

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Exam Pattern

Indian Army Agniveer Exam Pattern 2026 General Duty

SubjectsNo. of QuestionsMax. Marks
General Knowledge1530
General Science1530
Maths1530
Logical Reasoning0510
Total50100
  • समय: 60 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग: 0.5 अंक प्रति गलत उत्तर
  • पासिंग मार्क्स: 35 अंक

Indian Army Agniveer Technical Exam Pattern 2025

SubjectsNo. of QuestionsMax. Marks
General Knowledge1040
Maths1560
Physics1560
Chemistry1040
Total50200

Indian Army Agniveer Clerk Exam Pattern 2025

PartSubjectsNo. of QuestionsMax. Marks
Part -1General Knowledge0520
Computer Science0520
Maths1040
Computer Science0520
Part -2General English25100
Total50200
  • इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 1 जून से लेकर 15 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।
  • इसमें आवेदन करते समय ही पांच परीक्षा केंद्र का विकल्प भरना होगा।
  • यह एक कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी जो 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
  • आवेदन की गई श्रेणी के अनुसार अभ्यर्थियों को 1 घंटे में 50 प्रश्न या दो घंटे में 100 प्रश्न हल करने होंगे।
  • अग्निवीर क्लर्क/ स्टोर कीपर तकनीकी अभ्यर्थियों के लिए टाइपिंग टेस्ट ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के दौरान आयोजित किया जाएगा अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड।

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Physical Efficiency Test

समूह1.6 किमी दौड़ समयअंकबीम पुल-अप्सअंक9 फुट गड्ढा, जिग-ज़ैग बैलेंस
समूह-I05 मिनट 30 सेकंड तक601040उत्तीर्ण करना अनिवार्य
समूह-II5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड तक48933उत्तीर्ण करना अनिवार्य
समूह-III5 मिनट 46 सेकंड से 6 मिनट तक36827उत्तीर्ण करना अनिवार्य
समूह-IV6 मिनट 01 सेकंड से 6 मिनट 15 सेकंड तक247 / 621 / 16उत्तीर्ण करना अनिवार्य

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Physical Standards

Category Height (cm) Chest (Cm)
Agniveer (General Duty) 170 77 (+5 cm expansion)
Agniveer (Technical) 170
Agniveer (Clerk/ Store Keeper Technical) 162
Agniveer Tradesmen 10th pass 170 76 (+5 cm expansion)
Agniveer Tradesmen 8th pass 170
Tribals of authorized Tribal Areas 162 77 Cms
Soldier Technical, Sepoy Pharma 170 77 Cms
Weight (Kg) : Proportionate to height and age as per Army Medical Standards

How to Apply Indian Army Agniveer Recruitment 2026

  • सबसे पहले इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना है।
  • इसके बाद इंडियन आर्मी अग्निवीर रिक्रूटमेंट 2026 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है एवं अपनी पात्रता को सुनिश्चित कर लेना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर सभी दिशा निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ कर आधार कार्ड या दसवीं कक्षा की मार्कशीट के माध्यम से डिजिलॉकर द्वारा रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट कर देना है एवं प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Important Links

Start Indian Army Agniveer Recruitment 2026 form13 February 2026
Last Date Online Application form1 April 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload Here
Official Websitejoinindianarmy.nic.in
Join WhatsApp ChannelClick here
Join Telegram ChannelClick here