Western Railway Recruitment 2026 वेस्टर्न रेलवे में 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए अप्रेंटिस के 5349 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Western Railway Recruitment 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल वेस्टर्न रेलवे द्वारा अप्रेंटिस के 5349 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इस भर्ती के लिए 10वीं एवं आईटीआई पास महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इच्छुक उम्मीदवारों को वेस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा अभ्यर्थियों का चयन सीधे मेरिट के आधार पर किया जाएगा वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से लेकर 23 मार्च 2026 तक चलेगी।

Recruitment Overview

Recruitment OrganizationRailway Recruitment Cell, Western Railway
Post NameAct Apprentice
Advt No.RRC/WR/04/2025
Vacancies5349 Posts
Job TypeApprentice Training
Training Period1 Year
Mode of ApplyOnline
Application Form Date21 February to 23 March 2026
Official Websiterrc-wr.com

Important Dates

EventDate
Application Start Date21 February 2026
Application Last Date23 March 2026
Merit List ReleaseTo Be Notified

Application Form Fee (आवेदन शुल्क)

वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग एवं सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निःशुल्क रहेगा उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI के जरिए कर सकते हैं।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWSRs. 100
SC / ST / PwBD / WomenExempted
Payment ModeOnline

Age Limit Details (आयु सीमा)

वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है आयु की गणना 23 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी ओबीसी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।

CriteriaDetails
Minimum Age15 Years
Maximum Age24 Years
Age Calculation Date23 March 2026

Educational Qualification

वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है।

Selection Process

वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर मेरिट सूची तैयार करके किया जाएगा जिसमें दोनों को समान वेटेज दिया जाएगा इसके बाद अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन तथा मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

How to Apply Western Railway Recruitment 2026

  • सबसे पहले वेस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाना है।
  • इसके बाद वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लेना है।
  • फिर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भर देना है।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो और सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड कर देना है।
  • अभ्यर्थी अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर देना है।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।

Important Links

Start Western Railway Recruitment 2026 form21 February 2026
Last Date to Apply23 March 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload Here
Official Websiterrc-wr.com
WhatsApp ChannelClick here
Telegram ChannelClick here