Rajasthan Work from Home Job: राजस्थान में मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत 3675 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इस भर्ती के लिए न्यूनतम 8वीं पास महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं और सिलाई कार्य के लिए तो केवल साक्षर महिला अभ्यर्थी भी आवेदन फोर्म भर सकती है घर बैठकर सिलाई एवं अन्य कार्य करने वाली महिलाओं के लिए यह एक शानदार अवसर है मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए महिला अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा इस भर्ती में पदों के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग निर्धारित की गई है।

Mukhyamantri Work from Home Job Work
महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं को घर बैठे रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना शुरू की गई है इस योजना में राजस्थान की महिला अभ्यर्थियों को घर से ही कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा जो महिला अभ्यर्थी अपनी योग्यता एवं क्षमता के अनुसार संबंधित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
राजस्थान सरकार ने महिलाओं की रोजगार एवं आजीविका के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह योजना शुरू की गई है मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत सरकारी एवं प्रायवेट उपक्रमों में ऐसे कार्य उपलब्ध कराए जाएंगे जिन्हें महिलाएं आसानी से घर बैठे कर सकती हैं।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना में कुल 3675 पदों पर भर्ती निकाली गई है जो विभिन्न प्रकार के पद निर्धारित की गई हैं जिनके लिए महिला अभ्यर्थी अपनी योग्यता, रुचि ओर कौशल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकती हैं।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लाभ
- कई महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों के कारण बाहर जाकर कार्य नहीं कर पाती हैं ऐसे में यह योजना उन्हें घर बैठे रोजगार का अवसर प्रदान करेगी।
- इसमे महिलाएं घर के कार्यों के साथ-साथ वर्क फ्रॉम होम कार्य भी कर सकती हैं ओर साथ मे पैसा भी कमा सकती है।
- इस योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से शक्ति और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
- मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत लगभग 20,000 महिलाओं को रोजगार प्रदान किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए पात्रता
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए अभ्यर्थी राजस्थान की मूल निवासी महिला होनी चाहिए यह योजना केवल राजस्थान राज्य की महिलाओं के लिए लागू की गई है इसमें महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए ओर अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना वर्ष 2025 की इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, दिव्यांग एवं हिंसा पीड़ित महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए अभ्यर्थी के पास अपना आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड या आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर ओर अन्य संबंधित दस्तावेज होना चाहिए इसके अलावा अन्य कोई दस्तावेज जिसका महिला अभ्यर्थी लाभ लेना चाहती है।
How to Apply Rajasthan Work from Home Job
- सबसे पहले राजस्थान सरकार के वर्क फ्रॉम होम पोर्टल mahilawfh.rajasthan.gov.in को ओपन करें।
- इसके बाद मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2025 से संबंधित सभी दिशा-निर्देश एवं नियम ध्यान से पढ़ लेना है।
- इसके बाद होम पेज पर जिस कंपनी एवं कार्य के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसके सामने दिए गए Apply Now लिंक पर क्लिक करना है।
- यदि आप पहली बार आवेदन कर रही हैं, तो पहले Registration लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपना जन आधार नंबर एवं जन आधार मेंबर ID दर्ज करें और Fetch Details पर क्लिक करें, फिर OTP के माध्यम से वेरिफिकेशन करना है।
- इसके बाद Opportunity List में संबंधित पद के Apply Now लिंक पर क्लिक करना है।
- फिर योग्यता, अनुभव एवं स्किल डिटेल्स भरनी है ओर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और कार्य से संबंधित सामान्य जानकारी अनुभव भरें सभी जानकारी सही होने पर फॉर्म सबमिट कर दें।
Rajasthan Work from Home Job – Important Links
| Last Date to Apply | According to the posts |
| Rajasthan Work from Home Job Apply Link | Apply Now |
| Official Website | mahilawfh.rajasthan.gov.in |
| Join WhatsApp Channel | Click here |
| Join Telegram Channel | Click here |