RPSC Sub Inspector Exam Date 2026: आरपीएससी सब इंस्पेक्टर परीक्षा तिथि 2026 घोषित, यहां से देखें पूरी जानकारी

RPSC Sub Inspector Exam Date 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर / प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2026 की तिथि आधिकारिक रूप से घोषित कर दी है आरपीएससी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार परीक्षा का आयोजन 5 अप्रैल और 6 अप्रैल 2026 को दो चरणों में किया जाएगा इस संबंध में आधिकारिक नोटिस 30 जनवरी 2026 को जारी किया गया है।

RPSC Sub Inspector Exam Date 2026 Overview

Recruitment OrganizationRajasthan Public Service Commission (RPSC)
Post NameSub Inspector / Platoon Commander
Advt No05/Exam/SI-PC/RPSC/EP-1/2025-26
Vacancies1015 Posts
Salary/ Pay ScalePay Matrix Level-11 (Grade Pay ₹4200)
Job LocationRajasthan
CategoryRPSC Sub Inspector Exam Date 2026
Mode of ApplyOffline
Application form filling date10 August to 8 September 2025
Syllabus & Exam Pattern Release27 October 2025
Exam Date5 April & 6 April 2026
Official Websiterpsc.rajasthan.gov.in

RPSC Sub Inspector Exam Date 2026 Latest News

आरपीएससी द्वारा सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक आमंत्रित किए गए थे इस भर्ती के अंतर्गत उप निरीक्षक / प्लाटून कमांडर के कुल 1015 पदों पर भर्ती की जा रही है आरपीएससी सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए कुल 7,78,441 अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म भरा है राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 30 जनवरी 2026 को आधिकारिक नोटिस जारी कर सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है।

आरपीएससी सब इंस्पेक्टर परीक्षा का आयोजन 5 अप्रैल और 6 अप्रैल 2026 को किया जाएगा इसमें सामान्य हिंदी का प्रश्न पत्र का आयोजन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा इसके बाद सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का प्रश्न पत्र का आयोजन दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा अभ्यर्थी राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

RPSC Sub Inspector Exam Date 2026 Release

आरपीएससी सब इंस्पेक्टर परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ चुकी है राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन दो चरणों में 5 अप्रैल 2026 और 6 अप्रैल 2026 को किया जाएगा इसमे सुबह हिंदी का प्रश्न पत्र 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा फिर सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का दूसरा पेपर दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा।

इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 31 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन संशोधन करने का अवसर प्रदान किया गया है अभ्यर्थी नाम, फोटो, पिता का नाम, जन्म तिथि एवं लिंग के अतिरिक्त अन्य विवरणों में ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं संशोधन करने के लिए अभ्यर्थियों को ई-मित्र या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से ₹500 शुल्क जमा करना होगा इसके बाद अभ्यर्थी RPSC Online Portal या SSO Portal पर लॉगिन करके Recruitment Portal के माध्यम से ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं।

RPSC Sub Inspector Syllabus & Exam Pattern 2025

Paper No.Subject Marks Time
1General Hindi2002 Hours
2General Knowledge & General Science (GS)2002 Hours
Total4004 Hours
  • लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी एवं सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं ओएमआर शीट आधारित होंगे।
  • इसमें प्रथम पेपर सामान्य हिंदी का 200 अंकों का होगा जबकि दूसरा पेपर सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का होगा जो भी 200 अंकों का ही रहेगा।
  • इस तरह इसमें दोनों पेपर कुल मिलाकर 400 अंकों के होंगे।लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है।
  • अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 36% अंक एवं कुल मिलाकर 40% अंक लाना जरूरी होगा।
  • एससी एसटी अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर और कुल अंकों में अधिकतम 5 अंको की छूट दी जाएगी।
  • लिखित परीक्षा के बाद 20 गुणा अभ्यर्थियों को फिजिकल परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया जाएगा।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा 100 अंकों की होगी।इसमें 50% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को ही एप्टीट्यूड टेस्ट या साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा जो रिक्त पदों की संख्या का अधिकतम तीन गुना तक रहेंगे।
  • इसमें एटीट्यूड टेस्ट एवं साक्षात्कार 50 अंकों का होगा।
  • अंत में मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के 400 अंक, फिजिकल परीक्षा पीईटी के 100 अंक एवं साक्षात्कार के 50 अंकों के आधार पर तैयार होगी।

How to Check RPSC Sub Inspector Exam Date 2026

  • सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
  • होम पेज पर स्थित “News & Events” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • फिर “RPSC Sub Inspector / Platoon Commander Exam Date 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • इससे RPSC SI परीक्षा तिथि का आधिकारिक नोटिस स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तिथि चेक कर लें और दी गई जानकारी ध्यान से पढ़ लें।

Important Links

RPSC Sub Inspector Exam Date 20265 April and 6 April 2026
RPSC Sub Inspector Exam Date NoticeClick Here
Official Websiterpsc.rajasthan.gov.in
Join WhatsApp ChannelClick here
Join Telegram ChannelClick here

Leave a Comment